Top 5 Super Foods To Improve Eyesight: आज हम जानेंगे 5 ऐसी पावरफुल चीजों के बारे में जिन्हें अगर आप रेगुलर अपने डाइट में शामिल करें।तो आपके आंखों की रोशनी बहुत अच्छी हो जाएगी और साथ ही आजीवन आपकी जो आंखों की रोशनी है आंखों की जो हेल्थ है वो बरकरार रहेगी। आंखें हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है।
अगर आंखें ना हो तो ये पूरा संसार हमारे लिए सिर्फ अंधकार के समान है। हम आंखों के मदद से ही इस पूरे संसार को देख पाते हैं।इसके नेचुरल ब्यूटी को एक्सप्लोर कर पाते हैं।
इसी वजह से आंखें हमारे लिए बहुत जरूरतमंद अंग बन जाता है और हमारी आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए जो 5 चीज आज हम जानेंगे अगर आप रेगुलर अपने डाइट में इन्हे शामिल कर ले, तो आपके आंखों की रोशनी बहुत अच्छी हो जाएगी और आपको आंखों से रिलेटेड किसी प्रकार की समस्या कभी नहीं होगी।
Top 5 Super Foods To Improve Eyesight: आखों की रौशनी बढ़ने के लिए क्या खाये?
आईए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जो आपकी आंखों के हेल्थ को बेहतर बनाएगा।
1.मछली
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत अहम भूमिका निभाता है।और ये ओमेगा 3 फैटी एसिड मछलियों में बहुत ज्यादा मौजूद होता है। एक रिसर्च के मुताबिक अगर मछलियों का लगातार सेवन किया जाए तो इससे जो आपकी आंखों की प्रॉब्लम हैं जैसे की आंख से पानी आना,कम दिखाई देना,छोटी उमर में ही चश्मा लग जाना ,कंप्यूटर और स्मार्टफोन ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी में जो कमी आई है वो बहुत जल्दी दूर हो जाती है इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार मछली जरूर खाएं।
2.ड्राई फ्रूट्स
जो लोग वेजिटेरियन है वो मछली के जगह काजू और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इन दोनों चीजों में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी खासी मात्रा में होता है। इसके अलावा इनमें विटामिन ई भी मौजूद होता है जो आंखों की रोशनी को तेज करने का काम करता है।
साथ ही बढ़ती उम्र के चलते आंखों से जुड़ी हर तरह की तकलीफ को होने से भी रोकता है। इसलिए रोजाना सुबह उठने के बाद तीन से पांच काजू और अखरोट भी जरूर खाएं।
3.बीज
ड्राई फ्रूट्स के अलावा ऐसे बहुत से नट्स है जिनमे ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है। जैसे की चिया सीड,फ्लेक्स सीड और कद्दू के बीज अगर आप रोजाना सिर्फ इन चीजों को ही अपने खानों में इस्तेमाल करने लग लग जाए तो इससे भी आपको काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई मिलने लग जाएगा जिससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ना शुरू हो जाएगी।
4.खट्टे फल
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जिस तरह ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई मदद करता है । उसी तरह विटामिन सी भी आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है।
ये विटामिन अक्सर खट्टे फलों में जैसे कि आंवला ,नींबू ,संतरा और ग्रेप फ्रूट में ज्यादा होता है। इसलिए जितना हो सके विटामिन सी वाले फलों को भी अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
5.गाजर और पालक
आंखों के लिए बीटा कैरोटीन बहुत फायदेमंद होता है। और हरी सब्जियों और गाजर में ये तत्व बहुत ज्यादा मौजूद होता है। ये आंखों के पुतली पर पॉजिटिव असर डालता हैं।
अगर आप लगातार कंप्यूटर पर काम करते हैं और आपकी नजर कमजोर और धुंधली हो गई है तो लगातार आप 6 महीने गाजर और पालक के पत्तों का जूस का सेवन करें।इससे आपकी आंखों के रोशनी दोबारा पूरी तरह से लौट आएगी।
लेटेस्ट पोस्ट: हीरा मंडी की बिब्बो जान ने किया, एक्टर सिद्धार्थ संग सीक्रेट शादी सामने आई तस्वीरें।
इसे भी पढ़ें: सितम्बर में लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण होगा या आंशिक, जानें पूरी जानकारी
Image: Freepik
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।