Top 5 Off-Roading Cars In India 2024: वैसे तो भारतीय बाजारों में आज के समय एसयूवीएस की डिमांड है। जहां पहले के समय में हैचबैक कारों का दबदबा रहता था वही आज के समय में भारतीय कस्टमर को एसयूवी ज्यादा पसंद आने लगी है। वहीं अगर ऑफ रोडिंग गाड़ियों की बात करें तो ऑफ रोडिंग गाड़ियां वह गाड़ियां होती हैं जिन्हें ज्यादातर उबड़-खाबड़ और कच्चे रास्तों के लिए बनाए जाते हैं।
यह अपने मजबूत और शक्तिशाली इंजन के लिए जाने जाते हैं जिनका मुख्य कार्य कच्ची और चुनौती पूर्ण सड़कों पर चलने के लिए सक्षम होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे भारत में पसंद की जाने वाली पांच ऑफ रोडिंग गाड़ियों के बारे में।
Top 5 Off-Roading Cars In India 2024: जानिये भारत की 5 ऑफ-रोडिंग कारें कौन-कौन सी हैं?
1.Mahindra Thar
महिंद्रा थार भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑफ रोडिंग कार है। भारतीय कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने इस कार को साल 2010 में पेश किया था तभी से इस कार ने भारतीय कस्टमर के दिलों में एक खास जगह बनाई है। महिंद्रा थार एक ऐसी ऑफ रोडिंग कर है जो आपको कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स का मजा देती है.
इस कार के जबरदस्त ऑफ रोड फीचर्स इसको एक मजबूत और भरोसेमंद ऑफ रोड कार बनाती हैं। परफॉर्मेंस के साथ यह कार देखने में भी बेहद शानदार और प्रीमियम लगती है। कच्चे रास्ते और एडवेंचरस ट्रिप्स के लिए यह कार भारतीयों की पहली पसंद मानी जाती है। इसमें आपको ढाई लीटर का पावरफुल डीजल इंजन मिलता है।
2.लैंड रोवर डिफेंडर
लैंड रोवर डिफेंडर एक लग्जरी और प्रीमियम ऑफ रोडिंग कार है जो अपने शानदार ऑफ रोडिंग फीचर्स के लिए जान जाती है। कच्ची सड़कों के साथ-साथ पक्की सड़कों के लिए भी यह बेहद ही खूबसूरत दिखने वाली आरामदायक और स्टाइलिश गाड़ी है।
View this post on Instagram
आज के समय में लैंड रोवर डिफेंडर का क्रेज युटयुबर्स और सेलिब्रिटीज के अंदर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। यह कार जितनी खूबसूरत दिखती है उतने ही शानदार इसके फीचर्स भी हैं।
3.टोयोटा हाईलक्स
टोयोटा हाईलक्स ने भी लैंड रोवर डिफेंडर की तरह इन भारतीयों के दिल में काफी जगह बना ली है। टोयोटा की यह शानदार ऑफ रोडिंग कार लोगों की फेवरेट बन गई है।
आपको बता दे टोयोटा हाईलक्स अपने पावरफुल इंजन, शानदार ऑफ रोडिंग क्षमता और कई सारी बेहतरीन ऑफ रोडिंग फीचर्स के साथ आती है।
4.फोर्स गुरखा
फोर्स गुरखा जिसे खासकर महिंद्रा थार का राइवल माना जाता है। यह एक बेहतरीन ऑफ-रोड SUV है जो अपने पावरफुल इंजन और बेहतरीन ऑफ रोडिंग फीचर्स के लिए जानी जाती है।
फोर्स गुरखा भारतीय लोगों के बीच बहुत ही प्रिय ऑफ रोडिंग कार है खासकर उन लोगों के लिए जो एडवेंचरस और चुनौती पूर्ण जगह को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। फोर्स गुरखा पहाड़ी इलाकों के रास्तों के लिए खासकर बनाई गई है।
5.मारुति जिम्नी
भारतीय कस्टमर की सबसे लोकप्रिय ब्रांड मारुति की जिम्नी एकमात्र ऑफ रोडिंग SUV है जो अपने पावरफुल इंजन, एक्सट्रीम लेवल की ऑफ रोडिंग क्षमता वाली कार है जो 5 डोर के साथ आती है।
आपको बता दे मारुति जिम्नी के अंदर आपको अच्छा खासा स्पेस मिल जाता है जो आपकी जर्नी को बेहद कंफर्टेबल भी बनाता है। तो अगर आप भी ऑफ रोडिंग कर लेने की सोच तो यह कार ऑफ रोडिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
लेटेस्ट पोस्ट: बच्चों में ज्यादा गुस्से को कम करने के कुछ आसान और सरल उपाय
इसे भी पढ़ें: हिमालय पर्वतों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जो नहीं जानते होंगे आप
Image Source: Mahindra Auto, Cardekho, Instagram
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।