TheRapidKhabar

Top 15 Weirdest Animals in the World- धरती पर मौजूद हैं कई विचित्र जीव, जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान !!

Top 15 Weirdest Animals in the World- धरती पर मौजूद हैं कई विचित्र जीव, जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान !!

Top 15 Weirdest Animals in the World

Top 15 Weirdest Animals in the World- धरती पर जीवन की शुरुआत को करोड़ों वर्ष बीत चुके हैं। इन करोड़ों सालों के दौरान की बड़े, विशालकाय और विचित्र जीव भी पाए गए। इन जीवों के अवशेष समय समय पर इंसानों ने पाए भी हैं।

जहां कुछ विशाल जीव जैसे डायनासोर, मैमथ विलुप्त हो चुके हैं तो अभी भी कुछ ऐसे जीव पृथ्वी पर पाए जाते हैं, जिनको देखकर आप यह सोच भी नहीं सकते कि ये विचित्र जीव धरती पर ही पाए जाते हैं।

पृथ्वी की अनंत गहराई में पाए जाने वाले कई जीव तो इतने अजीबो गरीब हैं कि उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि ये किसी दूसरे ग्रह से आकर पृथ्वी पर बसे हुए हैं। कई अजीबोगरीब जीवों को अपने सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा।

इस पोस्ट में हम आपको 10 ऐसे विचित्र और असाधारण जीवों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जान कर आप अचंभित हो जायेंगे कि ऐसे जीव भी पृथ्वी पर रहते हैं।

Top 15 Weirdest Animals in the World- धरती पर मौजूद विचित्र जीवों के बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान !

Top 15 weirdest animals in the world

एक अनुमान के अनुसार मौजूदा समय में पृथ्वी पर करीब 8.7 मिलियन से भी ज्यादा पशु – पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से इंसानों ने अभी तक लगभग 1 मिलियन से कुछ ज्यादा की ही खोज की है।

बाकी के जीव इतनी गहराई में और छुपे हुए हैं कि उनकी खोज करना इंसानों के लिए बहुत ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण काम है। दुर्लभ और असाधारण जीवों में से कुछ निम्न हैं –

Platypus ( प्लैटिपस )

प्लैटिपस पृथ्वी पर पाए जाने वाले विचित्र जीवों में से एक है। यह पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में पाया जाता है। नदियों, झीलों में पाए जाने वाला यह जीव बेहद खतरनाक भी होता है।

शारीरिक बनावट को देखें तो इसकी चोंच बतख जैसी, पैर जालीदार और पूंछ ऊदबिलाव जैसी होती है। ये एक स्तनधारी हैं लेकिन बच्चों को जन्म देने की बजाय अंडे देते हैं और उसके लिए नदी किनारे बिल भी बनाते हैं।

Top 15 weirdest animals in the world

Aye –Aye ( ऐ ऐ )

मेडागास्कर के वर्षावनों में पाया जाने वाला ऐ ऐ बहुत ही दुर्लभ जीव है। ऐ ऐ के कान बड़े बड़े और आँखें बहुत ही आकर्षक होती हैं। अचानक से ऐ ऐ को देखने पर डर भी लग सकता है। वर्षावन में ये कीड़े, फल खाकर जीवित रहते हैं। जंगलों की ऊंचाई पर रहने के लिए ये घोंसला बनाते हैं।

Top 15 weirdest animals in the world
Top 15 weirdest animals in the world

Dumbo Octopus ( डंबो ऑक्टोपस )

समुद्र में लगभग तीन हजार फीट से लेकर 20 हजार फीट की गहराई में पाए जाने वाले डंबो ऑक्टोपस बहुत ही दुर्लभ जीव हैं। ये अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में इतने गहरे और घने समुद्र में पाए जाते हैं कि वहां तक इंसानों का पहुंचना बहुत कठिन है।

Top 15 Weirdest Animals in the World- इन विपरीत परिस्थितियों में भी डंबो ऑक्टोपस बहुत ही आराम से रहते हैं। दिखने में छोटे और हाथी जैसे दिखाई देने वाले ये जीव गहराई में पाय जाने वाले कीड़ों और जलीय शैवालों को खाते हैं। इसके कान डिज्नी के डंबो एलीफेंट जैसे दिखते हैं।

Top 15 weirdest animals in the world

Axolotl ( एक्सोलोटल )

एक्सोलोटल मैक्सिको की झीलों में पाया जाता है। इसे मैक्सिकन वॉकिंग फिश के नाम से भी जाना जाता है। ठंडे, शांत पानी में पाए जाने वाले एक्सोलोटल प्रदूषण के कारण नष्ट होते जा रहे हैं। ये अपने कई अंगों जैसे; रीढ़ की हड्डी, हृदय को फिर से बना सकते हैं। इनकी ये खूबी बहुत ही अनोखी है।

Top 15 weirdest animals in the world

Blobfish ( ब्लॉबफिश )

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के गहरे समुद्र में पाई जाने वाली यह मछली अपने आकर के कारण बेहद चर्चित है। दिखने में ब्लॉबफिश एक फैली हुई बूंद की तरह दिखाई देती है।

गहरे समुद्र में रहने के कारण ब्लॉबफिश पर प्रेशर का कोई असर नहीं पड़ता। यह लगभग दो हजार से चार हजार फीट की गहराई में पाई जाती हैं।

Top 15 weirdest animals in the world

Tarsier ( टॉरसियर )

टॉरसियर दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाने वाले बेहद अनूठे और विचित्र प्राइमेट हैं। फिलीपींस, सुमात्रा के घने वनों में पाए जाने वाले टॉरसियर अपनी बड़ी बड़ी आंखों और लंबी उंगलियों के लिए जाने जाते हैं। बेहद फुर्तीले होने के कारण ये लंबी दूरी तक छलांग लगाने में माहिर होते हैं। इसी तेजी से वे कीटों को पकड़कर खाते भी हैं।

Top 15 weirdest animals in the world

Pangolin ( पैंगोलिन )

प्राकृतिक रूप से एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में पाए जाने वाले पैंगोलिन एक यूनिक स्तनधारी हैं। इनकी त्वचा पर केराटिन की परत चढ़ी होती है। पैंगोलिन मूलतः रात के समय घूमते हैं और अपना शिकार करते हैं।

दीमक, चींटियों के अलावा छोटे कीड़े इनके आहार का मुख्य हिस्सा हैं। शिकार को पकड़ने के लिए पैंगोलिन अपनी लंबी और चिपचिपी जीभ का इस्तेमाल करते हैं। अपनी बेहद सख्त केराटिन स्केल की वजह से इनकी तस्करी पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा हो रही है, जिससे इनकी संख्या दिन ब दिन घटती जा रही है।

Top 15 weirdest animals in the world

Shoebill ( शूबिल )

बिल्कुल सारस के जैसा दिखाई देने वाला शूबिल एक बड़ा पक्षी है। यह अफ्रीका के दलदली इलाकों में पाया जाता है। जूते के आकर की चोंच के कारण ही इसका नाम शूबिल रखा गया है।

बेहद एकांत और दलदली जगहों पर रहने वाला शूबिल मछली और अन्य जलीय जीवो का शिकार करता है। सारस की तरह ही शूबिल भी अपने शिकार के लिए घंटों तक शांत खड़ा होकर इंतजार करता है और घात लगाकर शिकार करता है।

Top 15 weirdest animals in the world

Narwhal ( नरवाल )

नरवाल कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के आसपास मौजूद आर्कटिक के समुद्र में पाई जाने वाली बेहद अनोखी व्हेल की प्रजाति है। इसे समुद्र का यूनिकॉर्न भी कहा जाता है।

नरवाल अपने लंबे सर्पिल टस्क दांत की वजह से भी पहचाना जाता है। यह लगभग 10 फीट लंबा होता है। नरवाल ठंडे और बर्फीले पानी में बहुत ही आराम से रह सकते हैं। मछली, झींगा आदि इनका मुख्य शिकार हैं।

Top 15 weirdest animals in the world
Top 15 weirdest animals in the world

Frilled Shark ( फ्रिल्ड शार्क )

फ्रिल्ड शार्क ईल के आकर की होती है। यह अटलांटिक और प्रशांत महासागर के गहरे समुद्र में पाई जाती है। हजारों सालों के बीतने के बाद भी इनकी शारीरिक बनावट में बदलाव नहीं हुआ है, जिसकी वजह से फ्रिल्ड शार्क को जीवित जीवाश्म भी कहा जाता है।

बेहद ठंडे टेम्परेचर और कम रोशनी वाले गहरे समुद्र में इन्हें रहना पसंद होता है। फ्रिल्ड शार्क की अधिकांश आबादी को जापान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के आस पास देख गया है।

Top 15 weirdest animals in the world

Colugo ( कोलुगो )

फ्लाइंग लीमर के नाम से मशहूर कोलुगो साउथ ईस्ट एशिया में पाए जाते हैं। ये उड़ते नहीं है बल्कि अपने पैरों, उंगलियों की मदद से बहुत लंबी दूरी तक ग्लाइड कर सकते हैं।

घने और ऊंचे वर्षावनों के पेड़ों पर रहने वाले कोलुगो रात में ज्यादा एक्टिव होते हैं। इसी समय इनको ग्लाइड करते हुए देखा जा सकता है। अधिकतर कोलुगो मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया में देखने को मिलते हैं। (Top 15 Weirdest Animals in the World)

Top 15 weirdest animals in the world

Capybara ( कैपीबरा )

साउथ अमेरिका में पाया जाने वाला कैपीबरा एक सामाजिक जीव है। नदियों, झीलों में रहने के लिए इनके पैरों की बनावट जालीदार होती है। कैपीबरा को बेहतरीन तैराक माना जाता है।

Top 15 weirdest animals in the world

Sloth ( स्लॉथ )

दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पेड़ों पर पाए जाने वाले अजीबोगरीब जीवों में से एक स्लॉथ भी है। यह एक स्तनधारी जीव है। अपनी धीमी स्पीड के लिए प्रसिद्ध स्लॉथ अधिकतर समय पेड़ों से उल्टा ही लटके रहते हैं। एक बार खाना खाने के बाद ये महीनों तक उस भोजन को पचाने में लगा देते हैं। ब्राजील, कोस्टा रिका जैसे देशों में इन्हें आसानी से देखा जा सकता है।

Top 15 weirdest animals in the world
Top 15 weirdest animals in the world

Saiga ( साइगा )

साइगा एक विचित्र प्रकार का हिरन है। इसकी नाक बेहद लचीली और फूली हुई होती है, जिसकी मदद से ये रेगिस्तानी क्षेत्रों में हजारों किलोमीटर की दूरी बहुत ही आसानी से पूरी कर सकते हैं। साइगा मूल रूप से कजाकिस्तान, मंगोलिया, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाते हैं।

Top 15 weirdest animals in the world

Glass Frog ( पारदर्शी मेंढक )

आपने अभी तक मेंढकों की कई प्रजातियां देखी होंगी लेकिन साउथ अमेरिका के जंगलों और पार्कों में एक ऐसा मेंढक भी पाया जाता है जिसके शरीर के आर पार देखा जा सकता है। कांच की तरह पारदर्शी दिखाई देने वाले इन मेंढकों के दिल और आंतों को आसानी से देखा जा सकता है।

Top 15 weirdest animals in the world

एकदम पारदर्शी होने के कारण ये खुद को कही भी बहुत ही आसानी से छिपा सकते हैं। हालांकि साउथ अमेरिका के कई देशों से इन मेंढकों की बड़े पैमाने पर तस्करी भी होती है। जिसके कारण इनकी संख्या कम होती जा रही है।

ऊपर बताए गए कुछ जीवों के अलावा पूरी पृथ्वी पर ऐसे अनगिनत जीव मौजूद हैं जिनको इंसानों ने अभी तक देखा नहीं है। कुछ जीव तो इतने घने और गहरे स्थानों पर रहते हैं जहां तक इंसानों का पहुंचना असंभव है।


इमेज क्रेडिट: Animalia

इस साल की खतरनाक हॉरर मूवी जो सिनेमाघरों में तहलका मचा देगी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To