Top 10 Most Dangerous Prisons in the World- जेल शब्द सुनते ही हमारी आंखों के सामने और दिमाग में एक बेहद छोटे कमरे का दृश्य नजर आता है, जो लोहे की मजबूत छड़ों से बंद होता है। परन्तु आज के समय में कैदियों को रखने के लिए बेहतरीन सुविधाओं वाली जेल भी मौजूद हैं। यहां अपराधी आराम से रह सकते हैं।
इस दुनिया में कुछ ऐसी भी जेलें हैं, जो काफी खतरनाक मानी जाती हैं और इन जेलों में कोई भी अपराधी या गैंगस्टर जाना नहीं चाहता। इन बेहद खतरनाक जेलों में (Dangerous Prisons in the World) अपराधियों को बहुत ही कठिन मानसिक और शारीरिक सजा दी जाती है। सजा इतनी कठोर होती है कि कभी कभी कई कैदियों की मृत्यु भी हो जाती है।
इस पोस्ट में हम दुनिया की कुछ ऐसी ही बेहद खतरनाक जेलों के बारे में बता रहे हैं जिनका नाम सुनकर ही कैदियों के पसीने निकलने लगते हैं। वे इन जेलों में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते।
Top 10 Most Dangerous Prisons in the World-बेहद खतरनाक हैं दुनिया की ये जेलें
Black Dolphin Prison, Russia
रूस के कजाकिस्तान की सीमा के पास बनी ब्लैक डॉल्फिन जेल दुनिया के बेहद खतरनाक अपराधियों के लिए बनाई गई है। इस जेल में सैकड़ों की संख्या में सीरियल किलर, आतंकवादियों को अलग अलग रखा गया है। 24 घंटे सीसीटीवी के जरिए निगरानी होने के बावजूद यहां कैदी आपस में लड़ने लगते है।
रूस की यह जेल इतनी खतरनाक है कि यहां कैदियों को एक दूसरे से बात करने पर सख्त पाबंदी है। इसके अलावा जेल के अंदर एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के समय कैदियों की आंखों पर पट्टी बांध दी जाती है। इससे अपराधी जेल (Dangerous Prisons in the World) के डिजाइन की माइंड मैपिंग नहीं कर पाते। इस जेल में उन्हीं कैदियों को रखा जाता है जो बेहद खतरनाक हैं। ब्लैक डॉल्फिन जेल में अधिकतर कैदी उम्रकैद के लिए बंद हैं।
ADX Florence, USA
अमेरिका की सबसे सुरक्षित और मजबूत जेल मानी जाने वाली ADX फ्लोरेंस को यूनाइटेड स्टेट्स पेनिटेंटरी और सुपरमैक्स के नाम से भी जाना जाता है। इस जेल में भी अपराधियों को एक दूसरे से अलग थलग रखा जाता है। मिलने और बात करने पर कड़ी पाबंदी है।
अमेरिका में हुए 9/11 हमले के कुछ आरोपियों को भी इस जेल में रखा गया है। अमेरिका की सबसे मजबूत इस जेल (Most Dangerous Prisons in the World) में कैदियों का अधिकतर समय अपने सेल में ही बीतता है। कैदियों के रहने के लिए बेहद छोटे कंक्रीट के बैरक बनाए गए हैं।
Gladani Prison, Georgia
जॉर्जिया की यह जेल अपने क्रूरता के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है। गलडानी जेल में कैदियों के बीच झगड़े की खबरें अक्सर सुनने में आती रहती हैं। हालांकि अब जेल प्रशासन सख्त हो रहा है और इस जेल की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर हो रही है। हिंसक झगड़ों, मारपीट और जान जाने के खतरों के कारण जॉर्जिया की इस जेल में जाने से अपराधी बेहद डरते हैं।
Guantanamo Bay Detention Camp, Cuba
क्यूबा में स्थित इस जेल में बिना किसी पूछताछ और सुनवाई के कठिन सजा दी जाती है। इसलिए यह पूरी दुनिया के अपराधियों के लिए काफी खतरनाक मानी जाती है। ग्वांतानामो बे डिटेंशन कैंप में कैदियों को कई सालों तक बिना पूछताछ के बंद रखा जाता है। उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं रहता।
यहां तक कि ये भी पता नहीं चल पाता कि कौन सा अपराधी क्यूबा की इस जेल में बंद है। हालांकि इस जेल की एक्टिविटी को लेकर ह्यूमन राइट्स के समूहों ने आलोचना भी की है, लेकिन इस जेल में सजा देने (Most Dangerous Prisons in the World) की प्रक्रिया में कोई खास बदलाव नहीं आया है। क्यूबा की इस ग्वांतानामो बे डिटेंशन जेल में कैदियों को लंबे समय तक अकेले और बिना बातचीत के रहना पड़ता है।
Bang Kwang Central Prison, Thailand
थाईलैंड का नाम आते ही मन में खूबसूरत बीच, समुद्र और प्राकृतिक नजारे दिखने लगते हैं। लेकिन थाईलैंड में क्राइम को कम करने के लिए एक बेहद खतरनाक जेल भी मौजूद है, जिनके अंदर बेहद खतरनाक अपराधी बंद हैं।
थाईलैंड की इस बैंग क्वांग सेंट्रल जेल में सिक्योरिटी इतने हाई लेवल की है कि यहां कैद अपराधी भागने की सोच भी नहीं सकते। थाईलैंड की इस जेल में (Dangerous Prisons in the World) दुनिया के अलग अलग कोनों से खतरनाक अपराधियों को लाकर रखा जाता है। बैंग क्वांग जेल में विदेशी अपराधी ज्यादातर बंद हैं।
अलग अलग भाषा बोलने की वजह से यहां के कैदियों में बातचीत ना के बराबर होती है। बैंकॉक में मौजूद इस जेल को बैंकॉक हिल्टन के नाम से भी जाना जाता है। इस जेल में अधिकतर कैदियों को आजीवन कारावास की सजा ही मिली है। थाईलैंड में मौजूद बैंग क्वांग जेल में कई मौतें ड्रग्स और नशीले पदार्थों के सेवन से हो चुकी हैं।
Le Sainte Prison, France
फ्रांस में स्थित इस जेल के कमरे बहुत पुराने हैं। 19वीं शताब्दी में बनी ले सैंटे जेल में बहुत ही बड़े और हाई प्रोफाइल अपराधियों को रखा गया है। इन अपराधियों ने कई बड़े और खतरनाक क्राइम को किया है। हालांकि अब फ्रांस की इस जेल के कमरे काफी पुराने हो गए हैं और यहां मेडिकल सेवा भी ठीक नहीं है। जिसकी वजह से कई खतरनाक गैंगस्टर की मौत भी हो चुकी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस की ले सैंटे जेल में लगभग 1200 कैदियों को रखने की जगह है, लेकिन यहां पर इससे कहीं ज्यादा अपराधी बंद हैं। इससे जेल में बंद कैदियों को खाने पीने की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
Mendoza Prison, Argentina
अर्जेंटीना की मेंडोजा जेल में बहुत ज्यादा कैदी भरे हुए हैं। खतरनाक अपराधियों को जब यहां लाया जाता है तो वे इस जेल की कठोर सजा और भीड़ को देखकर यहां से भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन अर्जेंटीना की इस जेल की सुरक्षा तो ठीक है, लेकिन मेंडोजा जेल में कैदियों के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया जाता है।
इसके अलावा यहां बंद अपराधियों को खाने पीने की सामग्री बहुत ही कम दी जाती है। इसीलिए सुविधाओं के मामले में यह जेल काफी बुरी मानी जाती है। इस जेल में अपराधियों की संख्या दो से तीन गुना है, जिससे अक्सर लड़ाई झगड़े की स्थिति पैदा हो जाती है।
Gitarama Central Prison, Rwanda
दुनिया की सबसे भयानक जेलों में से एक गीताराम सेंट्रल जेल भी है। रवांडा में मौजूद इस जेल में खतरनाक कैदियों की भरमार है। क्राइम की दुनिया के कई बड़े अपराधी इस जेल में बंद हैं। लगभग 400 लोगों के लिए ही बनाई गई इस जेल में 5 हजार से 7 हजार कैदियों के रहने की खबरें भी मिलती रही हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के इस जेल में बंद रहने से सफाई और खानपान पर बुरा असर पड़ता है।
कई बार ऐसी भी खबरें सुनने को मिली हैं कि इस जेल में (Most Dangerous Prisons in the World) बंद कैदी कई कई दिनों तक खड़े ही रहते हैं। भारी भीड़ की वजह से उन्हें सोने की जगह भी नहीं मिलती। कई ऐसे भी समाचार मिले हैं कि रवांडा की गीताराम सेंट्रल जेल में बंद कैदी एक दूसरे को ही मार कर खाने की कोशिश करते हैं।
Ciudad Barrios Prison, EL Salvador
अल साल्वाडोर में मौजूदा सियुदाद बैरियोस जेल लड़ाई झगड़ों के लिए प्रसिद्ध है। साल्वाडोर की इस जेल में कम जगह में अधिक कैदियों को रखा गया है। इससे कभी कभी यहां खतरनाक लड़ाई होने की खबर मिलती रहती है। ऐसा कहा जाता है कि सियुदाद बैरियोस जेल में कुख्यात MS–13 गिरोह के अपराधियों को रखा गया है।
ये बेहद खतरनाक अपराधी हैं जो किसी भी तरह के क्राइम को अंजाम दे सकते हैं। सियुदाद बैरियोस जेल को बहुत ज्यादा अपराधियों के रखे जाने की वजह से दुनिया की सबसे खराब जेलों में से एक माना जाता है।
Diyarbakir Prison, Turkey
तुर्की देश के साउथ ईस्ट में मौजूद इस जेल को धरती का नर्क भी कहा जाता है। डीयारबाकिर जेल के अंदर कैदियों को कठोर से कठोर सजा दी जाती है, जिसका पता सरकार या प्रशासन को भी नहीं चलता। इस जेल में बंद कैदी बेहद खतरनाक हैं और वे कभी कभी भूख हड़ताल भी कर देते हैं, जिससे जेल में माहौल बिगड़ जाता है।
तुर्की में मौजूद इस जेल को 1980 में सैन्य तख्तापलट के समय में बनाया गया था। मार्शल लॉ लागू होने के बाद तुर्की की इस जेल में हजारों लोगों को कैद करके रखा गया था। उनमें से अधिकांश अभी भी सजा काट रहे हैं। बेहद खतरनाक अपराधियों के बंद होने और कठोर सजा देने के कारण तुर्की की इस जेल में अपराधी नहीं जाना चाहते।
इन खतरनाक जेलों के अलावा भी दुनिया में ऐसी बहुत सी जेल मौजूद हैं जो कठोर सजा और क्रूरता के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो कोई भी जेलों में नहीं जाना चाहता। लेकिन दुनियाभर में बढ़ रहे क्राइम के कारण अपराधियों को ऐसी जेलों में रखना पड़ता है। विश्व में कुछ ऐसी भी जेलें हैं जो अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं।
इमेज क्रेडिट: विकिपीडिया
Effective Home Remedies For Migraine

ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।