Top 10 Tourist Places To Visit in Goa: भारत की पार्टी कैपिटल के नाम से विख्यात गोवा एक प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लेस है जहां दुनिया भर से लोग आना पसंद करते हैं गोवा प्रसिद्ध है अपने नाइट लाइफ और कमाल के बीच पार्टी, कसीनो और क्लब के लिए। गोवा अपने प्राकृतिक सुंदरता, टूरिस्ट की गपशप, गजब के त्यौहार और आर्किटेक्चर के लिए भी जाना जाता है।
यहां साल भर दिवाली जैसा माहौल रहता है हर तरफ खुशियां और हंसी ठिठोली होती है। वैसे आपको बता दे की गोवा में वाइन बहुत सस्ती होती है। हर इंडियन मिडिल क्लास व्यक्ति का सपना होता है कि जीवन में एक बार गोवा जरूर जाए। तो अगर आप भी गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको गोवा के 10 सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जहां आप आनंद ले सकते हैं।
Top 10 Tourist Places To Visit in Goa: गोवा में घूमने लायक कुछ बेहतरीन टूरिस्ट जगहें।
1.Panji
पणजी गोवा का सबसे अनोखा, अद्भुत और मंत्र मुग्ध कर देने वाला शहर है। जो उत्तरी गोवा में स्थित है कोको बीच से लेकर कैथेड्रल चर्च तक पणजी में देखने लायक जगहें है।
इसके अलावा आपके यहां महालक्ष्मी टेंपल, मीरामार बीच, मारुति टेंपल, कैजेटन चर्च, आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम, और पणजी के प्रसिद्ध डेल्टिन रॉयल, डेल्टिन जॉक, कैसिनो पर्ल, और कैसिनो पैराडाइज में गेम्स खेल सकते हैं।
2. Pololem Beach
अगर आप साउथ गोवा में पहुंचते हैं तो सबसे शानदार समुद्र तटों में से एक पोलोलेम बीच की सैर करें और प्राकृतिक नजारों का लुफ्त उठाएं। यहां आपको रेतीले जमीन और ताड़ के लहराते पेड़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
इसके अलावा शनिवार को बीच पर आयोजित होने वाले बाजार में आप कपड़े, हैंडीक्राफ्ट आभूषण सहित दूसरे कई चीज खरीद सकते हैं।
3.Agonda Beach
एगोंडा बीच का दृश्य सबसे अनोखा है। हालांकि ज्यादातर दिनों में यह खुशनुमा और शांतिपूर्ण समुद्री तट है हल्की गली और हल्की सुखी रेत पर लेट कर धूप सेंकने का मजा ही अलग है। इसके अलावा आप यहां स्विमिंग, रात को पार्टी कर सकते हैं, पिकनिक मना सकते हैं और कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं जैसे की- डाइविंग, फिशिंग और दूसरी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
4.Baga Beach
बागा बीच अपने एडवेंचर एक्टिविटीज, पार्टी, नाइटलाइफ, सहित टेस्टी फूड के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां दूर-दूर से लोग मौज मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
कदंबा बस स्टैंड से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद बागा बीच पर सुबह से लेकर शाम तक पार्टी का माहौल बना रहता है। और यहां से आप सूरज उगने से लेकर सूरज ढलने तक का खूबसूरत नजारा आप देख सकते हैं।
5.Vagatar Beach
यह समुद्री तट भी गोवा का जाना माना और खूबसूरत तट है जहां सफेद रेत आकर्षित चट्टानें और रेस्टोरेंट का गजब संगम देखने को मिलता है। दो भागों में बंटे इस बीच का एक हिस्सा ओजरान बीच दूसरा हिस्सा वेगेटर बीच है।
यहां आपको कई फ्यूजन रेस्टोरेंट देखने को मिल जाएंगे जो अपने विदेशी खानों के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं यहां पर आपको रात भर होने वाली रेव पार्टी को भी एंजॉय करने का मौका मिलता है।
6. Basilica of bom Jesus
इस चर्च को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। यह चर्च बेसिलिका सेंट फ्रांसिस जेवियर्स को समर्पित है जिसे बनाने का काम 1594 में शुरू हुआ और 1605 में पूरा हुआ, चर्च की वास्तुकला आपका मन मोह लेगी और अंदर का भव्य नजारे आपको यहां से जाने नहीं देंगे।
इतना ही नहीं इस चर्च में आकर आपको इतना सुकून और शांति मिलेगा जो आपको भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर बहुत सुकून देती है। आपको बता दे इस चर्च को देखने के लिए हर साल दुनिया में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
7.Calangute Beach
कलंगुट बीच पणजी कदंबा बस स्टैंड से 14 किलोमीटर जब की Vasco De Gama रेलवे स्टेशन से 41 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उत्तरी गोवा का सबसे आकर्षण का केंद्र, इस बीच को समुद्र तटों की रानी भी कहा जाता है और ये गोवा की सबसे शानदार तटों में से एक है।
8. Aguada Fort
समुद्र के लहरों से घिरे अगुआदा फोर्ट की तो बात ही निराली है। किले पर चढ़कर नीचे दीवारों पर दस्तक देती लहरों को देखने का नजारा ही कुछ और है। इस किले पर दिनभर लोगों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है।
क्योंकि यहां का दृश्य समंदर, हरियाली और ऐतिहासिक किलों का संगम है जो बेहद लुभावना होता है। आपको बता दे यह किला गोवा की ऐतिहासिक विरासत है जो सालों से अपनी खूबसूरती बिखेर रहा है।
9. Dudhsagar Falls
अगुआदा किले के अलावा आप गोवा में दूधसागर झरना भी देख सकते हैं जिसे देखते ही हैरान हो जाएंगे कि यह दूध है या पानी। इस झरने का पानी दूध से भी ज्यादा सफेद है और उतना ही साफ भी है। आपको बता दे इस झरने को भारत के सबसे उंचे झरनों में से एक माना जाता है।
10. Banastarim Market
शॉपिंग करना किसे नहीं पसंद और जब मार्केट भी ऐसा मिल जाए जहां मनपसंद चीज मिले तो बात ही कुछ और है। ऐसे ही एक गोवा में स्थित Banastarim मार्केट में आपको खाने से लेकर पहनने और घर में सजाने तक की कई ऐसी खूबसूरत चीज मिल जाएंगी जो आपका मन मोह लेंगे। इस बाजार में न सिर्फ आकर्षक कपड़े बल्कि महिलाओं के लिए सुंदर-सुंदर गहने और साड़ी भी मिल जाएगी।
लेटेस्ट पोस्ट: खून में जमी गंदगी को साफ़ करने के कुछ बेहतरीन उपाय
इसे भी पढ़ें: मानसून के मौसम में कैसे करें अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।