TheRapidKhabar

Top 5 Country Having Richest Economy In 2024: अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के 5 सबसे अमीर देश, भारत का भी है स्थान

Top 5 Country Having Richest Economy In 2024: अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के 5 सबसे अमीर देश, भारत का भी है स्थान

Top 5 Country Having Richest Economy In 2024

Top 5 Country Having Richest Economy In 2024: दुनिया में एक से बढ़कर एक देश है कई छोटे हैं तो कई बड़े, कोई खूबसूरत है तो कोई सबसे ज्यादा खूबसूरत है। आज हम आपको जिन देशों के बारे में बताने वाले हैं वो दुनिया के सबसे अमीर देश हैं जो अपने पैसे अपने रुतबे के दम पर दुनिया में राज कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिरकार दुनिया की वह कौन-कौन से सबसे अमीर देश है जिनके पास सबसे ज्यादा पैसा है।

Top 5 country having richest economy in 2024

Top 5 Country Having Richest Economy In 2024

पूरी दुनिया में 195 देश है और पूरी दुनिया में 7 महाद्वीप है। आपको बता दे सबसे ज्यादा अमीर देश की लिस्ट तैयार करने के लिए देश के अर्थव्यवस्था और हर व्यक्ति के इनकम, बिजनेस और प्रॉपर्टी को शामिल किया जाता है। इससे हमें देश के जीडीपी का पता चलता है और GDP से ही यह पता लगाया जा सकता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर देश कौन सा है।

1. America

Top 5 country having richest economy in 2024
Top 5 country having richest economy in 2024

जब बात अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के सबसे अमीर देश की हो रही हो तो आप समझ ही गए होंगे की सबसे अमीर देश कौन सा हो सकता है। जी हां, दुनिया के सबसे अमीर देश में पहले नंबर पर आने वाला देश कोई और नहीं बल्कि अमेरिका है। हम सभी जानते हैं कि अमेरिका एक विकसित देश है और इस वजह से अमेरिका का अमीर होना भी आम बात है।

Top 5 country having richest economy in 2024
Top 5 country having richest economy in 2024

अमेरिका ने अमीरी के मामले में दुनिया के कई तमाम देशों को पीछे छोड़ दिया है उसके पीछे की वजह है अमेरिका में बसी बड़ी-बड़ी कंपनियां जो इसे दुनिया में सबसे अमीर बनने का अवसर देती है। आपको बता दे आज दुनिया में जितने भी बड़ी कंपनियां है वह सब के सब अमेरिका से ही ताल्लुक रखते हैं।चाहे वह अमेजॉन हो, गूगल हो, माइक्रोसॉफ्ट हो या एप्पल जो अमेरिका में बैठकर पूरी दुनिया में व्यापार कर रही है और भारत में तो इन कंपनियों ने तो कुछ ज्यादा ही अपने पैर जमा लिए हैं।

इतना ही नहीं आपको बता दे कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति भी है जो दुनिया भर के देशों को कमांड करती है।आपको बता दे अमेरिका आज के समय में 28 ट्रिलियन अमेरिका डॉलर के साथ जीडीपी के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश बन चुका है।

2. China

Top 5 country having richest economy in 2024
Top 5 country having richest economy in 2024

दूसरे स्थान पर है चीन, चीन की राजधानी बीजिंग है और चीन दुनिया में सबसे ज्यादा व्यापार करने वाला देश है। इस देश का यही व्यापार इसे अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर लाता है। आपको बता दे साल 1947 के आस-पास भारत और चीन के जो आर्थिक स्थिति थी वो करीब-करीब एक जैसी ही थी। लेकिन बीते कुछ सालों से चीन ने दूसरे देशों से मुकाबले काफी ज्यादा तेजी से तरक्की की है।

हालांकि चीन की आबादी भी सबसे ज्यादा है लेकिन चीन ने आबादी के हिसाब से अपने देश को भी अच्छा खासा विकसित किया है और आज दुनिया के लगभग सभी देश में आपको चीन में बने सामान देखने को मिल जाएंगे। चाइना पॉपुलेशन में भारत से भी आगे है लेकिन वहीं चीन के पास काफी धन दौलत है जबकि भारत के ज्यादातर हिस्सों में गरीबी है अगर पिछले 20 सालों को देखें तो चीन की अर्थव्यवस्था 17 गुना तक बढ़ गई है।

साल 2000 में चीन की जीडीपी 1.21 लाख करोड़ थी और इस समय बड़े-बड़े देशों के बाजारों में पैर जमाता जा रहा है। बात करें सिर्फ मोबाइल की तो भारत के बाजारों में ही लगभग 70% मोबाइल मार्केट सिर्फ और सिर्फ चीन से ही चलते हैं जो कि भारत के अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है।

वही त्योहारों के समय में भी भारत में काफी ज्यादा चीन के समान आपको देखने को मिल जाएंगे और चीन के माल को ही सबसे ज्यादा खरीदा जाता है क्योंकि वे सस्ते होते हैं। आज के समय में चीन के GDP की बात कर ले तो चाइना की  GDP 17.96 Trillion Dollars है।

3. Germany

Top 5 country having richest economy in 2024
Top 5 country having richest economy in 2024

अब अगर अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के सबसे अमीर देश की बात हो रही है तो इसमें जर्मनी का नाम तो लेना ही पड़ेगा। दुनिया के सबसे अमीर देश की लिस्ट में जर्मनी तीसरे नंबर पर आता है। यूरोपिय देश जर्मनी की राजधानी बर्लिन है और दूसरे वर्ल्ड वॉर में जर्मनी की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान उठाना पढ़ा था लेकिन इस देश ने अपने आर्थिक नुकसान के बाद भी काफी तरक्की की और देखते ही देखते यह देश तीसरा सबसे अमीर देश बन चुका है।

जर्मनी भी ब्रिटेन की तरह ही एक छोटा सा देश है और यहां की जनसंख्या काफी कम है इसलिए यहां आपको पॉल्यूशन नहीं बल्कि सुंदर-सुंदर वादियों के नजारे देखने को मिलेंगे। जर्मनी देश के छोटे होने की वजह से आपके यहां पर गरीबों की संख्या भी ना के बराबर देखने को मिलेगी। इस देश के लगभग हर एक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है इसलिए यह देश खुशहाली की लिस्ट में भी ऊपर आता है।

जर्मनी की अर्थव्यवस्था पूरे यूरोप में सबसे मजबूत मानी जाती है जो इसे यूरोप का सबसे अमीर देश बनाती है। इतना ही नहीं इस देश में पढ़ाई को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है आपको बता दें कि आज के समय में जर्मनी की टोटल जीडीपी 4.73 ट्रिलियन है।

4. Japan

Top 5 country having richest economy in 2024
Top 5 country having richest economy in 2024

अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के सबसे अमीर देश की लिस्ट में जापान ने चौथे नंबर पर अपना स्थान बनाया है आपको बता दें कि जापान की राजधानी Tokyo है और जापान अपने दमदार टेक्नोलॉजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। आप सभी ने “Made in Japan” जरुर सुना होगा आपको बता दें कि टेक्नोलॉजी के मामले में जापान दुनिया के दूसरे देशों से काफी आगे है।

यहां तक की टेक्नोलॉजी में जापान अमेरिका जैसे देश को भी पछाड़ते जा रहा है। जापान अपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी के चलते हथियार और उत्पादों सहित अन्य सामान का एक्सपोर्ट के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि भारत के संबंध भी जापान से काफी अच्छे हैं। अपने बुलेट ट्रेन के बारे में तो सुना ही होगा भारत और जापान मिलकर अब भारत में बुलेट ट्रेन शुरू करने की तैयारी शुरू कर रहे हैं।

जापान की मदद से अब भारत में भी बुलेट ट्रेन दौड़ने वाली है आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान का लिटरेसी रेट 100% है यानी कि यहां का हर एक इंसान पढ़ा लिखा होता है. जापान जी-7 और जी-20 का भी सदस्य देश है।

जापान की जीडीपी में भी बहुत तेजी से उतार-चढाव होता रहता है क्योंकि जापान के स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी स्टॉक एक्सचेंज है। साथ ही आपको बता दें कि जापान दुनिया का सबसे बड़ा निर्यात देश भी है। और इस तरह जापान की अर्थव्यवस्था 4.1 ट्रिलियन डॉलर्स की है।

5. India

Top 5 country having richest economy in 2024

अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के सबसे अमीर देश में भारत का भी नाम शामिल होता है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़े अर्थव्यवस्था में से एक है जिसमें एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग, और सर्विसेज सेक्टर का बड़ा रोल है। आपको बता दे साल 2023 में भारत का जीडीपी लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर्स का था जो इसे पूरी दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बनाता है।

इतना ही नहीं भारत की सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई पहल किए जिनमें से ‘मेक इन इंडिया’ ‘डिजिटल इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्किल इंडिया‌ जैसे इनीशिएटिव्स लॉन्च किए गए। हालांकि भारत के कुछ हिस्सों में ज्यादातर गरीबी देखने को मिलती है जिसके कारण भारत अभी पूरी तरह से आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं हो पाया है।

लेकिन ऐसा भी माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ सालों में भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मजबूत बन जाएगी और यह बाकी देशों को पछाड़कर जल्द ही टॉप पर आ जाएगा। खबरों की मानें तो वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025 तक भारत की अर्थव्यवस्था में लगभग 7% तक का उछाल आने की उम्मीद की जा रही है। और इस तरह भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर्स की हो गई है।

लेटेस्ट पोस्ट: NEET Exam 2024 Latest Updates: आज हुई नीट की दुबारा परीक्षा, 700 से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा

इसे भी देखें:  20 लाख तक के बजट में आने वाली टॉप 5 बेहतरीन कारें

Image Credit: Unsplash & Freepik

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल