Vastu Tips For House Main Gate: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सिर्फ भीतर आने का प्रवेश द्वार नहीं होता है। बल्कि ये घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार भी होता है। यह एक ऐसी जगह है जहां से हम बाहरी दुनिया से आकर घर में प्रवेश करते हैं।
यह वह स्थान है जहां से लक्ष्मी और अच्छी किस्मत का प्रवेश घर के भीतर होता है।इसलिए घर के मुख्य द्वार को अच्छी तरह से सजाकर और साफ सुथरा रखना जरूरी होता है। जिससे माता लक्ष्मी का प्रवेश होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश कर सके।
वहीं कई बार यदि हम घर के मुख्य द्वार पर ऐसी चीज रख देते हैं जिससे लक्ष्मी जी रूष्ट हो जाती हैं।तो ये घर के आर्थिक स्थिति को खराब करने का कारण भी बन सकता है। आईए जानते हैं घर को धन की हानि से बचाने के लिए कौन सी चीज घर के मुख्य द्वार पर भूल कर भी नहीं रखनी चाहिए।
Vastu Tips For House Main Gate: कौन सी चीजें घर के द्वार पर नहीं रखनी चाहिए।
आईए जानते हैं वो कौन सी चीजें है जिन्हें घर के द्वार पर बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए।
1.जूता चप्पल
ऐसा माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार माता लक्ष्मी का प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इस स्थान को साफ सुथरा रखना जरूरी है। जिससे लक्ष्मी का घर में आगमन हो सके। घर के मुख्य द्वार पर भूल कर भी जूते चप्पल या जूते की अलमारी नहीं रखनी चाहिए।
ऐसा करने से लक्ष्मी जी का प्रवेश बंद हो जाता है और घर में आर्थिक हानि होने लगती है। ऐसी मान्यता है, कि जूते या चप्पल मुख्य द्वार पर रखने से आमदनी कम और खर्च ज्यादा होने लगते हैं जिस से व्यक्ति कंगाल हो सकता है।
2.मनी प्लांट
बहुत से लोग सजावट के लिए मनी प्लांट के पौधे को घर के बाहर यानी मुख्य द्वार पर रख देते हैं। ऐसा करना वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना जाता है। क्योंकि मनी प्लांट को धन का पौधा माना जाता है। और इसे मुख्य द्वार पर रखने से सब की नजर इस पर पड़ती है। जिस से घर का धन व्यर्थ के कामों में नष्ट होने लगता है।
इसके अलावा कई लोग मनी प्लांट की पत्तियां या डाल को तोड़कर अपने घर में लगा लेते हैं। जिससे घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। घर के मुख्य द्वार (Vastu Tips For House) पर कांटे वाले पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर कांटे वाले पौधे लगाने से घर में अशांति आती है। और घर के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य जैसे नहीं बन पाता है जो लड़ाई झगड़े का कारण बनता है।
3. लक्ष्मी जी की मूर्ति
वास्तु के अनुसार ऐसी मान्यता है, कि घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी की किसी भी अवस्था में मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। कहा जाता है कि यदि घर में लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित होती है तो नियमित इसकी पूजा करना चाहिए।
लेकिन घर के बाहर की तरफ लगाने से इसकी नियमित पूजा नहीं हो पाती है और धन भीतर आने की जगह घर से बाहर जाने लगता है। इसके अलावा यह भी मान्यता है,की अगर लक्ष्मी जी का मुख बाहर की तरफ होता है तो धन घर से बाहर निकलने लगता है।
4. कूड़ा दान
अक्सर लोग घर का कूड़ा दान घर के बाहर जाने के मुख्य द्वार के पास रख देते हैं। चूंकि मुख्य द्वार लक्ष्मी का प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इस जगह पर कूड़ा दान रखने से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।
और आर्थिक हानि होने लगती है इसके अलावा घर के भीतर आने और बाहर जाने वाले के सामने जब कूड़ा दान नजर आता है। तो घर के सदस्यों की वृद्धि (Vastu Tips For House)को भी प्रभावित करता है और कलह का कारण भी बनता है।
5. झाड़ू।
झाड़ू लक्ष्मी जी का रूप होता है इसलिए कभी भी झाड़ू को पैरों से नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा झाड़ू को हमेशा घर की ऐसी जगह पर रखना चाहिए जिससे ये दूसरों की नजर में ना आ सके। घर के मुख्य द्वार (Vastu Tips For House) पर झाड़ू भूल कर भी नहीं रखना चाहिए।
क्योंकि बाहरी लोगों पर भी इसकी नजर पड़ती है और कई बार बुरी दृष्टि से घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। घर के बाहर झाड़ू रखने से लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं और घर से बाहर चली जाती हैं।
मारुति डिजायर फेसलिफ्ट लॉन्च डेट।
Photo by – Unsplash
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।