Top Indian Blockbuster Movies 2025- क्या आप तैयार है उन फिल्मों की लिस्ट जानने के लिए जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड टूट गए और इतिहास बन गया। आज हम लेकर आए हैं टॉप 7 इंडियन फिल्में जिन्होंने 200 करोड़ क्लब से लेकर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर तक का सफर तय किया।
कुछ कहानियाँ थीं, जो दिल में उतर गई और कुछ ऐसी जो सीधे कलेक्शन चार्ट पर राज करने लगी। कैसे कुछ फिल्मों ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और कैसे कुछ ने दुनिया भर में इंडिया का डंका बजा दिया। ये लिस्ट है थ्रिल, सस्पेंस और ग्लोरी से भरपूर। तो आइए जानते है उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में।
Top Indian Blockbuster Movies 2025- जानें भारत की 7 सबसे तगड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में
1.Chhaava
यह एक ऐसी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है जिसने सिनेमाघरों में तूफान ला दिया। फिल्म का निर्देशन किया है लक्ष्मण उत्तेकर ने और प्रोडक्शन संभाला है दिनेश विजान ने। फिल्म की कहानी है छत्रपति संभाजी महाराज के साहस और बलिदान की, जिसे पर्दे पर जीवंत किया विक्की कौशल ने। उनके साथ थीं रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जिन्होंने फिल्म की गहराई को और मजबूत किया।
Top 5️⃣ Highest Net Collection Movies in Hindi Language
1. #Pushpa2 – Rs.812.14Cr👑
2.#Stree2 -597.9
3.#Chhaava -585.7
4.#Jawan -582.3
5.#Gadar2 -525.7From dreaming of Bollywood to redefining it @alluarjun didn’t just enter Hindi cinema he conquered it. pic.twitter.com/4y8klD0zTo
— Keshar🗡️🇳🇵 (@Keshar1005) June 25, 2025
130 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर छा गई। हर शो हाउसफुल और कलेक्शन 807 करोड रुपए। छावा न सिर्फ एक आल टाइम ब्लॉकबस्टर (Blockbuster Movies) बनी, बल्कि यह विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट भी साबित हुई।
इस फिल्म ने उनके स्टारडम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया और साबित कर दिया कि जब इतिहास और एक्टिंग का मेल होता है तो बॉक्स ऑफिस फट पड़ता है।
2.Secret Superstar
ये एक इमोशनल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। जिसे बिना शोर किए पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। 19 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई ये फिल्म एक लो बजट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई थी जिसका बजट महज़ 15 करोड़ था।
लेकिन इसकी दिल को छू लेने वाली कहानी और गहरी भावनात्मक परतों ने इसे एक ग्लोबल ब्लॉकबस्टर (Blockbuster Movies) बना दिया। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 891 करोड़ की कमाई की और चीन में भी इसका जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
#AamirKhan‘s Last 6 Films at BO
👉 #LaalSinghChaddha – FLOP
👉 #ThugsOfHindostan – FLOP
👉 #SecretSuperstar – BLOCKBUSTER
👉 #Dangal – BLOCKBUSTER
👉 #PK Movie – BLOCKBUSTER
👉 #Dhoom3 – BLOCKBUSTERCOMMENT #SitaareZameenPar BOC & VERDICT?#SitaareZameenParReview | #Aamir | pic.twitter.com/Nbc083FGLv
— ALLWood Reviews (@AllwoodReviews) June 20, 2025
भारत में सुपरहिट और ओवरसीज में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर (Blockbuster Movies) इस फिल्म को जायरा वसीम की शानदार परफॉर्मेंस और आमिर खान की प्रोडक्शन विजन ने एक खास मुकाम दिया। सीक्रेट सुपरस्टार सिर्फ एक फिल्म नहीं वो सपना है जो हर लड़की अपने दिल में देखती है पहचान बनाने का उड़ने का और खुद की आवाज बनने का।
3.Stree 2
साल 2018 में आई हिट फिल्म स्त्री की जबरदस्त वापसी है। एक ऐसा सीक्वल जिसने फिर से डर और सस्पेंस की नई परिभाषा गढ़ी। यह कहानी हमें वहां वापस ले जाती है जहां अब लड़कियां पहले से भी ज्यादा डरावनी ढंग से गायब होने लगी है।
Highest Grossing Horror Comedy Films:
1. #Stree2 ₹857CR
2. #BhoolBhulaiyaa3: ₹389CR
3. #GolmaalAgain ₹308CR
4. #BhoolBhulaiyaa2 ₹265CR
5. #Shaitaan ₹213CRNo South Horror-Comedy has ever hit ₹100CR worldwide… But this time, #Prabhas will SMASH ₹100CR+ on Day 1 itself 🔥 pic.twitter.com/KPtjOekFoH
— BFilmy Official (@BFilmyOfficiaI) June 18, 2025
इस बार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव का सामना होता है एक कटे सिर वाले खतरनाक प्रेमी से जो गांव की लड़कियों को रहस्यमई अंदाज में गायब कर रहा है। इसकी कहानी आपको एक पल के लिए भी चैन नहीं लेने देती और साबित करती है कि जब डर, हास्य और रहस्य का सही मेल हो तो ब्लॉकबस्टर मूवी बन ही जाएगी।
फिल्म में सस्पेंस हर मोड़ पर गहराता है। महज 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 851 करोड़ की धमाकेदार कमाई की।
4. Gadar.2
साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म थी गदर एक प्रेम कथा। इसके जैसी आईकॉनिक ब्लॉकबस्टर (Blockbuster Movies) का धमाकेदार सीक्वल अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनाया गया। गदर 2 की कहानी ने एक बार फिर पुराने जज्बातों को जगा दिया।
सनी देओल ने तारा सिंह के अवतार में जबर्दस्त वापसी की और उनके साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने भी बेहतरीन अभिनय किया। महज़ 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉस ऑफिस पर कहर मचा दिया।
वर्ल्डवाइड 692 करोड़ की बंपर कमाई करते हुए गदर 2 बन गई एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर (Blockbuster Movies) फिल्म। इस फिल्म के एक्शन, इमोशन और देश भक्ति के जबरदस्त मेल ने दर्शकों को सीट से बांधकर रखा और तारा सिंह ने फिर दिखा दिया जब वो गरजता है तो बॉक्स ऑफिस हिल उठता है।
5. PK
साल 2014 में रिलीज हुई पीके एक अनोखी साइंस फिक्शन कॉमेडी ड्रामा थी जिसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया। कहानी एक एलियन की है जो धरती पर आकर अपना रिमोट खो देता है और इंसानों की दुनिया को मासूम नजर से देखने लगता है।
इस किरदार को आमिर खान ने निभाया और उनके साथ थी अनुष्का शर्मा। करीब 122 की बजट में बनी इस फिल्म में वर्ल्ड वाइड 750 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। पीके ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और एक सोच बदलने वाली सुपरहिट बन गई।
6.Bajrangi Bhaijaan
17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई बजरंगी भाईजान एक इमोशनल एक्शन ड्रामा थी जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लिया। फिल्म की कहानी एक मासूम पाकिस्तानी बच्ची और एक दिलदार भारतीय युवक की है जो उसे हर हाल में उसके घर पहुंचने का संकल्प लेता है।
सलमान खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म (Blockbuster Movies) का बजट था लगभग 90 करोड़, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 911 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर सभी को चौंका दिया। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े बल्कि दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लिया।
बजरंगी भाईजान ने ये साबित कर दिया की एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली कहानी एक्शन से कहीं ज्यादा गहरी असर छोड़ सकती है । यह फिल्म न सिर्फ साल 2015 की सबसे बड़ी हिट बनी, बल्कि सलमान के करियर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है।
7.Animal
साल 2023 में रिलीज हुई एनिमल एक ब्रूटल एक्शन थ्रिलर थी जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया। फिल्म में रणबीर कपूर ने अपने करियर का सबसे इंटेंस रोल निभाया। साथ में अनिल कपूर रश्मिका मंदांना बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी।
Nanna nuvu naa pranam anina 🌎❤️🫀#animalmovie #animalthemovie #animalsthemovie #animalmoviesong #animalmovietrailer #ranbirkapoor #rashmikamandanna #aliabhatt #alluarjun #maheshbabu #bobbydeol #triptidimri #ranbirkapoorfan #sandeepreddyvanga #animalthefilm #animalpark pic.twitter.com/g7CmAmqlQu
— Pavannnnn❤️🔥💛 (@pavankumar0341) December 31, 2023
करीब 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 929 करोड़ की शानदार कमाई कर ब्लॉकबस्टर (Blockbuster Movies) बन गई फिल्म की कहानी एक्शन और इमोशनल डेप्थ ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। एनिमल ने रणबीर कपूर को एक नए एक्शन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।
Images: twitter
मखाने के 10 अद्भुत फायदे, जाने कैसे करें सेवन
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।