Veteran Actor Manoj Kumar Passed Away- देश के जाने माने अभिनेता और देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाने वाले एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से मुंबई के धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे।
Veteran Actor Manoj Kumar Passed Away- मशहूर एक्टर मनोज कुमार का निधन, शोक में डूबा देश
पूरे देश में शोक की लहर
सिनेमा जगत के लोकप्रिय कलाकार और निर्देशक मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस के साथ सिनेमा जगत के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर मनोज कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
देशभक्ति फिल्मों से हुए थे पॉपुलर
Deeply saddened by death of one of my favorite actors and cinema icon of India Sri Manoj Kumar. His movies are masterpieces in Indian cinema,music that could heal and dialogues that could teach. RIP. #RipManojKumar #RIP pic.twitter.com/mBW1aLudDl
— Shuvlendu Kumar (@Shuvlendu) April 4, 2025
भारत के विभाजन को बेहद करीब से देखने वाले मनोज कुमार (Manoj Kumar Passed Away) हम सभी के बीच अपनी दमदार एक्टिंग और देशभक्ति फिल्मों की वजह से पॉपुलर थे। उनकी कई फिल्मों ने सिनेमा जगत को एक नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इनमें दस नंबरी, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम, गुमनाम, हिमालय की गोद में, पूनम की रात, पत्थर के सनम, आदमी, अमानत जैसी पॉपुलर फिल्में शामिल हैं। कुछ प्रमुख फिल्मों जैसे उपकार, पूरब और पश्चिम, शोर आदि के डायरेक्टर भी मनोज कुमार खुद ही रहे।
कई अवॉर्ड से हुए सम्मानित
है प्रीत जहाँ की रीत सदा
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँManoj Kumar sir Dies at age of 87 Today . RIP 💔#ManojKumar #BharatKumar pic.twitter.com/S4UkbxdlyB
— BLOODLINE SAGA 🩸 (@Rockstar82vansh) April 4, 2025
एक्टर मनोज कुमार का जन्म वर्तमान में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 1937 में हुआ था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था।
अधिकतर फिल्मों में उनका नाम भारत कुमार था, जिससे वे लोगों में भारत कुमार के नाम से फेमस हो गए, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रख लिया।
मनोज कुमार को प्रसिद्ध दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के साथ साथ पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें कई फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर, बेस्ट फिल्म का भी अवॉर्ड भी मिला। वर्ष 2008 में उन्हें किशोर कुमार अवॉर्ड से तो 2010 में राज कुमार अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
Renowned actor-director #ManojKumar, known for his patriotic films, dies at 87 in Mumbai. #Mumbai #celebrity #bollywood @sakshilitoriya_ pic.twitter.com/ilPGjvTB1W
— News9 (@News9Tweets) April 4, 2025
उसूलों के थे पक्के
भारत देश के विभाजन को बहुत ही नजदीक से देखने और उसका दर्द झेलने वाले मनोज कुमार अपने उसूलों के बहुत पक्के थे। अपने फिल्मी करियर के साथ साथ उन्होंने हमेशा ईमानदारी, देशप्रेम और भारत को अहमियत दी।
मनोज कुमार के निधन पर भारत 24 की एक्टर रजा मुराद से खास बातचीत…
Watch : https://t.co/a73ow232qu#RazaMurad #Mumbai #Maharashtra #ManojKumar #PassesAway #Bharat24Digital@palakprakash20 @Satyapr32678795 pic.twitter.com/kOwqm5Hikk
— Bharat 24 – Vision Of New India (@Bharat24Liv) April 4, 2025
उन्होंने कई ऐसी फिल्मों को करने से साफ मना कर दिया था, जिसमें भारत देश के विरुद्ध कुछ भी आपत्तिजनक विचार था। देश को हमेशा प्राथमिकता देने के अलावा उन्होंने कभी भी ऐसे सीन नहीं किए जिससे उस दौर की एक्ट्रेस को शर्मिंदगी उठानी पड़े। मनोज कुमार अपनी हीरोइन के साथ हमेशा एक दूरी बना कर रखते थे।
पीएम मोदी सहित बॉलीवुड ने जताया दुःख
Deeply saddened by the passing of legendary actor and filmmaker Shri Manoj Kumar Ji. He was an icon of Indian cinema, who was particularly remembered for his patriotic zeal, which was also reflected in his films. Manoj Ji’s works ignited a spirit of national pride and will… pic.twitter.com/f8pYqOxol3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन (Manoj Kumar Passed Away) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे। देशभक्ति की भावना मनोज कुमार जी की फिल्मों में दिखाई देती थी। उनकी फिल्में नई पीढ़ी को भी प्रेरित करेंगी। ओम शांति।
VIDEO | Filmmaker Ashoke Pandit says, “Sad to inform you that legendary Dadasaheb Phalke Award winner, our inspiration and doyen of Indian film industry, Shri Manoj Kumar ji is no more. He breathed his last at Kokilaben Hospital, Andheri. After being not well from a very, very… pic.twitter.com/mqWbNndiuv
— Press Trust of India (@PTI_News) April 4, 2025
वहीं बॉलीवुड के एक्टर्स और डायरेक्टर भी सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। फैंस भी मनोज कुमार के निधन से दुःखी हैं।
इमेज सोर्स: Twitter
दुर्गा अष्टमी कब है? जाने सही तारीख और कन्या पूजन मुहूर्त के बारे में
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।