Uttar Pradesh Weather Update: नए साल के साथ-साथ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत में शीत लहर ने दस्तक दे दी है। इसका असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी-पछुआ हवाओं के चलते यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है।
बता दें पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा अब आम हो गया है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक ही रह गई है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि नए साल पर उत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा।
Uttar Pradesh Weather Update: नए साल पर भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत।
मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर भी ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
North India faces severe #coldwave conditions ahead of #NewYear‘s, with snow and rainfall in Jammu and Kashmir, Himachal, & Uttar Pradesh
– Temperatures in Shimla drop near freezing point
– Dense fog in UP disrupted travel pic.twitter.com/Lafm6WOctL— Mirror Now (@MirrorNow) December 31, 2024
आईएमडी के अनुसार 31 दिसंबर को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, संभल, बरेली, बदायूं, रामपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, जालौन, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, कुशीनगर, बांदा, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और बलिया में घने कोहरे के छाए रहने का अनुमान है।
नए साल पर और बढ़ सकती है ठंड।
बता दे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 6 जनवरी तक एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का उत्तर भारत पर असर पड़ेगा। इसके चलते तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
जाने कैसा रहा सोमवार का तापमान।
बता दे सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई थी जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस कम था। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
North India faces severe #coldwave conditions ahead of #NewYear‘s, with snow and rainfall in Jammu and Kashmir, Himachal, & Uttar Pradesh
– Temperatures in Shimla drop near freezing point
– Dense fog in UP disrupted travel pic.twitter.com/Lafm6WOctL— Mirror Now (@MirrorNow) December 31, 2024
इसी दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वही न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा की बात करें तो आगरा में दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
कानपुर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मेरठ में दिन का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा और रात का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी की बात करें तो अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Image: Twitter
नए साल पर बदल रहे हैं कई नियम, जाने पूरी खबर!!
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।