आज कल बहुत अधिक जंक फ़ूड और बेहद खराब लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण लोगों की उम्र धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे माहौल में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्या आप भी ऐसे लोगों के बारे में और उनके Top Secrets of Longer Life के तरीकों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है।
ऐसे लोग जिनकी उम्र दुनिया में सबसे अधिक होती है, उन लोगों के खान पान में अलग-अलग तरह के कई फूड खाते हैं, जो उनके शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं और उनकी उम्र बढ़ाते हैं।
यदि आप भी 100 साल तक या अधिक उम्र तक जीवन जीना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसी कई आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाकर आप लंबी उम्र प्राप्त कर सकते हैं।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
100 साल जीना है तो करें ये उपाय, जानें Top Secrets of Longer Life:
स्वस्थ भोजन को प्राथमिकता:
Top Secrets of Longer Life की लिस्ट में हम सबसे पहले खाद्य पदार्थों के बारे में बात करेंगें। हमें अपने डेली रूटीन में हमेशा ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन की अधिकता वाले खाद्य पदार्थों को ही शामिल करना चाहिए। जंक फ़ूड और पैकेज फ़ूड को कम से कम खाने का प्रयास कीजिये।
आप को भी हर दिन बीन्स को अपनी डाइट में शामिल करें। बीन्स में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो आपका वजन भी कम करने में मदद करता है। नाश्ते ,लंच और रात के भोजन को किसी भी स्थिति में छोड़ना नहीं चाहिए। अंकुरित अनाज और सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
डेली एक्सरसाइज करना:
एक अच्छे और स्वस्थ शरीर के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। यह बिना एक्सरसाइज के संभव नहीं है। इसलिए हमें रोज थोड़ी देर ही सही कुछ ना कुछ शारीरिक एक्टिविटी करते रहना चाहिए। इनमें पैदल चलना, बागवानी करना, योग और प्राणायाम करना और दौड़ना प्रमुख है।
आज के टेक्निक युग में ऐसी स्मार्टवॉच बाजार में हैं जो हमारी एक्टिविटी को ट्रैक करती हैं। इसलिए हमें डेली कम से कम 4,000 से 5,000 स्टेप्स चलने का अभ्यास करना चाहिए और इसे एक नियमित अंतराल पर बढ़ाते रहना चाहिए। Top Secrets of Longer Life की लिस्ट में डेली एक्सरसाइज करने को एक अचूक उपाय बताया गया है।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
स्ट्रेस को मैनेज करना सीखें:
आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हमारी लाइफ में बहुत ज्यादा स्ट्रेस है। हमारी उम्र को कम करने के लिए एक प्रमुख कारण है। हमको अपने डेली रूटीन में ऐसी एक्टिविटी को शामिल करना चाहिए जिनसे हमें कम से कम स्ट्रेस हो और हमारा माइंड फ्रेश महसूस करे।
हम स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन, योग, साँस लेने के कुछ व्यायाम कर सकते हैं।
पानी अधिक से अधिक पीना:
पानी का अधिक से अधिक सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र सही रहता है और भोजन जल्दी पच जाता है। हमें एक दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए। हेल्दी रहने के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन कीजिये। पानी पीने को हम Top Secrets of Longer Life के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
अपने माइंड को एक्टिव रखना:
आज के वर्तमान समय में हमें अपने दिमाग को एक्टिव रखने की बेहद जरूरत है। दिमाग को एक्टिव रखने के लिए कुछ माइंड रिलेटेड एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। हमें अपनी रूचि के मुताबिक किताबों को पढ़ना चाहिए।
पहेलियों को सुलझाना चाहिए। विभिन्न प्रकार के इंडोर और आउटडोर गेम्स को भी खेलना चाहिए। इससे हमारा दिमाग एक्टिव रहता है।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
वजन को नियंत्रित रखना:
एक सही और संतुलित आहार को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाकर हम अपने वजन को कण्ट्रोल कर सकते हैं।
हमको नियमित अंतराल पर अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को चेक करते रहना चाहिए और इसको 18.5 और 24.9 के बीच में रखने का प्रयास करना चाहिए, जोकि एक स्वस्थ पैमाने को दर्शाता है।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
अच्छी और पर्याप्त नींद लें:
एक बेहतर और स्वस्थ जीवनशैली के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। हमें कम से कम हर रात सात से आठ घंटे की नींद लेने का प्रयास करना चाहिए। Top Secrets of Longer Life की लिस्ट में पर्याप्त नींद का बहुत ज्यादा महत्त्व है क्यूकि हम वर्तमान में नींद की अहमियत को भूल चुके हैं।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
सामाजिक रिश्तों से जुड़े रहना:
अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ त्योहार में तो मिलते ही हैं। परन्तु हमें कुछ दिनों के अंतराल पर दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए।
यात्रा करें:
हममे से कई लोग बहुत यात्रा करते हैं, परन्तु वे उन यात्रा का असली आनंद ले ही नहीं पाते क्यूकि वे यात्राएँ अपने काम के सिलसिले में करते हैं। हमें चाहिए कि हम 2 से 3 महीने में एक बार तो अपने मूड को फ़्रेश करने के उद्देश्य से यात्रा करें।
इस दौरान कोई भी काम करने से बचना चाहिए और यात्रा का लुत्फ़ उठाना चाहिए।
यात्रा के लिए इसे पढ़ें – 7 Places in India To Visit This March Month: जानिए ऐसे 7 जगहों के बारे में जहां आप मार्च के महीने में घूम सकते हैं
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
जीवन के लिए एक गोल बनाना:
हमें अगर एक स्वस्थ और बेहतर जीवन जीना है तो अपने जीवन का एक गोल निर्धारित करना चाहिए और उसको पुरा करने में पूरा जीवन लगा देना चाहिए।
किसी गोल को पूरा करने में अपने जीवन को समर्पित करने से निगेटिव बातों या विचारों की तरफ हमारा ध्यान नहीं जायेगा और हम सकारात्मक जीवन जीते हुए एक लम्बी उम्र जी सकते हैं।
ख़राब आदतों से बचना:
खुद को ख़राब और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों से बचना चाहिए। इन आदतों में धूम्रपान, शराब, नशीले पदार्थों का सेवन, गलत संगत आदि शामिल हैं।
हमें इन गलत आदतों से खुद को बचा कर रखना चाहिए और हमेशा अपने से अच्छे इंसान से ही दोस्ती करनी चाहिए। एक अच्छी संगत का असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है।
रूटीन हेल्थ चेकअप:
किसी भी स्वास्थ्य संबधी परेशानी से बचने के लिए हमें अपने स्वास्थ्य का रूटीन हेल्थ चेकअप करते रहना चाहिए। ये हेल्थ चेकअप किसी भी बड़ी समस्या के आने से पहले ही हमें सचेत कर देते हैं।
कभी कभी हमें लगता है कि ये हेल्थ चेकअप एक बेफ़जूल का खर्चा है, परन्तु ये छोटी-छोटी समस्या को बताते रहते हैं और हम बड़ी परेशानियों से बच जाते हैं। इसलिए हमें समय-समय पर अपने हेल्थ का चेकअप कराते रहना चाहिए।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
निष्कर्ष:
उपरोक्त दी गई आदतों के अलावा, एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग मिडिल ऐज तक कम से कम 7-8 स्वस्थ आदतों को अपना लेते हैं, वे काफी लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं।
यदि आप 100 साल या उससे लम्बी उम्र तक जीना चाहते हैं, तो आपको पौष्टिक आहार, नियमित रूप से व्यायाम, पर्याप्त नींद लेने जैसी स्वस्थ आदतें अपनानी होंगी। इससे आपकी उम्र बढ़ सकती है।
आपको लम्बी उम्र की शुभकामनायें।
इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/
और पढ़ें: Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Marriage: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी
लेटेस्ट पोस्ट्स: Top 10 Beautiful Places to Visit in India: भारत में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें।
हेल्थ से जुडी पोस्ट को हेल्थ ब्लॉग पर पढ़ें – https://www.thedailyhealthlines.com/
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।