Uttarakhand Haldwani Violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार शाम सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गए। पुलिस प्रशासन की टीम पर मुस्लिम समुदाय के करीब 10 हज़ार लोगों ने पथराव ,आगज़नी अतिक्रमण कर दिया था, वही खबरों की माने तो थाने को पेट्रोल बम से जला दिया गया। इस बवाल में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।वहीं हजार से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिसमें अधिकारी पुलिस प्रशासन भी शामिल थी।
Uttarakhand Haldwani Violence: उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा उपद्रवियों के खिलाफ CM धामी के सख्त एक्शन!
इस बवाल के देर रात बाद ही पूरा क्षेत्र धावनी में तब्दील शुरू कर दिया गया था तो वही इस हिंसा को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों के खिलाफ सख़्ती से एक्शन लेने को निर्देश दिया। वहीं पांच उपद्रवी गिरफ्तार भी हुए।
Uttarakhand Haldwani Violence: शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी।
गुरुवार उपद्रव के बाद माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ था तभी शुक्रवार शाम को हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बनभूलपूरा के उपद्रावियों को चिन्हित कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही होगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
हल्द्वानी के डीएम का हिंसा पर चौंकाने वाला खुलासा।
बता दे डीएम वंदना ने बताया की उपद्रवियों ने षड्यंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया है यह पूरी घटना कानून व्यवस्था पर हमला है। अपने ही देश में अतिक्रमण हटाने के लिए युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यह सोचनीय है। उन्होंने बताया कि मामले में 10-15 उपद्रवियों की अधिक सक्रिय भूमिका सामने आ रही है जिन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया। पुलिस ने 19 नामजद समेत पांच हज़ार अज्ञात लोगों पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पांच उपद्रावियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बनभूलपूरा में शुक्रवार को भी कर्फ्यू जारी रहा है। इंटरनेट सेवा नगर के सभी स्कूल बाजार, सरकारी और निजी संस्थान बंद रहे।
डीएम ने बताया कि 30 जनवरी को जब क्षेत्र के घर व छतों पर ड्रोन से चेकिंग कराई गई थी तो पत्थर व ईट आदि नहीं थे। इसके बाद नगर निगम की ओर से नोटिस दिए गए तो उपद्रावियों ने साजिश के तहत छतों पर पत्थर एकत्र कर लिया। इसके बाद जब पुलिस प्रशासन और निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो हमला कर दिया। इस उपद्रव में अभी तक छह युवकों की मौत हुई है। 5 मृतक की पहचान फ़ाईम , कुरैशी, जाहिद मो. अनस , शब्बाद व प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वही पुलिस ने सीसीटीवी की डिवीआर क़ब्ज़े में ले ली हैं वही उन्होंने कहा उपद्रावियों को चिह्नित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
हल्द्वानी हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर ,वाराणसी और बरेली में अलर्ट जारी।
बता दे हल्द्वानी हिंसा के एक दिन बाद यूपी बरेली शहर में जोरदार हंगामा हुआ। कानपुर से लेकर वाराणसी तक पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तो वहीं शुक्रवार को बरेली शहर में भी बवाल हो गया। प्रतिबंध और अलर्ट के बीच इतिहाद- ए -मिल्लत काउंसिल आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर।रजा खां के आह्ववान पर गिरफ्तारी देने पहुंचे इस्लामिया मैदान से लौटे वक्त अराजक हो गई। वही श्यामगंज में कई दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान तहस-नहस कर दिया
दुकानों में आगज़नी की भी कोशिश की गई सैकड़ो उपद्रवी श्यामगंज और पुराने शहर की सड़कों पर उतर आए।
इसे भी देखें : https://therapidkhabar.com/haldwani-news-live-updates/
बेहतर स्वास्थय के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे: http://www.thedailyhealthlines.com
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।