TheRapidKhabar

Mahakal Temple Ujjain Wall Collapse: भारी बारिश के बीच महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, कई घायल

Mahakal Temple Ujjain Wall Collapse: भारी बारिश के बीच महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, कई घायल

Mahakal Temple Ujjain Wall Collapse: आईएमडी की चेतावनी के बीच महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित यूपी और बिहार में लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। जगह जगह जलजमाव और आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हादसे की खबर मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के महाकाल मंदिर के समीप ही बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने और 2 लोगों की मृत्यु की खबर भी मिल रही है।

Mahakal temple ujjain wall collapse

Mahakal Temple Ujjain Wall Collapse: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत

कब हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस समय मध्य प्रदेश के कई जिलों में भयंकर बारिश हो रही है। उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास ही महाराज वाड़ा स्कूल के पास निर्माण काम चल रहा है। इसी स्कूल की पुरानी दीवार के गिरने से ही यह हादसा हुआ।

मंदिर की दुकान के लोग हुए घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज बारिश होने की वजह से महाकाल मंदिर के नजदीक की यह पुरानी दीवार गिर गई। महाराज वाड़ा स्कूल को एक हेरिटेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसीलिए यहां पर निर्माण कार्य भी चल रहा है।


इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच कर लोगों को अस्पताल पहुंचाने में लगी थी। गंभीर रूप से घायल लोगों में से 2 लोग की अस्पताल में मृत्यु होने की जानकारी मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने दिया पूरी मदद का भरोसा

उज्जैन में हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुःख व्यक्त करते हुए सभी घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए है। इसके अलावा मृतकों और घायलों के परिजनों को उचित धनराशि देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है।


आने वाले कुछ दिनों के लिए अभी भी आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। अभी कुछ दिन और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।


Image: Twitter

लेटेस्ट पोस्ट: जाने इंदिरा एकादशी महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

इसे भी देखें: बेहतरीन A.I फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल