TheRapidKhabar

Top 5 Ancient Cities Of India: भारत के पांच सबसे प्राचीन शहर, जिनका इतिहास सदियों पुराना है !

Top 5 Ancient Cities Of India: भारत के पांच सबसे प्राचीन शहर, जिनका इतिहास सदियों पुराना है !

Top 5 Ancient Cities Of India: भारत प्राचीन सभ्यता का घर है भारत की जमीन जितनी पुरानी है उतना ही पुराना है यहां का सनातन धर्म। हालांकि आज भारत विभिन्न संस्कृतियों का घर है जो देश के अलग-अलग राज्यों और उनमें बसे अलग-अलग शहरों में बसती है।

Top 5 ancient cities of india

इनमें से कुछ शहर थोड़े समय पहले ही बसाए गए हैं. तो कुछ इतने पुराने हैं कि जिसे हम अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे। आज हम ऐसे ही पांच ऐसे प्राचीन शहरों की बात करने जा रहे हैं जिनका इतिहास जितना पुराना है जितना इंसानी सभ्यता।

Top 5 Ancient Cities Of India: भारत के पांच सबसे प्राचीन शहरों के नाम

1. वाराणसी

Top 5 ancient cities of india

वाराणसी भारत का सबसे प्राचीन शहर है, यह काशी और बनारस के नाम से भी विख्यात है। वाराणसी भारत के प्रमुख तीर्थ नगरों में से एक है जहां हर पल सुकून से भरा होता है। इसे भारत का ही नहीं बल्कि एशिया और दुनिया का सबसे प्राचीन शहर माना जाता है।

कांस्य युग के अंत के बाद एकमात्र वाराणसी ही है जिसे सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता वाले शहर के तौर पर गिना जाता है। माना जाता है कि वाराणसी का इतिहास 3000 वर्ष पुराना है।

2. मदुरै

Top 5 ancient cities of india

भारत का दूसरा सबसे प्राचीन शहर है मदुरै जो तमिलनाडु का एक अहम हिस्सा है और पूरी दुनिया में मीनाक्षी मंदिर के लिए जाना जाता है। लगभग 65000 वर्ग मीटर में फैला यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। साथ ही भगवान गणेश, मुरूगन, लक्ष्मी, रुक्मणी, सरस्वती सहित सुंदरेश्वर और मीनाक्षी देवी का मंदिर भी है।

मदुरै का इतिहास 2500 से 3000 वर्ष पुराना है। लोक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि भगवान शिव के हाथों से यहां शहद गिरा था जिसे मधु कहते हैं और मधु शब्द से जुड़कर मदुरै शहर का नाम पड़ा। वैगई नदी के किनारे बसा ये शहर तमिलनाडु का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और और व्यावसायिक केंद्र है।

3.अयोध्या

Top 5 ancient cities of india

सरयू नदी के तट पर बस अयोध्या भी भारत के पुराने शहरों में से एक है जिसका जिक्र महाकाव्य रामायण से लेकर महाभारत में भी मिलता है। इसे भगवान श्री राम की जन्मस्थली माना जाता है। प्राचीन समय में अयोध्या कौशल राज्य की राजधानी भी हुआ करता था।

हिंदुओं का पवित्र शहर होने के साथ-साथ ये सप्तपुरीयों यानी की सात नगरों में भी शुमार किया जाता है जिनमें अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, वाराणसी, कांचीपुरम, उज्जैन, द्वारका शामिल है। अयोध्या को हिंदू धर्म में प्राचीन के साथ-साथ पौराणिक नगरी भी कहा जाता है।

अथर्ववेद के अनुसार अयोध्या का अर्थ है ईश्वर का नगर जिसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। अयोध्या की स्थापना सूर्य देव के बेटे वैवस्वत मनु महाराज द्वारा बताई जाती है जो आज से लगभग 6473 ईसा पूर्व हुआ।

4.उज्जैन

Top 5 ancient cities of india

भारत में हर 12 वर्ष के बाद कुंभ मेले का आयोजन उज्जैन के शिप्रा नदी पर किया जाता है। शिप्रा नदी के किनारे बसा है उज्जैन शहर जिसे धार्मिक आकर्षण का केंद्र भी माना जाता है। बता दे उज्जैन को भी भारत के सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है जिसका पौराणिक इतिहास परंपराओं में डूबा हुआ है।

यह प्राचीन शहर कभी मध्य भारत के प्राथमिक शहरों में से एक हुआ करता था और 600 ईसा पूर्व  के लगभग सांस्कृतिक, राजनैतिक और साहित्यिक केंद्र के रूप में काम करता है।

5.पटना

Top 5 ancient cities of india

भारत का पांचवा सबसे प्राचीन शहर है पटना, जो बिहार राज्य के राजधानी होने के साथ-साथ एक खुशहाल विकास की ओर भागता एक खूबसूरत और आकर्षक शहर भी है। पटना आज से करीब 2500 वर्ष पुराना माना जाता है।

प्राचीन काल में इसे पाटलिपुत्र के नाम से भी जाना जाता था यह शहर हिंदू धर्म से ज्यादा बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है। पटना बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक पवित्र नगरी के रूप में काम करता है। गौतम बुद्ध ने बोधगया में बोधी पेड़ के नीचे तपस्या करते हुए गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

Image: Wikipedia

पीएम मोदी कुवैत के दौरे पर!!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल