The Rapid Khabar

Top Indian YouTubers जिनके सब्सक्राइबर्स हैं मिलियंस में

Top Indian YouTubers जिनके सब्सक्राइबर्स हैं मिलियंस में

play-button

Top Indian YouTubers: आज के इस तकनीक के समय में यूट्यूब मनोरंजन और जानकारी का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। पूरी दुनिया भर में लाखों लोग YouTube पर अपने चैनल बना कर वीडियोस पोस्ट करते रहते हैं। आज के समय में यह पैसा कमाने का एक अच्छा माध्यम बनता जा रहा है।

पिछले कुछ सालो से, भारत में YouTube की दुनिया तेजी से ग्रो कर रही है। पिछले साल 2023 में, भारत में YouTube के दर्शकों की संख्या लगभग 467 मिलियन थी। इस साल 2024 में यह संख्या और भी अधिक बढ़ने की पूरी सम्भावना है।

Top indian youtubers

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/

आज भारत में YouTube को इस्तेमाल करने वाले यूजर सबसे ज्यादा हैं। इस लेख में हम कुछ Top Indian YouTubers और उनके सब्सक्राइबर्स के बारे में बतायेंगे।

 

Top Indian YouTubers जिनके सब्सक्राइबर्स हैं मिलियंस में

Carryminati

अजय नागर, एक ऐसे Youtuber हैं जिन्होंने अपना YouTube चैनल 2014 में आठवीं कक्षा में पढ़ते हुए शुरू किया था। अजय नागर एक बढ़िया कॉमेडियन, रैपर और गेमर के रूप में भी फेमस हैं। इनके चैनल का नाम Carryminati है। इसमें अजय कॉमेडी और रोस्टिंग की वीडियो पोस्ट करते हैं ।

उनके रोस्टिंग के बहुत ही मजाकिया तरीके के कारण लोगो के बीच उनकी एक अलग ही फैन फॉलोविंग है। उनके अधिकांश दर्शक भारतीय हैं क्योंकि उनकी अधिकतर वीडियो हिंदी में ही है। इनको लोग इनके चैनल के नाम Carryminati से ज्यादा पहचानते हैं।

Carryminati

Total Subscribers  41.3 Millions+
Channel Name  CarryMinati
Niche  Roasting, Gaming, Comedy, Singer & Rapper
YouTube Channel Link  CarryMinati

Total Gaming

“अज्जू भाई” के नाम से फेमस हुए YouTuber अजय एक गेमिंग चैनल Total Gaming चलाते हैं। अक्टूबर 2018 में YouTube चैनल पर इन्होने वीडियोस अपलोड करना शुरू किया था। अज्जू भाई को उनके फ्री फायर गेमप्ले के लिए जाना जाता है।

वर्तमान में अज्जू भाई कई अलग तरह के गेम खेलते हैं। इनमें PUBG और कॉल ऑफ़ ड्यूटी मोबाइल, GTA V और Minecraft जैसे पीसी गेम शामिल हैं। अज्जू भाई ने अपने सब्सक्राइबर्स बेस से गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है और आज हर महीने में लाखों की इनकम करते हैं।

Total-gaming

Total Subscribers  39.7 Millions+
Channel Name   Total Gaming
Niche   Gaming
YouTube Channel LinkTotalGaming

Techno Gamerz

उज्ज्वल चौरसिया, एक प्रसिद्ध YouTuber हैं। ये अपने YouTube चैनल Techno Gamerz के माध्यम से फेमस हुए, जिससमें ये गेम खेलते हैं। इन्होंने अपना YouTube चैनल वर्ष 2017 में स्टार्ट किया था और आज इनका सब्सक्राइबर्स बेस लाखों का है।

उज्जवल को Minecraft और GTA V गेमप्ले बेहद पसंद है। उज्जवल गेमिंग को बहुत ही मनोरंजक तरीके से पेश करते हैं।

Techno-gamerz

Total Subscribers  38.2 Millions+
Channel Name  Techno Gamerz
Niche  Gaming
YouTube Channel Link   TechnoGamerz

MR. INDIAN HACKER 

दिलराज सिंह, जिन्हें मिस्टर इंडियन हैकर के नाम से भी जाना जाता है, एक साइंस एक्सपेरिमेंट करने वाला यूट्यूब चैनल चलाते हैं। अपने एक्सपेरिमेंट की बदौलत दिलराज सिंह ने YouTube पर एक अलग पहचान बनाई है। जून 2012 में अपने चैनल को शुरू करने वाले दिलराज अपने लाइफ हैक्स और प्रयोगों के माध्यम से लोगो को न सिर्फ एंटरटेन करते हैं बल्कि साइंस के फैक्ट्स को भी समझाते हैं।

Mr. Indian_hacker

Total Subscribers  36.3 Millions+
Channel Name  MR. INDIAN HACKER
Niche  Science Experiments
YouTube Channel Link   MRINDIANHACKER

Round2hell

ज़ैन, वसीम और नाज़िम नाम के तीन दोस्तों ने यह YouTube चैनल 2016 में शुरू किया था। इनका मूल उद्देश्य कॉमेडी वीडियो बनाना था, जो दर्शकों को पसंद आए। Round2Hell नाम से फेमस यह चैनल 32 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर को अचीव कर चुका है।

Round2hell

Total Subscribers  32.6 Millions+
Channel Name  Round2hell
Niche  Films & Comedy
YouTube Channel Link   Round2hell

Ashish Chanchlani

आशीष चंचलानी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 2009 में, उन्होंने अपने YouTube चैनल की शुरुआत की और अपनी हास्य वीडियो से दर्शकों का मनोरंजन करने लगे। धीरे-धीरे उनके चैनल को प्रसिद्धी मिलने लगी और आज उनके 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

वर्ष 2018 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ डिजिटल इन्फ्लुएंसर के लिए दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड मिला।

Ashish_vines

Total Subscribers  30.2 Millions+
Channel Name  ashish chanchlani vines
Niche  Films & Comedy
YouTube Channel Link   Ashish Chanchlani vines

Sandeep Maheshwari

Top Indian YouTubers की चर्चा करें और संदीप माहेश्वरी का नाम न लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। आज पुरे भारत में संदीप माहेश्वरी को लोग जानते हैं। संदीप माहेश्वरी ने वर्ष 2012 में यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और आज इनके चैनल पर 28 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स इनसे जुड़े हुए हैं।

ये मोटिवेशनल, एजुकेशनल और इंस्पिरेशनल कंटेंट के वीडियोस अपने चैनल पर डालते रहते हैं। संदीप माहेश्वरी ने अपने चैनल के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Sandeep

Total Subscribers  28.5 Million+
Channel Name  SandeepSeminars
Niche  Motivational Speaker, Life Coach, Inspirational Videos
YouTube Channel Link   Sandeep Maheshwari

Crazy XYZ

Crazy XYZ के नाम से जाने जाने वाले अमित शर्मा राजस्थान के एक फेमस भारतीय YouTuber हैं। आईआईटी रूड़की के पूर्व छात्र रह चुके अमित अपने वीडियो में साइंस के प्रैक्टिकल्स को बहुत ही रोचक तरीके से बताते हैं। अमित की तरह विज्ञान के प्रयोगों को बहुत लोग बताते हैं परन्तु अमित इन एक्सपेरिमेंट्स के पीछे के विज्ञान को बहुत ही सरल भाषा में समझा देते हैं।

राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले अमित शर्मा अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। Crazy XYZ के अधिकांश वीडियो ने लाखों व्यूज प्राप्त किए हैं, जो उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

Crazy_xyz

Total Subscribers  29.5 Millions+
Channel Name  Crazy XYZ
Niche  Science Experiments
YouTube Channel Link   CrazyXYZ

Bhuvan Bam

Top Indian YouTubers  की लिस्ट में भुवन बाम एक फेमस नाम हैं। ये एक मल्टी टैलेंटेड कलाकार हैं। इन्होंने वर्ष 2015 में यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। इनके चैनल का नाम BB Ki Vines है। भुवन ने अपने चैनल पर रोमांचक और हंसी वाले वीडियोस अपलोड करके ख्याति प्राप्त की।

ये ऐसे YouTuber हैं जिन्होंने वर्ल्ड इकनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए प्रतिष्ठित दावोस सभा में आमंत्रित होने का गौरव भी प्राप्त किया। ये फोर्ब्स इंडिया की ’30 अंडर 30′ सूची में शामिल हो चुके हैं।

Bbkivines

Total Subscribers   26.4 Millions+
Channel Name  BB Ki Vines
Niche  Films & Comedy
YouTube Channel Link   BBKiVines

Amit Bhadana

अमित भड़ाना एक बहुत ही पॉपुलर यूट्यूब क्रिएटर हैं। अमित भड़ाना ने अपने YouTube चैनल को अक्टूबर 2012 में शुरू किया था। वर्तमान में इनके चैनल पर 24 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। अमित ने यूट्यूब पर अपने मनोरंजन के कंटेंट से एक तहलका मचा दिया था, जिसके बाद कई YouTubers ने इनके जैसे ही कंटेंट में अपने वीडियोस बनाने शुरू कर दिए।

इनके कॉमेडी और देसी स्टाइल के कारण इनके चैनल को जबरदस्त सफलता मिली। अमित अक्सर अन्य YouTubers के साथ collab भी करते नजर आते हैं।

Amit-bhadana

Total Subscribers  24.5 Millions+
Channel Name  Amit Bhadana
Niche   Films & Comedy
YouTube Channel Link   Amit Bhadana

Technical Guruji

Top Indian YouTubers  की लिस्ट में  टेक्नोलॉजी से रिलेटेड एक ऐसा चैनल है जिससे हम सभी परिचित हैं। Technical Guruji टेक्नोलॉजी से रिलेटेड बहुत ही फेमस YouTube चैनल है। इस चैनल को गौरव चौधरी चलाते हैं। गौरव ने अपने इस चैनल की शुरुआत 2015 में की थी और आज इनका चैनल टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा चैनल बन गया है। हममें से अधिकतर लोग इन्हें Guruji के निकनेम से बुलाते हैं और लोग इनको टेक्निकल गुरूजी के नाम से ज्यादा जानते हैं।

ये अपने चैनल पर टेक्नोलॉजी से जुड़े वीडियो, स्मार्टफोन की unboxing और अपनी लाइफस्टाइल के वीडियोस अपलोड करते रहते हैं। इनके चैनल पर 23 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

Tguruji

Total Subscribers  23.4 Millions+
Channel Name  Technical Guruji
Niche  Technology
YouTube Channel Link   Technical Guruji

 

इस पोस्ट में हमने कुछ प्रमुख और पॉपुलर YouTubers का ही उल्लेख किया है। सब्सक्राइबर्स की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है।

 


इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/  & YouTube

और पढ़ें: How to Improve Eyesight Naturally: आँखों की रोशनी बढ़ाने के कुछ आसान उपाय

लेटेस्ट पोस्ट्स: जानिए Adah Sharma की फिल्म ‘Bastar-The Naxal Story’ के बारे में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल

How To