Chandra Grahan 2024 in September: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को विज्ञान एक खगोलीय घटना मानता है। परंतु भारतीय सनातन धर्म और ज्योतिष में सूर्य या चंद्र ग्रहण का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। भारतीय वैदिक शास्त्रों की मानें तो ग्रहण के समय को सूतक काल माना गया है।
इस समय में किसी भी शुभ काम को और पूजा पाठ को करना मना किया गया है। वर्ष 2024 में सितंबर माह में लगने वाला चंद्र ग्रहण दूसरी बार लग रहा है। इससे पहले मार्च के महीने में चंद्र ग्रहण लगा था। सितंबर महीने में ही पितृ पक्ष भी शुरू हो रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि चंद्र ग्रहण कब और किस तारीख को लग रहा है।
Chandra Grahan 2024 in September: सितम्बर में किस तारीख को लगेगा चंद्र ग्रहण
किस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्ष 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर यानि बुधवार को लगेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर होगी। वहीं पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट के करीब ही समाप्त हो जायेगा।
सितंबर में लगने वाले इस चंद्रग्रहण का कुल समय 4 घंटे 4 मिनट ही बताई जा रही है। समय भारतीय समय के अनुसार ही बताया गया है। अलग अलग देशों में टाइम जोन के हिसाब से यह समय अलग अलग हो सकता है।
View this post on Instagram
क्यों लगता है चंद्र ग्रहण
विज्ञान की भाषा में जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है जिसके कारण पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ने लगती है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस घटना में चंद्रमा तभी दिखाई देता है, जब उस पर सूर्य की रोशनी पड़ती है। (Chandra Grahan 2024 in September)

क्या भारत में दिखेगा यह चंद्र ग्रहण
18 सितंबर को सिर्फ 4 घंटे के लिए लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। सुबह 6 बजे से लगने के कारण ग्रहण के समय भारत में दिन होगा, इसीलिए भारत के लोग इस चंद्र ग्रहण को नहीं देख पाएंगे। वैज्ञानिकों के अनुसार इस चंद्र ग्रहण को यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका के कुछ देशों के अलावा एशिया के कुछ गिने चुने देशों में ही दिखाई देगा।
यह है आंशिक ग्रहण
Chandra Grahan 2024 in September: 18 तारीख को लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण है। आंशिक ग्रहण में चंद्रमा का एक भाग परछाई पड़ने के कारण कटा हुआ दिखाई देता है। आंशिक ग्रहण में कभी कभी यह पता भी नहीं चलता कि ग्रहण लगा हुआ है, क्योंकि इस समय आपको चंद्रमा थोड़ा सा धुंधला ही दिखाई देता है।
इमेज सोर्स: Freepik & Instagram
लेटेस्ट पोस्ट: जाने पितृ पक्ष कब से कब तक है और क्या है इसका महत्व
इसे भी पढ़ें: ईरान ने सैटेलाइट Chamran–1 को सफलतापूर्वक भेजा अंतरिक्ष में

ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।