TheRapidKhabar

Tulsi Vivah 2024 Ke Upay: तुलसी विवाह पर जरूर करें ये उपाय बनी रहेगी सुख समृद्धि।

Tulsi Vivah 2024 Ke Upay: तुलसी विवाह पर जरूर करें ये उपाय बनी रहेगी सुख समृद्धि।

Tulsi Vivah 2024 Ke Upay

Tulsi Vivah 2024 Ke Upay: तुलसी विवाह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है।जो विशेष रूप से तुलसी के पौधे की पूजा और विवाह के रूप में मनाया जाता है। तुलसी विवाह का आयोजन विशेष रूप से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। क्योंकि तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

Tulsi vivah 2024 ke upay

इसके अलावा तुलसी के पौधे से भगवान श्री हरि विष्णु का विवाह होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी का विवाह शालिग्राम से किया जाता है शालिग्राम भगवान विष्णु का प्रतीक है।

Tulsi vivah 2024 ke upay

साल 2024 में 13 नवंबर की शाम को तुलसी विवाह मनाया जाएगा।इसके अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है जिन उपायों को तुलसी विवाह 2024 के दिन करने से माता लक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। और साधक को अन्न धन के भंडार भर जाते हैं। तो आईए जानते हैं तुलसी विवाह 2024 पर कौन से उपाय करने से अन्न धन के भंडार भर जाते हैं

Tulsi Vivah 2024 Ke Upay: तुलसी विवाह पर जरूर करें ये उपाय बनी रहेगी सुख समृद्धि।

Tulsi vivah 2024 ke upay

1.मीठा पान

तुलसी विवाह 2024 के दिन माता को मीठा पान,खीर और फल अर्पित करना चाहिए। भगवान श्री हरि विष्णु जी को भी यह सभी चीज अर्पित करें।और पूजा समाप्त होने के बाद परिवार के सदस्यों के बीच वितरित करें। ऐसा करने से साधक को मनमंचित फल की प्राप्ति होती है।

2.तिलक लगाए

वैसे तो तुलसी के पौधे की हर रोज पूजा अर्चना करनी चाहिए लेकिन खासकर तुलसी विवाह के दिन तुलसी की पूजा जरूर करें।और तुलसी के जड़ की मिट्टी माथे पर तिलक के रूप में लगाए।

तुलसी माता से अपनी मनोकामना बताएं ऐसा करने से ग्रह नक्षत्र शुभ फल देते हैं और विवाह में आ रही समस्याओं के योग हटते हैं। इसके अलावा मिट्टी को माथे पर लगाने से भाग्य साथ देता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

3. तुलसी के पानी से स्नान करना

तुलसी विवाह के दिन आपको तुलसी के पानी से नहाना चाहिए।इसके लिए आपको नहाने के पानी में तुलसी की 7 पत्ती डालनी चाहिए।तुलसी के पानी से स्नान करना आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

साथ ही आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को भी मिलते हैं। इसके अलावा तुलसी विवाह के दिन तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर इस जल से पूरे घर पर छिड़काव जरूर करें। ऐसा करने से घर पर मौजूद सारी नकारात्मकता दूर होती है।

4.लाल रंग की चुनरी।

पति-पत्नी के बीच में मन मुटाव हो तो तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाने चाहिए और पूजा के बाद चुनरी को किसी सुहागन स्त्री को दान दे दें।

इस उपाय से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।और घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है।

5. तुलसी का दान।

अगर आप हर क्षेत्र में कामयाब होना चाहते हैं जीवन की बुलंदियों को छूना चाहते हैं तो तुलसी विवाह 2024 के दिन भगवान विष्णु की मूर्ति और तुलसी के पौधे की पूजा करके उन्हें मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से आप हर क्षेत्र में कामयाब होंगे और जीवन की बुलंदियों को छुएंगे।

Image: Unsplash 

15 या 16 नवंबर कब है, कार्तिक पूर्णिमा?

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To