TheRapidKhabar

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: राजस्थान में घूमने लायक कुछ प्रमुख टूरिस्ट स्थल, जिसे देखने हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं।

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: राजस्थान में घूमने लायक कुछ प्रमुख टूरिस्ट स्थल, जिसे देखने हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं।

Top 10 Tourist Places in Rajasthan

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: राजस्थान अपने ऐतिहासिक इमारतों और रेगिस्तान के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हर साल लाखों पर्यटक यहां के महलों और ऐतिहासिक इमारतों को देखने, रेगिस्तान में घूमने, और यहां के संस्कृति को जानने के लिए यहां पर आते हैं। वैसे तो राजस्थान में घूमने के लिए कोई बेहतरीन टूरिस्ट जगह है जहां आप घूम सकते हैं लेकिन आज हम आपको राजस्थान के 10 प्रमुख टूरिस्ट स्थलों (Top 10 Tourist Places in Rajasthan) के बारे में बताएंगे जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: राजस्थान में घूमने लायक कुछ प्रमुख टूरिस्ट स्थल।

1. Jaipur

पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर, राजस्थान का सबसे खूबसूरत शहर और राजस्थान की राजधानी भी है। जयपुर शहर अपने शाही किलों, महलों, प्राचीन इमारत और आकर्षक टूरिस्ट जगहों के लिए जाना जाता है।

Top 10 tourist places in rajasthan

यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक यहां पर स्थित बड़े-बड़े महलों और इमारतों को देखने के लिए ही आते हैं। जयपुर में आप हवा महल, अम्बेर फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, जंतर मंतर, जल महल, नहरगढ़ फोर्ट, सिटी पैलेस और रामबाग पैलेस, इन सभी जगहों पर जरूर जाएं।

2. Jaisalmer

अगर आप राजस्थान घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको जैसलमेर जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां पर कहीं ऐसी जगहें हैं, जो आपके सफर को रोमांचक बना सकते हैं।

Top 10 tourist places in rajasthan

जैसलमेर घूमने लायक कुछ प्रसिद्ध स्थान जैसे की जैसलमेर का किला, गडीसर झील, जैन मंदिर, पटवों की हवेली, अमर सागर झील, डेजर्ट नेशनल पार्क, ताजिया टावर और बादल महल, जैसे कई बेहतरीन पर्यटक स्थल मौजूद है।

3. Jodhpur

जोधपुर राजस्थान का एक प्रमुख टूरिस्ट आकर्षण केंद्र है इस शहर की स्थापना 1459 में राठौर राजपूत राव जोधा सिंह द्वारा की गई थी। न्यू पूरे साल पर अच्छी धूप निकलती है इस कारण इस शहर को सनसिटी नाम से भी जाना जाता है।

Top 10 tourist places in rajasthan

जब भी आप जोधपुर घूमने के लिए आए तो यहां पर मेहरानगढ़ किला ,बड़ा बाग, सलीम सिंह के हवेली और थार हेरिटेज म्यूजियम इन सभी जगह पर जरूर जाएं।

4. Mount Abu

माउंट आबू बेहद ही खूबसूरत और राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। आपको बता दे राजस्थान में स्थित माउंट आबू राजस्थान के कई प्रमुख पर्यटक स्थानों में से एक है।

राजस्थान में स्थित माउंट आबू का मौसम हर साल सुहाना रहता है जिसके कारण राजस्थान में होने वाली गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इस जगह को खूब पसंद करते हैं।

यहां पर आप नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर सनसेट पॉइंट और टाॅड रॉक जैसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों पर आप घूम सकते हैं।

5. Bikaner

Top 10 tourist places in rajasthan
Top 10 tourist places in rajasthan

बीकानेर शहर को भी राजपूत शासको ने बसाया था। इस शहर की स्थापना 1488 में राव बीका ने किया था। बीकानेर अपने स्वादिष्ट मिठाइयों और स्नैक्स के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप बीकानेर आए तो यहां पर प्रसिद्ध किलों और यहां के स्वादिष्ट भोजन का आनंद जरूर लें।

यहां पर आप जूनागढ़ किला, लालगढ़ पैलेस, ऑन कैमल, श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर, गंगा सिंह संग्रहालय और जैन मंदिर जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर घूम सकते हैं।

6. Udaipur

उदयपुर राजस्थान का एक बेहतरीन टूरिस्ट स्थल है जो अपने मठों और झीलों के लिए देश भर में जाना जाता है। आपको बता दे यह शहर पहले मेवाड़ के सिसोदिया राजपूतों की राजधानी हुआ करता था और अब अपने सुंदर महलों के लिए प्रसिद्ध है।

यहां पर पूरे साल देश और विदेश से लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। उदयपुर में सिटी पैलेस लेक पिछोला, लेक पैलेस, लेक गार्डन पैलेस, रॉयल विंटेज कार म्यूजियम, सहेलियों की बाड़ी और मोती नगरी जैसे बेहतरीन जगहों पर आप घूम सकते हैं।

7. Chittorgarh

राजस्थान में बसे चित्तौड़गढ़ का नाम अपने इतिहास की किताबों में जरूर सुना होगा। चित्तौड़गढ़ की इमारतें आज भी त्याग और वीरता की कहानी को बताते हैं यह जगह अपने चित्तौड़गढ़ किले के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

Top 10 tourist places in rajasthan
Top 10 tourist places in rajasthan

चित्तौड़गढ़ किला पहाड़ी पर बना हुआ एक विशाल किला है, जिसमें रानी पद्मिनी का महल भी है। चित्तौड़गढ़ में आप मीरा मंदिर, बस्सी वन्य जीव अभ्यारण्य और गोमुख जलाशय जैसे प्रमुख स्थलों पर आप घूम सकते हैं।

8. Ajmer

अजमेर अपने किलों के लिए तो पूरी दुनिया में जाना ही जाता है, साथ ही साथ अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। अजमेर पुष्कर झील के पास स्थित है, यहां पर ब्रह्माजी का प्रसिद्ध मंदिर भी है।

Top 10 tourist places in rajasthan
Top 10 tourist places in rajasthan

अजमेर हिंदू और मुसलमान दोनों ही धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। यहां पर अजमेर शरीफ दरगाह, तारागढ़ फोर्ट, अढा़ई दिन का झोपड़ा, आना सागर लेक और सोनी की नसियां जैसे कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद है।

9. Pushkar

पुष्कर राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है और हिंदुओं के लिए यह जगह एक तीर्थ स्थल है क्योंकि यहां पर ब्रह्मा जी का दुनिया में एकमात्र मंदिर यहीं पर है‌ और इसी वजह से यह जगह इतनी प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं यहां पर एक प्रसिद्ध पवित्र पुष्कर झील भी है और पुष्कर शहर कई हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ भी है।

Top 10 tourist places in rajasthan
Top 10 tourist places in rajasthan

यहां पर ऊंट के मेलों का आयोजन भी किया जाता है जिसे देखने के लिए हर साल हजारों सैलानी आते हैं। पुष्कर में घूमने लायक कुछ प्रसिद्ध जगहें जैसे ब्रह्मा मंदिर, सावित्री मंदिर, रंगजी मंदिर और मन महल, इत्यादि मौजूद है।

10. Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर को राजपूत महाराजा सवाई माधव सिंह ने बनवाया था। यहां पर घूमने के लिए रणथंभौर का किला और रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख स्थान हैं। आजादी से पहले रणथंभौर के जंगल जयपुर के राजाओं के लिए शिकार की जगह था और आज के समय में ये जगह राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को दर्शाते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट: सोने से पहले एक बार लगा लो, बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने लगेगी।

इसे भी पढ़ें:   सिक्किम में भारी लैंडस्लाइड से तीस्ता पॉवर स्टेशन हुआ तबाह

Image: Unsplash

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To