Unknown Facts of Mount Kailash: कैलाश पर्वत को हिमालय की सबसे दिलचस्प और रहस्य पर्वत माना जाता है। कैलाश पर्वत तिब्बती पठार से लगभग 22,000 फीट की दूरी पर है, इसलिए इस पर चढ़ाई बहुत ही कठिन है।
यह विश्व के सबसे दुर्गम स्थानों में से एक है। हिंदुओं और बौद्ध भिक्षुओं के लिए, कैलाश पर्वत का एक विशेष महत्त्व है। इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है। हम इस पोस्ट में दुनिया के सबसे पवित्र और रहस्यमय पर्वत में से एक कैलाश पर्वत के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्यों को बता रहे हैं, जो सभी को मालूम नहीं हैं।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
Unknown Facts of Mount Kailash: कैलाश पर्वत के रोचक तथ्य
रोचक तथ्य:
1. बौद्ध और हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, मेरु पर्वत (कैलाश पर्वत) के आसपास बहुत ही प्राचीन मठ और गुफाएं मौजूद हैं। कहा जाता है कि इन गुफाओं में प्राचीन काल से ही ऋषि और योगी अपने भौतिक और सूक्ष्म शरीर में निवास करते हैं। इन गुफाओं को बहुत ही कम लोग देख पाये हैं।
2. प्रत्येक साल हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पवित्र कैलाश पर्वत की दुर्गम यात्रा के लिए तिब्बत में आते हैं। कुछ लोग ही इस क्षेत्र में पहुंच पाते हैं और उनमें से बहुत ही कम लोग इस पवित्र पर्वत शिखर की परिक्रमा पूरी कर पाते हैं। जहाँ तक इस शिखर पर चढ़ने की बात की जाय, तो कुछ साहसी पर्वतारोहियों ने ऐसा करने का प्रयास भी किया, परन्तु वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके और उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही छोड़नी पड़ी।
3. कैलाश पर्वत की चोटी तक ट्रैकिंग करना सभी हिंदुओं के बीच एक निषिद्ध कार्य माना जाता है क्योंकि इससे इस पर्वत की पवित्रता का उल्लंघन होता है।
एक तिब्बती कथा के अनुसार, मिलारेपा नाम के एक भिक्षु ने एक बार मेरु पर्वत की चोटी तक पहुँचने के लिए काफी दूर तक यात्रा की। बाद में जब वह वापस लौटा, तो उसने सभी को शिखर पर विश्राम कर रहे भगवान को परेशान करने से बचने की चेतावनी दी। उसने बताया कि यदि किसी ने ऐसा करने का प्रयत्न भी किया तो उस व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
4. कैलाश पर्वत के पास ही मानसरोवर और राक्षस ताल नाम की दो खूबसूरत झीलें है। वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार एक झील से पॉजिटिव वाइब्रेशन निकलती है तो दूसरे में से उन्हें नेगेटिव एनर्जी का अनुभव हुआ।
5. दोनों झीलों में से एक मानसरोवर झील, जो कि समुद्र तल से लगभग 14,950 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, को दुनिया का सबसे ऊंचा ताजे पानी का स्रोत माना जाता है। मानसरोवर का गहरा आध्यात्मिक महत्व भी है।
6. राक्षस ताल झील, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए राक्षस राजा रावण द्वारा की गई तीव्र तपस्या से पैदा हुई थी , ऐसी मान्यता है। राक्षस ताल झील खारे पानी की झील है। इसलिए इसमें जलीय पौधों और जीवन नही पाया जाता।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
7. कैलाश पर्वत को एक्सिस मुंडी अर्थात ब्रह्मांडीय धुरी भी माना जाता है। इसको विश्व धुरी, विश्व स्तंभ, विश्व का केंद्र, विश्व वृक्ष आदि अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है।
एक्सिस मुंडी (Axis Mundi) एक ऐसा केंद्र बिंदु है जहां आकाश और पृथ्वी मिलते हैं। Google मैप में भी इस प्रकार की सरंचना दिखाई पड़ती है।
8. तीर्थयात्रियों द्वारा देखा गया है कि पवित्र मानसरोवर झील का पानी शांत रहता है, चाहे हवा चल रही हो या नहीं। और वहीं दूसरी तरफ राक्षस ताल का पानी अशांत रहता है।
9. कैलाश पर्वत की यात्रा से लौटने के बाद नाखून या बाल बहुत तेजी से बढ़ते हुए मिलते हैं। इसकी यात्रा पर गए पर्यटकों और तीर्थयात्रियों ने पाया है कि इस प्राचीन चोटी की हवा हमारे उम्र और नाखूनों के बढ़ने की प्रक्रिया को बढ़ा देती है।
कहा जाता है कि एक बार साइबेरियाई मूल के पर्वतारोहियों का एक समूह एक निश्चित बिंदु से आगे पहुंच गया और उसके कुछ ही समय के बाद उनकी उम्र में बहुत तेजी से ग्रोथ देखी गयी। ये समूह बहुत ही तेज गति से बूढ़ा हो गया। एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आयी कि लगभग एक साल बाद सभी पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गई।
कैलाश पर्वत हम सभी के लिए एक अनसुलझी पहेली है। इसके साथ ही यह पर्वत बहुत ही पवित्र भी है। आज की पोस्ट में हमने कैलाश पर्वत से जुड़े कुछ फैक्ट्स को बताने का प्रयास किया। उम्मीद है आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगेगी।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
और पढ़ें: Kumbhalgarh Fort Facts: कुम्भलगढ़ फोर्ट के ऱोचक फ़ैक्ट्स
लेटेस्ट पोस्ट्स: 7 Places in India To Visit This March Month: जानिए ऐसे 7 जगहों के बारे में जहां आप मार्च के महीने में घूम सकते हैं

ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।