TheRapidKhabar

Vaishakh Purnima 2025 Date: वैशाख पूर्णिमा कब हैं 11 या 12 मई न हो कन्फ्यूज़, जाने सही तारीख शुभ मुहूर्त स्नान दान के बारे में।

Vaishakh Purnima 2025 Date: वैशाख पूर्णिमा कब हैं 11 या 12 मई न हो कन्फ्यूज़, जाने सही तारीख शुभ मुहूर्त स्नान दान के बारे में।

Vaishakh Purnima 2025 Date: पंचांग के अनुसार वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इसीलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण पूजा के साथ-साथ पीपल के पेड़ की पूजा का भी खास महत्व है।

Vaishakh purnima 2025 date

पूर्णिमा के दिन स्नान दान और पितरों का तर्पण करना शुभ होता है। मान्यता है की पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने से चंद्र दोष दूर होता है आईए जानते हैं साल 2025 में वैशाख पूर्णिमा का व्रत कब है सही तिथि शुभ मुहूर्त पूजा विधि और इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Vaishakh Purnima 2025 Date: वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025

साल 2025 में वैशाख पूर्णिमा व्रत 12 मई सोमवार को है। पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी 11 मई रात्रि 8:01। पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी 12 मई रात्रि 10:25। पूजा का शुभ मुहूर्त होगा प्रातः काल 11:51 से दोपहर 12:45 । स्नान दान का समय होगा प्रात: काल 4:08 से प्रातः काल 4:50 तक। निशिता काल मुहूर्त होगा रात्रि 11:56 से रात्रि 12:38 तक। चंद्रोदय का समय होगा सांयकाल 06:57 मिनट पर।

वैशाख पूर्णिमा पूजा विधि

Vaishakh purnima 2025 date

शास्त्रों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन प्रातः काल दैनिक कार्यों से निवृत होकर स्नान कर व्रत का संकल्प ले। इसके बाद पूजा स्थल में भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें और ओम नमो नारायण मंत्र का जाप करें। धूप, दीप कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को फूल, फल, वस्त्र और नैवेध अर्पित करें।

साथ ही मां लक्ष्मी को सोलह सिंगार का सामान चढ़ाएं। इसके बाद व्रत कथा पढ़कर आरती करें पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें रात्रि में ॐ सौं सोमाय नमः मंत्र का जाप कर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

वैशाख पूर्णिमा में क्या दान करें।

Vaishakh purnima 2025 date

ऐसी मान्यता है की वैशाख पूर्णिमा के दिन वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ होता है इस दिन फल और शरबत का दान करने से पितृ प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। शास्त्रों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन चावल, चीनी, दूध, सफेद कपड़े ,मोती, चांदी आदि का दान करना चाहिए। वैशाख माह में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है ऐसे में पूर्णिमा के दिन व्यक्ति या पशु पक्षी को जल का दान करना अत्यंत ही पुण्यफल प्रदान करने वाला होता है।

बुद्ध पूर्णिमा नियम।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन तांत्रिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इस दिन द्वार पर आए जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। बुद्ध पूर्णिमा के दिन पितृ तर्पण करना शुभ होता है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा कर अर्घ्य देना चाहिए। इस दिन जीवों को सताना नहीं चाहिए। इस दिन रात्रि में चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य देना चाहिए।

Images: Wallpapers

स्कैल्प मिसाइल क्या है और क्यों है ये इतनी खास ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To