Top 10 Tourist Places in Manali: मनाली अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, घाटियों, और देवदार से घिरे वादियों के कारण देश-विदेश में जाना जाता है। यह टूरिस्ट प्लेस सभी तरह के लिए सबसे बेस्ट है चाहे आप हनीमून पर जाना चाहते हो या फिर फैमिली के साथ कुछ वक्त पहाड़ों पर गुजारना चाहते हैं या फिर कुछ एडवेंचरस करना चाहते हैं सभी के लिए यह टूरिस्ट प्लेस सबसे बेस्ट है।
मनाली का मौसम साल भर सुहाना रहता है यहां पर आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और स्कीइंग जैसी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर कई धर्म के पवित्र मंदिर भी पाए जाते हैं इसलिए आज हम आपको मनाली में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत टूरिस्ट जगहों के बारे में बताएंगे जो यहां पर सबसे प्रसिद्ध है और यह भी बताएंगे कि आपके यहां पर आपको किस महीने में आना चाहिए और यहां पर आने के लिए आप किस माध्यम से आ सकते हैं।
Top 10 Tourist Places in Manali: मनाली के 10 सबसे बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट्स
1.Mall Road
मनाली में घूमने के लिए सबसे पहले स्थान पर आता है माल रोड, यह मनाली मे घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह है जिसे आप मनाली का दिल भी कह सकते हैं यहां आपको कई रेस्टोरेंट, होटल और दुकान देखने को मिल जाएंगे। आप चाहे तो अपने परिवार के साथ यहां पर शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको हिमाचल प्रदेश का स्थानीय भोजन और कपड़े भी मिल जाएंगे। आपको बता दे मनाली में घूमने वाले ज्यादातर पर्यटक आपके यहां पर शाम को घूमते हुए मिल जाएंगे।
2. Hadimba Devi Temple
माल रोड से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर प्रसिद्ध हिडिंबा देवी मंदिर मौजूद है। हिडिंबा देवी भीम की पत्नी है और घटोत्कच की मां थीं। यहां भीड़ भाड़ से दूर शांत स्थान पर उनका मंदिर है और यह जगह देखने में बेहद ही खूबसूरत है। हिडिंबा देवी मंदिर में हिडिंबा देवी के पद चिन्हों के पूजा की जाती है। मनाली का यह प्रसिद्ध मंदिर सुबह 8:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक दर्शनों के लिए खुला रहता है।
3. Manu Temple
मनु मंदिर मनाली का प्रमुख धार्मिक स्थल है जो की माल रोड से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दे यह मंदिर राजा मनु को समर्पित है, हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मनु धरती पर उतरने वाले पहले इंसान थे इसलिए मनु का यहां पर मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर का शांत वातावरण पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करता है।
4. Jogini Falls
यह झरना मनाली के माल रोड से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आपको प्राकृतिक जगहें देखने का शौक है तो ये जगह आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है क्योंकि यहां पर पहाड़ों से गिरता हुआ खूबसूरत झरना मन को मोह लेता है। मनाली के ख़ूबसूरत झरने को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ हमेशा ही लगी रहती है।
5. Rohtang Pass
मनाली से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह माउंटेन पास कुल्लू जिले को लाहौल एवं स्पीति को जोड़ता है। जब अटल टनल नहीं बना था तब सिर्फ रोहतांग पास ही एकमात्र रास्ता होता था लाहौल एंड स्पीति जिला में प्रवेश करने का। मैं और जून के महीने में जब पूरा भारत गर्मी से झुलस रहा होता है उस वक्त आपको रोहतांग पास में छह छह फीट ऊंची बर्फ की दीवारें देखने को मिल जाएंगी। मनाली का प्रसिद्ध रोहतांग पास इसे मनाली के टॉप 10 टूरिस्ट जगह में से एक बनाता है।
6. Atal Tunnel
अटल टनल मनाली से 28.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अटल टनल की सबसे खास बात यह है कि ये दुनिया की सबसे लंबी टनल है जो की समुद्री तल से 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अटल टनल की लंबाई लगभग 9 किलोमीटर के आस-पास है और यह कुल्लू जिले को लाहौल एवं स्पीति जिले को जोड़ती है। जहां पहले के समय में आपको लाहौल एंड स्पीति जाने के लिए 5 से 6 घंटे का वक्त लग जाता था अब वही सफर आप लगभग आधे घंटे में पूरा कर सकते हैं।
7. Anjani Mahadev Temple
अंजनी महादेव मंदिर मनाली में सोलंग वैली से आधे घंटे से 1 घंटे के ट्रैकिंग डिस्टेंस पर स्थित है। अंजनी महादेव मंदिर मनाली के (Top 10 Tourist Places in Manali) टॉप 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लेस में आता है, यहां पर आपको भगवान शिव के मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर स्थित शिवलिंग बहुत ही ज्यादा खास माना जाता है क्योंकि यहां पर झरने के द्वारा अपने आप भी इस पर पानी गिरता रहता है। तो अगर आप भी मनाली या फिर सोलंग वैली आने का प्लान कर रहे हैं तो इस जगह पर जरूर जाएं।
8. Sethan Village
सेथन गांव मनाली स्टेशन से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह वही गांव है जहां पर सबसे पहले इगलू बनाए थे। इसके बाद से यह गांव इतना प्रसिद्ध हुआ कि आज यह जगह मनाली के टॉप 10 खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में आता है। तो आप भी अगर बेहतरीन स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं तो यह गांव आपके लिए सबसे बढ़िया है। इतना ही नहीं यहां पर आप एडवेंचरस एक्टिविटीज जैसे की स्लाइडिंग, स्कींग और स्नो बाइकिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
9. Solang Valley
अगली डेस्टिनेशन जिसे आप मनाली में जाने पर इंजॉय कर सकते हैं वह है सोलंग वैली। सोलंग वैली मनाली से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और सोलंग वाली का हर मौसम में अपना ही एक नजर होता है जहां सर्दियों में यहां आपको बेहद ही खूबसूरत स्नोफॉल का एक्सपीरियंस होता है तो वही गर्मियों में यहां का वातावरण बहुत ही सुहावना और ठंडा रहता है। आप यहां पर बहुत सी एडवेंचरस एक्टिविटीज में हिस्सा भी ले सकते हैं जैसे की पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग इत्यादि। सही मायनों में कहे तो सोलंग वैली को मनाली की हार्टबीट भी कहा जा सकता है।
10. Baror Parsha Waterfall
बरोर पर्शा झरने का नाम इसके आस-पास बस से दो गांव के नाम पर रखा गया है यह वॉटरफॉल मनाली से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको कन्यायल रोड लेना होगा बरोर पर्शा झरने को हाल ही में इको टूरिज्म के अंदर हिमाचल सरकार और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने डेवलप किया है।
सबसे खास बात इस झरने की यह है कि ज्यादा लोग इसके बारे में नहीं जानते और अगर आप उनमें से हैं जो मनाली के उन जगहों पर घूमना चाहते हैं जो आज तक ज्यादा लोगों ने एक्सप्लोर नहीं किया है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
लेटेस्ट पोस्ट: गर्मी के लिए पांच सबसे बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक्स जो कमजोरी थकान सुस्ती को रखें दूर
इसे भी देखें: जम्मू के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला
Image Source: Unsplash
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।