TheRapidKhabar

UP Board Paper Leaked News: UP बोर्ड की 10वीं कक्षा का पेपर लीक, सेंटर इंचार्ज के खिलाफ FIR!

UP Board Paper Leaked News: UP बोर्ड की 10वीं कक्षा का पेपर लीक, सेंटर इंचार्ज के खिलाफ FIR!

UP Board Paper Leaked News

UP Board Paper Leaked News: UP बोर्ड की 10वीं कक्षा के गणित के पेपर में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एटा जिले के चौधरी बी.एल. इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान ही गणित का प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया गया।

Up board paper leaked news
Ai image

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस पूरे मामले में खुद सेंटर इंचार्ज अंजू यादव पर शक जताया गया है। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए उनका मोबाइल जब्त कर लिया है और जांच शुरू हो चुकी है।

UP Board Paper Leaked News: UP बोर्ड की 10वीं कक्षा का पेपर लीक, जाने क्या है पूरा मामला?

देशभर में परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें ये मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सामने आया है, जहां यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की गणित परीक्षा का पेपर लीक हो गया।

यह घटना एटा के चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में हुई। आरोप है कि परीक्षा केंद्र की इंचार्ज अंजू यादव ने परीक्षा शुरू होने के बाद सुबह 9:37 बजे गणित का प्रश्न पत्र एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया।

इस ग्रुप में एटा के जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत कुल 125 अधिकारी जुड़े हुए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पेपर लीक मामले में सेंटर इंचार्ज के खिलाफ FIR!

चौधरी बी.एल. इंटर कॉलेज में 10वीं गणित पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्नपत्र देखा, तो तुरंत सेंटर प्रभारी अंजु यादव से स्पष्टीकरण मांगा।

इस पर हड़बड़ी में ग्रुप से पेपर को हटा दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने एक्शन लेते हुए शनिवार रात को जैथरा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अब परीक्षा केंद्र प्रभारी अंजु यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, जांच के लिए उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। प्रशासन की तरफ से इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

Image- AI Image

सितारों की खूबसूरती के बीच संपन्न हुआ अकेडमी अवॉर्ड, छाया अनोरा का जादू!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल