TheRapidKhabar

World Heart Day Theme 2024: जानिए विश्व हृदय दिवस के महत्व के बारे में।

World Heart Day Theme 2024: जानिए विश्व हृदय दिवस के महत्व के बारे में।

World Heart Day Theme 2024: हर साल 29 सितंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य हार्ट के सेहत के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना हैं । इस दिन का उद्देश्य लोगों में हृदय रोगों और उनके प्रभाव के बारे में जागरूक करना है दुनिया में लाखों लोग ऐसे हैं जो हार्ट की बीमारियों से जूझ रहे हैं भारत में हर पांचवा व्यक्ति दिल का मरीज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दिल की बीमारी की वजह से हर साल न जाने कितने मिलियन लोगों की मौत हो जाती है।

World Heart Day Theme 2024: कब और कैसे हुई थी विश्व हृदय दिवस की शुरुआत।

World heart day theme 2024

विश्व हृदय दिवस की शुरुआत सन 2000 में की गई थी। पहले यह दिवस सितंबर माह के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। लेकिन 2014 में इस दिवस को मनाने के लिए 29 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई।तब से हर वर्ष हृदय दिवस 29 सितंबर को ही मनाया जाता है।

हृदय दिवस का महत्व।

दरअसल लोगों को हृदय संबंधित रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। कम उम्र के लोगों में हृदय रोग की समस्या चिंताजनक है। इसलिए लोगों को इस बारे में जानकारी होना आवश्यक है ताकि वह अपने खान-पान और जीवन शैली में बदलाव करके इस रोग से बच सके।

इसे भी देखें: हार्ट अटैक से बचने के 7 आसान उपाय

हृदय रोग का कारण।

World heart day theme 2024

हृदय रोग का सबसे मुख्य कारण होता है शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। आज के समय में लोग शारीरिक श्रम ना के बराबर करते हैं। जिसकी वजह से बढ़ता मोटापा भी बड़ी समस्या के रूप में उभरा है। ज्यादा वजन बढ़ने से भी हृदय संबंध समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दिल को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो गया है।

अपनी जीवन शैली में बदलाव करके और अच्छी आदतों को अपना कर इस घातक रोग से बचा जा सकता है। आज के समय में यह रोग कम उम्र के युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। युवाओं में बढ़ते धूम्रपान की आदत भी इस रोग के खतरे को कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है। आज के समय में युवा जंक फूड का सेवन भी बहुत अधिक करते हैं।

जिसके कारण शरीर में जरूर से ज्यादा नमक की मात्रा पहुंचती है। नमक में पाया जाने वाला मुख्य कंपाउंड सोडियम होता है।जिससे उच्च रक्तचाप की शिकायत हो जाती है। जो हृदय रोग को बढ़ावा देती है। इसलिए युवाओं को इस रोग से बचाव के लिए अपनी खराब आदतों को छोड़ देना चाहिए।

दिल की बीमारी से कैसे बचे।

  • स्वस्थ आहार खाये
  • लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
  • अपने वजन को संतुलित करें।
  • धूम्रपान छोड़ें।
  • अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें।
  • तनाव न लें ।
  • योग करें।
  • फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें।
  • अधिक पानी पिएं।

हार्ट अटैक के लक्षण।

World heart day theme 2024
7 warning signs of heart attack
  • चक्कर आना या सर घूमना।
  • कई दिनों तक कफ होना या सांस फूलना।
  • मितली आना,उल्टी होना।
  • पसीना आना।
  • छाती में दर्द होना एवं सीने में ऐंठन होना।

विश्व हृदय दिवस 2024 थीम।

हर साल की तरह इस बार भी हृदय दिवस थीम पर आधारित है। इस बार का थीम “Use Heart For Action” जिसका उद्देश्य है कि हमें कोई भी काम करने से पहले हमेशा अपनी दिल की सुननी चाहिए।

Image: Freepik

लेटेस्ट पोस्ट: भारी बारिश के बीच महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, कई घायल

इसे भी पढ़ें: एशिया पॉवर इंडेक्स के अनुसार भारत तीसरा पॉवरफुल देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To