Top 10 Smallest Countries in the World: क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे छोटे देश कितने छोटे हो सकते हैं? शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे छोटा देश आपके मोहल्ले से भी छोटा हो सकता है।
और दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनका क्षेत्रफल एक शहर या गांव के बराबर भी नहीं है तो चलिए आज ऐसे ही हम दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जो दुनिया के सबसे छोटा देशों में आते हैं।
Top 10 Smallest Countries in the World: दुनिया के 10 सबसे छोटे देश
1. Sealand
यह देश इंग्लैंड के पास स्थित है और इसका नाम है सीलैंड, इंग्लैंड के समुद्री पोल के लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर समुद्री किले पर स्थित है। आपको बता दे इस देश को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था और 9 अक्टूबर 2012 को माइकल बेट्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया।
यहां का क्षेत्रफल 0.25 किलोमीटर वर्ग है। हालांकि इस छोटे से देश को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है लेकिन इस देश के पास अपनी पासपोर्ट और मुद्रा भी है तो जाहिर है सीलैंड दुनिया का सबसे छोटा (Top 10 Smallest Countries in the World) देश है, जहां की जनसंख्या लगभग 30 है।
2. Vatican City
Vatican City दुनिया का सबसे छोटा देश (Top 10 Smallest Countries in the World) है जिसका क्षेत्रफल 0.44 स्क्वायर किलोमीटर है और यहां की जनसंख्या लगभग 700 लोगों की है। इसकी पूरी सीमा 2 किलोमीटर से भी कम है आप चाहे तो पूरा देश पैदल ही घूम सकते हैं यहां दुनिया का सबसे बड़ा चर्च पीटर बेसिलिका और कई शानदार इमारते भी हैं जो लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं।
3. Monaco
यह देश यूरोपीय महाद्वीप में फ्रांस और इटली के बीच स्थित है, लगातार समुद्री लहरों के कारण अब इसका क्षेत्रफल महज 1.98 वर्ग किलोमीटर रह गया है।
यह पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत ही बेहतरीन देश है यहां दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा प्रति व्यक्ति करोड़पति है और यह बेहद उच्च अर्थव्यवस्था वाला देश है यहां लोग मौज मस्ती के लिए आना पसंद करते हैं। इस देश की जनसंख्या लगभग 36,157 है।
4. Nauru
नौरु दुनिया का सबसे छोटा द्विपीय देश है और इस देश का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश के पास अपनी कोई मिलिट्री भी नहीं है और इस देश की जनसंख्या 11,957 है।
इतना ही नहीं इस देश की बेरोजगारी दर 90% है महज 10% लोगों के पास ही रोजगार है।
5. Tuvalu
तुवालू ऑस्ट्रेलिया के बीच एक पॉलिनो एशियाई द्विपीय देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है यह देश तीन द्वीपों से मिलकर बना है। 26 वर्ग किलोमीटर में फैला तुवालू को 1978 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी। तुवालू की जनसंख्या 11,478 है।
6. San Marino
यह देश इटली से पूरी तरह से घिरा हुआ है 61 वर्ग किलोमीटर में फैला सैन मैरिनो की खोज 301 A.D में हुई थी यानी की 301 ई पहले। यह दुनिया की प्राचीन देशों में से एक है और इस देश की जनसंख्या 33,660 है।
7. Liechtenstein
यूरोप का ये देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित है इसका क्षेत्रफल 160.4 स्क्वायर किलोमीटर है। आपको बता दे इस देश की आजादी करीब 39,327 है।
भले ही यह देश छोटा है लेकिन पैसे के मामलों में यह देश की किसी से कम नहीं है। प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में दुनिया में नंबर एक पर है।
8. Saint Kitts & Nevis
261 किलोमीटर स्क्वायर में फैला सेंट किट्स और नेविस संघ , ये अमेरिका के महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। पूर्वी कैरेबियन सागर में स्थित इस देश के लोगो इनकम का प्रमुख स्रोत पर्यटन और खेती है। इस देश की कुल जनसंख्या 47,657 के लगभग है।
9. Maldives
मालदीव्स हिंद महासागर में स्थित है इसका कुल क्षेत्रफल 300 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से मालदीव्स एशिया का सबसे छोटा (Top 10 Smallest Countries in the World) देश है और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी मालदीव्स लोगों के पसंदीदा देशों में से एक है। मालदीव्स की कुल जनसंख्या 528,025 है।
10. Malta
माल्टा यूरोपिय महाद्वीप का एक विकसित देश है जिसका क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है और यह क्षेत्रफल के हिसाब से दसवां (Top 10 Smallest Countries in the World) सबसे छोटा देश है।
आपको बता दे इस देश का महज 316 स्क्वायर किलोमीटर का क्षेत्रफल होने के बावजूद भी इस देश का कुल जनसंख्या लगभग साढ़े 5 लाख के बराबर है जो क्षेत्रफल के हिसाब से घनी आबादी वाला देश भी है।
लेटेस्ट पोस्ट: जानिए फिल्म “खेल खेल में” रिव्यू और कलेक्शन के बारे में।
इसे भी पढ़ें: ओलंपिक खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, एथलीट्स ने गिफ्ट किये कई उपहार
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।