World Earth Day 2024:धरती माता हमें पुकार रही है। प्रकृति बोल रही है। मैं पीड़ित हूँ। महासागर प्लास्टिक से भर रहे हैं, और अधिक अम्लीय होते जा रहे हैं। अत्यधिक गर्मी, जंगल की आग और बाढ़, साथ ही रिकॉर्ड तोड़ अटलांटिक तूफान के मौसम ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है।
जलवायु परिवर्तन, प्रकृति में मानव निर्मित परिवर्तनों के साथ-साथ जैव विविधता को बाधित करने वाले अपराध, जैसे वनों की कटाई, भूमि उपयोग में परिवर्तन, गहन कृषि और पशुधन उत्पादन या बढ़ता अवैध वन्यजीव व्यापार, ग्रह के विनाश को तेज कर सकते हैं।
World Earth Day 2024: जानिये क्यों मनाया जाता हैं वर्ल्ड अर्थ डे?
पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है जहाँ मनुष्य, पशु, पक्षी और पेड़-पौधों का जीवन संभव है। पृथ्वी पर रहने के लिए हमें हवा, पानी और भोजन की जरूरत होती है। समुद्र से हमें कई तरह के खनिज जैसे सोना, कोयला, लोहा, हीरा, पेट्रोल, डीजल आदि मिलते हैं। पृथ्वी ने हमें हमेशा दिया है। इसलिए हमें इसका खास ख्याल रखना चाहिए।
पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है जो 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक करना है। इसकी स्थापना 1970 में एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। अब यह हर साल 192 से अधिक देशों में मनाया जाता है। पहला पृथ्वी शिखर सम्मेलन 3-14 जून 1992 को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया गया था।
World Earth Day Theme: पृथ्वी दिवस 2024 थीम।
हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ‘ग्रह बनाम प्लास्टिक’ है। इस थीम का उद्देश्य सभी लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए जागरूक करना है।
View this post on Instagram
पृथ्वी दिवस के आयोजन 2040 तक प्लास्टिक उत्पादन को 60% तक कम करके प्लास्टिक मुक्त भविष्य की दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 10 सालों में हमने बहुत ज़्यादा प्लास्टिक बनाया है और यह हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है। इसीलिए पृथ्वी दिवस संगठन चाहता है कि सभी देश इस पर मिलकर काम करें। हम सभी बिना प्लास्टिक के एक सुंदर भविष्य चाहते हैं।
जानिए क्या है प्लास्टिक प्रदुषण?
जमीन या पानी में प्लास्टिक उत्पादों के ढेर को प्लास्टिक प्रदूषण कहा जाता है जिससे मनुष्य पक्षी और जानवरों की जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। प्लास्टिक प्रदूषण का वन्य जीव, वन्य जीव आवास और मनुष्य पर बहुत ही खतरनाक प्रभाव पड़ता है और प्लास्टिक प्रदूषण भूमि, वायु, जल मार्ग और महासागरों को भी प्रभावित करता है।
View this post on Instagram
वर्तमान में प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गया है दुनिया भर में और वह प्लास्टिक के बैग हर साल फेके जाते हैं यह प्लास्टिक बैग नालियों के प्रभाव को रोक देते हैं और आगे बढ़ते हुए नदियों और महासागरों तक पहुंचते हैं क्योंकि प्लास्टिक स्वाभाविक रूप से विघटित नहीं होता है।
इसलिए यह प्रतिकूल तरीके से नदियों महासागरों आदि के जीवन और पर्यावरण को बुरे तरीके से प्रभावित करता है प्लास्टिक प्रदूषण के कारण लाखों पशु पक्षी पूरे विश्व के स्तर पर मारे जाते हैं जो पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत ही मुश्किल की बात है। यह बहुत चिंता का विषय है कि पूरे पृथ्वी पर 1500 मिलियन टन का प्लास्टिक एकत्र हो चुका है जो लगातार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते जा रहा है।
प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के समाधान व निवारक उपाय।
- सबसे पहला प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करना होगा और उनकी जगह हमें पेपर बैग या कपड़ों का बैग उपयोग में लाना होगा। अगर हम चाहे तो बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग का उपयोग भी कर सकते हैं। जो कि कई हद तक प्लास्टिक बैग से अच्छा होता है और प्रदूषण के मामले में मदद करता है।
- हमें जल्द से जल्द प्लास्टिक को नष्ट करने के लिए नए-नए तरीकों को आविष्कार करना होगा जिससे कि प्लास्टिक को पूर्ण रूप से नष्ट किया जा सके और सबसे बड़ी बात लोगों के मन में प्लास्टिक प्रदूषण के विषय में जागरूकता फैलानी होगी जिससे कि लोगों को पता चले की प्लास्टिक किस तरह एक विनाश का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
Latest post: दिल्ली के लाल किले के बारे कुछ रोचक फैक्ट्स जो आप नहीं जानते होंगे
इसे भी देखें: Dubai Flood News in Hindi: पूरा दुबई शहर बारिश में डूबा, जानिए क्या है वजह।
Image Credit: Unsplash
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।