Tuhin Kanta Pandey SEBI New Chief- मुंबई में स्थित स्टॉक एक्सचेंज सेबी का नया चेयरमैन चुन लिया गया है। तुहिन कांत पाण्डेय को अब सेबी का नया चेयरमैन बनाया गया है। वे पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी की जगह लेंगे। माधबी पुरी का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो गया है।
Tuhin Kanta Pandey SEBI New Chief- तुहिन कांत पाण्डेय बने सेबी के नए चेयरमैन
आईएएस अधिकारी हैं तुहिन कांत
नए सेबी चेयरमैन तुहिन कांत 1987 बैच के ओडिशा कैडर के IAS ऑफिसर हैं। इन्होंने भारत सरकार के कई प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। तुहिन कांत फाइनेंस सेक्रेटरी के अलावा DIPAM ( डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट ) के सेक्रेटरी के रूप में भी काम कर चुके हैं।
तुहिन कांत ओडिशा सरकार में भी कई प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। केंद्र सरकार के DoPT, DPE जैसे डिपार्टमेंट में भी अहम पदों काम करने वाले तुहिन कांत को फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट की अच्छी जानकारी है।
“We will create one of the best market institutions. We hold the trust of the people, Parliament, Government, investors, and industry,” Tuhin Kanta Pandey, the new SEBI Chairperson#SEBI #TuhinKantaPandeypic.twitter.com/dBDcC3EGUe
— Amit Sikarwar (@theamitsikarwar) March 1, 2025
शेयर बाज़ार में निवेश कैसे शुरू करें ?
अहम फैसलों में निभाई है प्रमुख भूमिका
Tuhin Kanta Pandey SEBI New Chief- केंद्र सरकार के कुछ बड़े और अहम फैसलों को पूरा करने में इनकी मुख्य भूमिका रही है। इनमें प्राइवेटाइजेशन, डिसइनवेस्टमेंट प्रोसेस के अलावा फाइनेंस सेक्टर से जुड़े कई फैसले शामिल हैं।
एयर इंडिया जैसी बड़ी कंपनी को फिर से टाटा ग्रुप में शामिल करने में भी तुहिन कांत पाण्डेय ने प्रमुख भूमिका निभाई है। इसके साथ ही साल 2025–26 के बजट को मध्यम वर्ग के लिए उपयोगी बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कहां से की है पढ़ाई
फाइनेंस के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए बेहतर समझ का होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सही शिक्षा बेहद जरूरी मानी जाती है। तुहिन कांत पाण्डेय ने भी शिक्षा की अहमियत को बखूबी समझा है।
फाइनेंस और इकोनॉमिक्स पर बेहतर तरीके से समझने के लिए ही इन्होंने अपना ग्रेजुएशन पंजाब यूनिवर्सिटी से किया है। इसके अलावा इन्होंने यूके की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया है। एक आईएएस ऑफिसर के रूप में कई सालों तक सरकार की सेवा करने से तुहिन कांत को फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट की अच्छी समझ हैं।
होंगे सेबी में जरूरी बदलाव
“SEBI એક મજબૂત માર્કેટ સંસ્થા છે”: Tuhin Kanta Pandey, Chairman, SEBI#SEBIchairman #SEBI #Markets pic.twitter.com/XGrRoNGCpO
— CNBC Bajar (@CNBCBajar) March 1, 2025
सेबी के नए चेयरमैन नियुक्त होने के बात इन्होंने सेबी के काम करने की प्रक्रिया पर तो ज्यादा प्रकाश नहीं डाला, लेकिन आने वाले समय में स्टॉक एक्सचेंज पर लोगों के भरोसे को बनाए रखने के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग की बात जरूर की। इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में सेबी की कार्यप्रणाली में टेक्नोलॉजी को लेकर कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।
इमेज सोर्स: Twitter
चमोली में हिमस्खलन से फंसे मजदूर, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।