दुनिया के सबसे बड़े मैमल ब्लू व्हेल की लंबाई लगभग 100 फीट से भी ज्यादा हो सकती है और वजन 100 से 150 टन का होता है जो 30 हाथियों के बराबर है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी व्हेल मानी जाती है, इनकी लंबाई 85 फीट तक बढ़ सकती है। फीन व्हेल का वजन करीब 45-73 हज़ार किलो तक हो सकता है।
दुनिया की तीसरी सबसे largest whale, Sei Whale 45-52 फीट तक होती है और इनका वजन 20-25 टन का होता है। 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैरने वाली यह whale दुनिया में सभी जगह पाई जाती है शिवाय ट्रॉपिकल और पोलर regions के।
Sperm Whale लगभग दुनिया के सारे महासागरों में पाई जाती है और ये गहरे समंदर में रहना पसंद करती है। व्हेल्स की विभिन्न प्रजातियों में इनको सबसे बड़ा ब्रेन वाली व्हेल्स कहा जाता है।
Humpback whales का वजन करीब 40 टन तक हो सकता है और इसमें नर व्हेल्स के मुकाबले मादा व्हेल्स की लंबाई ज्यादा बड़ी होती है।
वैसे तो इन्हें सबसे छोटी व्हेल की कैटेगरी में रखा गया है लेकिन इनका डोम शेप का सिर और सफेद शरीर होने के कारण इन्हें एक अलग ही पहचान देता है हालांकि पैदा होने पर उनके शरीर का कलर डार्क ग्रे या फिर नीला होता है लेकिन बड़े होने पर यह सफेद रंग की हो जाती हैं।
इसके शरीर का रंग ग्रे होने के कारण इसे ग्रे व्हेल्स कहते हैं। इनका वजन लगभग 40 टन होता है जो पांच हाथियों के बराबर होता है और इसकी लंबाई 50 फीट तक होती है। ये व्हेल समुद्र की सबसे निचली सतह पर जाकर अपना शिकार ढूंढती है।