UPI Server Down in India- भारत कई कई हिस्सों में UPI के साथ साथ नेटवर्क डाउन की समस्या आ रही है। UPI, GPay के साथ ही फोनपे और पेटीएम के माध्यम से पेमेंट करने पर पेमेंट फेल की समस्या आ रही है।
UPI Server Down in India- भारत के कई शहरों में UPI का सर्वर हुआ डाउन
सर्वर हुए डाउन
भारत में सबसे अधिक पेमेंट शाम के समय किया जाता है। इस दौरान लोग मार्केट में खरीददारी के लिए निकलते हैं। UPI के सर्वर भी शाम से ही डाउन हो रहे हैं। इससे परेशान होकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर UPI को टैग करते हुए समस्या के बारे में शिकायत की है।
पेमेंट ऐप में आई दिक्कत
ऑनलाइन पेमेंट करने वाले अधिकतर यूजर को शाम से ही लगातार पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसमें अलग अलग पेमेंट ऐप शामिल हैं।
हालांकि प्राप्त जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा फेल ट्रांजेक्शन की रिपोर्ट Google Pay के यूजर्स ने की हैं। वहीं फोनपे, पेटीएम जैसे पेमेंट ऐप में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका पेमेंट सर्वर डाउन (UPI Server Down) होने की वजह से बार बार फेल हो रहा था।
बैंकों के ऐप भी हुए ठप
सर्वर के डाउन होने से सिर्फ पेमेंट ऐप्स पर ही असर नहीं पड़ा है, बल्कि कुछ जगहों पर बैंकों से पेमेंट करने या फंड ट्रांसफर करने पर ट्रांजेक्शन फेल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर ने इसकी शिकायत की है।
नेटवर्क भी रहा गायब
भारत के अधिकतर शहरों में जहां यूपीआई की सर्विस कुछ देर के लिए ठप हो गई तो शाम से ही कई जगहों पर यूजर्स को मोबाइल के नेटवर्क (Mobile Network Down) में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
#UPI #UPIDown pic.twitter.com/mh3V4fn4tk
— NDTV (@ndtv) March 26, 2025
कई यूजर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि शाम से ही उनके स्मार्टफोन में सिग्नल कभी आ रहे थे तो कभी गायब हो जा रहे थे। इसका असर कुछ देर के लिए यूजर पर दिखाई भी दिया।
NPCI ने ठीक करने का दिया आश्वाशन
NPCI had faced intermittent technical issues owing to which UPI had partial decline. The same has been addressed now and the system has stabilised. Regret the inconvenience.
— NPCI (@NPCI_NPCI) March 26, 2025
UPI सर्वर को मेंटेन करने वाली NPCI ने सर्वर में टेक्निकल प्रॉब्लम को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दिया है।
NPCI की टेक्निकल टीम सर्वर में आई खराबी को ठीक करने में जुट गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द सर्वर को ठीक कर लिया जाएगा।
कैसे करें पेमेंट
UPI के सर्वर के डाउन (UPI Server Down) होने की स्थिति में कृपया अपने साथ कैश लेकर ही साथ चलें। अपने साथ आप क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड भी रख सकते हैं।
लेकिन सर्वर डाउन की कंडीशन में कैश को साथ लेकर चलना एक सुरक्षित और आसान विकल्प है। सिर्फ यूपीआई या ऑनलाइन पेमेंट के भरोसे ना रहें।
इमेज सोर्स: Twitter
अगर आप भी है रातों के नींद से परेशान, तो कहीं आपको इनसोम्निया तो नहीं
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।