9 Lucky Colors For 9 Days Of Navratri: इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है।नवरात्र का पर्व मां की आराधना का पर्व होता है। इन 9 दिनों में देवी की आराधना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। नवरात्र को साल का एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है।
इन दिनों में की गई साधना का विशेष फल मिलता है। नवरात्र के 9 दिनों में माता को उनके पसंद के फल, फूल, मेवे,मिष्ठान चढ़ाए जाते हैं ।नवरात्र के 9 दिनों में (नवरात्रि के 9 पसंदीदा रंग ) रंगों का भी अपना विशेष महत्व होता है। इसलिए श्रद्धालु अलग-अलग रंग के कपड़े पहन कर मां दुर्गा की आराधना करते हैं।
मान्यता है कि इसमें मां अति प्रसन्न होती है। और भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करती हैं। आज हम जानेंगे नवरात्रि के 9 पसंदीदा रंग के बारे में जिन्हें धारण कर आप भी इस नवरात्रि में मां की पूजा कर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
9 Lucky Colors For 9 Days Of Navratri: नवरात्रि के 9 पसंदीदा रंग।
आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 पसंदीदा रंग कौन से होते हैं जिन्हें धारण कर मां की पूजा करनी चाहिए।
1.पहला दिन माता शैलपुत्री
नवरात्रि का पहला दिन प्रतिपदा होता है इस दिन कलश स्थापना कर मां के शैलपुत्री रूप का पूजन किया जाता है ।नवदुर्गाओं में माता का यह प्रथम स्वरुप है।
इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ होता है, कहते हैं इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर मां शैलपुत्री की पूजा की जाए तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है।
2.दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी।
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारणी का मतलब है आचरण अर्थात ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली।
मान्यता है की माता ब्रह्मचारिणी को हरा रंग काफी प्रिया है इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा में हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है।
3.तीसरा दिन मां चंद्रघंटा।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार यदि तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा में भूरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा की जाए। तो इससे भक्तों को हर काम में सफलता का वरदान प्राप्त हो सकता है।
4.चौथा दिन मां कुष्मांडा।
नवरात्रि के चौथे दिन मां के चौथे रूप देवी कूष्मांडा की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन यदि भक्त देवी मां की आराधना के दौरान मां का नारंगी रंग से श्रृंगार करते हैं ।और स्वयं भी नारंगी रंग के वस्त्र धारण करते हैं। तो माता रानी जल्दी ही प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।
5.पांचवा दिन देवी स्कंदमाता।
नवरात्रि के पांचवें दिन देवी दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा होती है। मान्यता है, की देवी दुर्गा का पांचवा रूप मोक्ष प्रदान करने के साथ ही हर सुख प्रदान करने वाला है।
कथाओं के अनुसार इस दिन यदि देवी मां का पूजन नीले रंग के कपड़े पहनकर किया जाए तो मां अपने भक्तों की सारी इच्छाओं को पूरा करती हैं।
6.छठा दिन देवी कात्यायनी
नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यानी की पूजा की जाती है।इस दिन मां की पूजा में लाल रंग का विशेष महत्व है।
शास्त्रों के अनुसार यदि भक्त लाल रंग धारण करके मां की पूजा आराधना करें तो मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती और उनकी सारी मनोकामना पूरी करती हैं ।
7.सातवां दिन माता कालरात्रि
नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा होती है। माता कालरात्रि को नीला रंग बहुत प्रिय है माता कालरात्रि के शरीर का रंग श्याम, सर के बाल बिखरे गले में विद्युत की माला और तीन आंखें हैं।
मान्यता है कि यदि इस दिन मां की आराधना नीले या लाल रंग के वस्त्र पहन कर की जाए तो देवी के आशीर्वाद से जीवन में सुख समृद्धि आती है।
8.आठवां दिन देवी महागौरी।
नवरात्रि के आठवें दिन देवी मां के आठवें स्वरूप माता मां महागौरी की पूजा के साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है।शास्त्रों के अनुसार आठवें दिन माता महागौरी का यदि गुलाबी रंग से श्रृंगार करें तो यह बहुत शुभ होता है।
और भक्त इस दिन लाल या गुलाबी रंग (नवरात्रि के 9 पसंदीदा रंग )के कपड़े पहन कर पूजा करें तो इससे भक्तों पर माता रानी की कृपा हमेशा बरसती है।
9.नौवां दिन मां सिद्धिदात्री।
नवरात्रि के नवे और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा व कन्या पूजन किया जाता है। माता का यह रूप अपने भक्तों को सिद्धि प्रदान करता है।
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां की आराधना जामुनी रंग के कपड़े पहन कर करना बहुत ही शुभ होता है।इससे भक्तों पर माता रानी की कृपा बनी रहती है।
Image: Unsplash
लेटेस्ट पोस्ट: मिर्जापुर में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर में सवार 10 मजदूरों की मौत
यह भी पढ़ें: कौन-कौन से हैं माँ दुर्गा के नौ रूप और क्या है नवदुर्गा के इन रूपों का महत्व

पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।