TheRapidKhabar

World Tuberculosis Day Theme 2024: टी.बी. के लक्षण और बचाव

World Tuberculosis Day Theme 2024: टी.बी. के लक्षण और बचाव

World Tuberculosis Day Theme 2024

World Tuberculosis Day Theme 2024: टी.बी. पूरे विश्व में फैली एक खतरनाक बीमारी है। हम सभी प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व टी.बी. दिवस (World Tuberculosis Day) मनाते हैं। प्रतिवर्ष इस जानलेवा बीमारी से लाखों लोग बीमार पड़ते हैं और हज़ारों की संख्या में लोगों की मृत्यु हो जाती है।

World tuberculosis day theme 2024
टी. बी. के लक्षण

इमेज क्रेडिट: Freepik 

World Tuberculosis Day Theme 2024: टी.बी. के लक्षण और बचाव

टी.बी. को पूरे विश्व से जड़ से ख़त्म करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर इसके लक्षण और बचाव के तरीकों से लोगों को जागरूक करना होगा।

टी.बी. की थीम

इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, प्रत्येक वर्ष इसके लिए प्रयोग की जाने वाली थीम। यह थीम इसके जड़ से ख़त्म करने के संकल्प को और भी मजबूत करती है। वर्ष 2024 की थीम है, ” हम इस टीबी की बीमारी को ख़त्म कर सकते हैं (Yes, We can end TB) “

यह सिर्फ थीम का स्लोगन ही नहीं है, बल्कि यह लोगो प्रेरित करता है कि हम सभी को मिलकर इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ लड़ना चाहिए और लोगों में जागरूकता फ़ैलाना चाहिए। ऐसा करने से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में कमी आएगी और एक दिन यह बीमारी विश्व से ख़त्म हो जायेगी।

भारत में कुल मरीज

टीबी ( या तपेदिक ) सबसे घातक संक्रामक रोगों में से एक है। The National Prevalence Survey of India के एक सर्वे के अनुसार भारत में पूरे विश्व के लगभग 30% से भी ज्यादा मरीज पाए जाते हैं। गरीबी, कुपोषण और तंबाकू के अधिक उपयोग से भी टी.बी. के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

World tuberculosis day theme 2024
डॉक्टर से सलाह लेना

इमेज क्रेडिट: Freepik 

प्रत्येक साल एक्सपर्ट डॉक्टर इसके उचित और सही इलाज के महत्व पर जोर देते हैं। उनके अनुसार सही उपचार से टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है।

आइए हम टी.बी. के कुछ प्रमुख लक्षणों और उनसे बचाव के तरीकों को जानते हैं।

टी.बी. के कुछ प्रमुख लक्षण

टी.बी. होने पर हमें अलग-अलग तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। इसके लक्षणों को हम इन्ही इंफेक्शन के आधार पर बता रहे हैं।

प्राइमरी टी.बी. इंफेक्शन

इसमें आपको कोई ख़ास लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। एक तरह से आप स्वस्थ महसूस करते हैं। कभी कभी आपको इसमें हल्का बुखार, थकान और खांसी की समस्या हो सकती है। ये भी आपको एकदम नार्मल लगेगा। आपको बिलकुल भी महसूस नहीं होगा कि आपके शरीर में कोई घातक बीमारी जन्म ले रही है।

World tuberculosis day theme 2024
खांसी आना

छुपा इंफेक्शन

टी.बी. की बीमारी के शुरूआती लक्षणों में आपको इस बीमारी के विशेष लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। इसके बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर एकदम निष्क्रिय अवस्था में रहते हैं और धीरे-धीरे बढ़ते रहते हैं।

World tuberculosis day theme 2024
बैक्टीरिया का फैलना

इमेज क्रेडिट: Freepik 

टी.बी. के सक्रिय इंफेक्शन

इसमें एक मरीज को लगातार खांसी आती है। कभी-कभी खून या बलगम भी खांसी के साथ निकलते हैं। इसके अलावा मरीज के सीने में दर्द, बुखार, ठंड लगना, सांस लेने में दिक्कत आदि प्रमुख निशानियाँ हैं।

World tuberculosis day theme 2024
छाती में दर्द रहना

टी.बी. होने पर मरीज का वजन कम होने लगता है। उसकी भूख कम होने लगती है। यदि इस प्रकार की कोई समस्या या लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने नजदीक के हॉस्पिटल में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

World tuberculosis day theme 2024
बुखार के साथ सर्दी

जितना जल्दी हो, इसका इलाज शुरू कर दें, क्यूकि किसी भी बीमारी को जल्दी ठीक करने के लिए उसका जल्द से जल्द इलाज करना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा यदि आपको खांसी है और 10 दिन से ज्यादा समय हो गया है परन्तु वो ठीक नहीं हो रही है तो आपको टीबी की जांच अवश्य करानी चाहिए।

वर्तमान में टी.बी. की जांच के लिए कई प्रकार के टेस्ट होने लगे हैं। इनमें ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, स्किन टेस्ट, Sputum Test, Molecular Test आदि मुख्य हैं।

टी.बी. से बचाव के कुछ तरीके

  • वैक्सीनेशन: इसमें टी.बी. से बचाने के लिए बच्चों को BCG का टीका लगाया जाता है।
  • साफ़-सफाई: अच्छे से हाथ धोना चाहिए और बाहर जाने पर हैंड सैनिटाइज़र का प्रयोग करना चाहिए।
  • रुमाल का प्रयोग: हम सभी को खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को एक साफ़ रुमाल ढक लेना चाहिए, जिससे कोई भी बैक्टीरिया बाहरी वातावरण में ना फ़ैल पाए।
  • मरीज से दूरी: जहाँ तक संभव हो, किसी भी टी.बी. के मरीज के संपर्क में आने से बचना चाहिए। क्यूकि यह बीमारी एक संक्रामक बीमारी है।
  • स्वस्थ जीवन शैली: अपने डेली रूटीन में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। सिगरेट और तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए, जिससे टीबी का खतरा बढ़ता है।
  • रेगुलर जांच करवाना: यदि आप किसी टी.बी. के मरीज के संपर्क में आ चुके हैं या आपके अंदर टी.बी. के लक्षण दिख रहे हैं तो आपको तुरंत टी.बी. की जांच करवानी चाहिए।
World tuberculosis day theme 2024
टीका लगवाना

ये कुछ उपाय हैं, जिनसे आप टी.बी. जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं। तो आइए संकल्प ले कि हम सभी को टी.बी. जैसी बीमरियों के प्रति जागरूक करेंगे और इस वर्ष World Tuberculosis Day Theme के साथ पूरे विश्व से इस बीमारी को जड़ से ख़त्म करके ही दम लेंगें।

ऐसी ही और जानकारी भरी पोस्ट के लिए विजिट करें ⇒ TheRapidKhabar

स्वास्थ्य संबंधी और जानकारी के लिए विजिट करें ⇒ https://www.thedailyhealthlines.com/


इमेज क्रेडिट: Freepik 

इसे भी पढ़ें: बनाये अपनी किडनी को स्वस्थ मजबूत और रोग मुक्त प्राकृतिक घरेलू उपचार से।

लेटेस्ट पोस्ट: Cancer: जानें कैंसर के 5 लक्षण, इन्हें भूलकर भी नज़रअंदाज़ न करें।

वेब स्टोरीज: वेब स्टोरीज

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल