TheRapidKhabar

Top 6 Upcoming Movies Of Ajay Devgn: जानिए मास महाराजा अजय देवगन के अपकमिंग फ़िल्मो के बारे में।

Top 6 Upcoming Movies Of Ajay Devgn: जानिए मास महाराजा अजय देवगन के अपकमिंग फ़िल्मो के बारे में।

Top 6 Upcoming Movie Of Ajay Devgn

Top 6 Upcoming Movies Of Ajay Devgn: फिलहाल साल 2024, में अगर किसी फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। तो वो है बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का। सिंघम अगेन की पूरी तरह से तैयारी हो चुकी है और ये फिल्म दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है।

Top 6 upcoming movies of ajay devgn in 2024-25

फिलहाल आज हम जानेंगे फिल्म सिंघम अगेन के अलावा बॉलीवुड के अजय देवगन के साल 2025 में आने वाली उन फिल्मों के बारे में जिसको लेके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वही अजय देवगन की फिल्म शैतान, भोला , दृश्यम 2 जैसी फिल्म बड़ी सुपरहिट और बड़ी ब्लॉकबस्टर रही हैं।

बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन फिल्मों के चयन के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बाकी सुपरस्टार से सबसे आगे हैं। एक्शन हो, कॉमेडी हो, ड्रामा बायोपिक हो, हॉरर या स्पोर्ट्स बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने कभी किसी भी तरह की फिल्म को नहीं छोड़ा।

ज्यादातर फिल्म में अजय देवगन को सफलता मिलती है।वही अजय देवगन की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े सुपरस्टार के फिल्मों को अजय देवगन की फिल्में बड़ी टक्कर देती है। तो आईए जानते हैं साल 2024 और 2025 में अजय देवगन के आने वाली फिल्मों के बारे में।

Top 6 Upcoming Movies Of Ajay Devgn: अजय देवगन की साल 2024-25 में आने वाली बड़ी फिल्में।

जानिए अजय देवगन की साल 2024-25 में आने वाली बड़ी फ़िल्मो के बारे में ।

1.दे दे प्यार दे-2

दे दे प्यार दे का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा था।वहीं इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग जून में ही शुरू हो चुकी है। इस बार इस फिल्म में आर माधवन भी नजर आएंगे जो रकुल प्रीत सिंह के पिता का रोल निभा रहे हैं।

वही इस बार दूसरे पार्ट में तब्बू की वापसी नहीं हो रही है। इस बार फिल्म में पंजाब के खेती की खूबसूरती भी देखने को मिलने वाली है। अंशुल शर्मा इसके डायरेक्टर हैं। अजय देवगन की ये फिल्म 1मई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

2.गोलमाल-5

गोलमाल 5 की रिलीज डेट 19 अक्टूबर 2025 में फाइनल कर दी गई है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े कन्फर्म कास्ट हैं । वही आगे कौन-कौन इस फिल्म में जुड़ने वाला है जल्दी ही अनाउंस कर दिया जाएगा।

3.रेड-2

Top 6 upcoming movies of ajay devgn

राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी रेड फिल्म का ये सीक्वल है जो अब 15 नवंबर को रिलीज नहीं होगा।बल्कि 2025 की शुरुआत में इसे रिलीज किया जाएगा।रेड 2 की पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। यानी फिल्म बनकर तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन वरिष्ठ इनकम टैक्स ऑफिसर के रोल में वापस लौट रहे हैं।

दरअसल रेड 2 की कहानी उत्तर प्रदेश के एक रियल लाइफ रेड केस पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा इलियाना डिक्रूज, रितेश देशमुख और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म 21 फरवरी 2025 में रिलीज होगी।

4.सिंघम अगेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ये अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस फिल्म के स्टार कास्ट बहुत बड़ी है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण,अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ,करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह जैसे स्टार नजर आएंगे।

इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आने वाले हैं इंस्पेक्टर चुलबुल के रोल में।वही खबरों के अनुसार इस फिल्म में प्रभास का भी रोल रह सकता है। हालांकि इन दोनों ही खबरों पर अभी तक मेकर्स ने अपडेट नहीं दिया है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

5.दृश्यम 3

Top 6 upcoming movies of ajay devgn

दृश्य 3 को हिंदी और मलयालम भाषा में एक साथ शूट किया जा रहा है। ये एक काल्पनिक थ्रिलर फिल्म होगी। पिछले दोनों फिल्मों से ही रिलेटेड इस फिल्म की कहानी भी रहने वाली है।

एक ऐसा परिवार जो अपराध की जाल में फंस जाता है। उसी परिवार का एक आदमी जो परिवार को बचाने में लगा रहता है। इसी से रिलेटेड इसकी कहानी रहने वाली है।

6.सन ऑफ़ सरदार 2

ये एक फुल ऑन फैमिली एंटरटेनर फिल्म हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर अजय देवगन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। वही इस फिल्म में सनी देओल का कैमियो भी देखने को मिल सकता है।

इस फिल्म में रवि किशन चंकी पांडे कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। जून 2025 तक इस फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट पोस्ट: माता वैष्णो देवी मंदिर के हैरान कर देने वाले रहस्य, जिसे विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया।

यह भी पढ़ें: जानिए नवरात्रि में कौन से रंग के कपड़े पहनने से मां होती हैं प्रसन्न।

Image: Twitter

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल