TheRapidKhabar

Top 10 Highest Waterfalls of India: भारत के 10 सबसे ऊँचे और खूबसूरत झरने

Top 10 Highest Waterfalls of India: भारत के 10 सबसे ऊँचे और खूबसूरत झरने

Top 10 Highest Waterfalls of India

Top 10 Highest Waterfalls of India: भारत के बारे में कहा जाता है की मां प्रकृति ने इसे खूबसूरती का वरदान दिया है। चाहे वह बड़े-बड़े पहाड़ हो या फिर पाताल से भी गहरी नदियाँ। भारत में वह सब कुछ है जो शायद एक स्वर्ग में होता होगा। तो आज हम बात करेंगे भारत के 10 सबसे ऊंचे और सबसे खूबसूरत झरनों के बारे में, यह इतन खूबसूरत है कि आपकी आंखें हैरान हो जाएंगे और इतने ऊंचे हैं कि आप खौफ से भी भर जाएंगे।

Top 10 Highest Waterfalls of India: जानिये भारत के 10 सबसे ऊँचे और खूबसूरत झरनों के बारे में।

1. Kunchikal Falls, Karnataka

Top 10 highest waterfalls of india
Image source: four wheel drive india

कुंचिकल फॉल्स कर्नाटक में है और इसकी ऊंचाई 1493 फीट यानी की 455 मीटर है यह झरना देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत और खौफनाक नजर आता है। ये भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा झरना है यह झरना कर्नाटक के शिमोगा गांव में है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह झरना किसी नदी या झील की वजह से नहीं बल्कि बारिश की वजह से सक्रिय रहता है।

यह झरना एक रेनफॉरेस्ट के बीचो-बीच बने हुए हैं अगर आप कभी यहां घूमने गए तो आप पाएंगे कि यह झरना कितना  ज्यादा भयानक और खूबसूरत है। यह झरने भले ही बारिश के कारण चलते हो लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यहां कोई नदी नहीं है इस झरने का कुछ पानी वराही नदी से भी आता है। वाराही नदी के पश्चिम में घाटों से गिरते हुए इस झरने के आसपास कई सारे अलग-अलग तरह के जानवर पाए जाते हैं।

2. Nohkalikai Falls, Meghalaya

Top 10 highest waterfalls of india

यह झरना भारत का दूसरा सबसे बड़ा झरना है इस झरने की ऊंचाई लगभग 1115 फिट है यानी की 340 मीटर, भारत की सबसे बड़े झरने में से एक नोहकलिकाई झरना, मेघालय के चेरापूंजी में स्थित है।

आपको बता दे चेरापूंजी भारत की उन जगहों में से एक है जहां साल भर लगातार सबसे ज्यादा बारिश होती है चेरापूंजी यहां पर मौजूद पुल और संतरों के लिए काफी प्रसिद्ध है यहां झरने के पास नजारा अद्भुत और अविश्वसनीय है यहां आने वाला हर पर्यटक यहां की खूबसूरती देखकर हैरान हो जाता है।

3. Nohsngithiang Falls, Meghalaya

Top 10 highest waterfalls of india

ये झरना भारत का तीसरा सबसे बड़ा झरना है इसकी ऊंचाई 315 मीटर यानी की 1033 फिट से भी ज्यादा है। यह झरना मेघालय के पूर्व खासी हिल्स के पास पड़ता है इस झरने की खासियत यह है कि यह कई टुकड़ों में बंटा हुआ है जिस कारण उसकी खूबसूरती काफी ज्यादा दर्शनीय हो जाती है। छोटे से गांव के पास बना यह झरना भारत की सबसे उंचे झरनों में से एक तो है ही लेकिन आपको इसकी चौड़ाई जानकर भी बेहद हैरानी होगी यह झरना 70 मीटर चौड़ा है।

4. Dudhsagar Falls- Goa, Karnataka

Dudhsagar falls triplet scaled

भारत के सबसे उंचे झरनों में से एक दूधसागर झरना गोवा में स्थित सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है इस झरने की ऊंचाई 1020 फिट है यानी की 310 मीटर है जहां गोवा को उनकी समुद्री लहरों और तटों के लिए जाना जाता है वही दूध सागर झरना गोवा के मनपसंद टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है आपको यह जानकर हैरानी और गर्व होगा कि भारतीय झरना विश्व के टॉप 100 मस्ट विजिट वाटरफॉल में से एक है।

पांच टुकड़ों में बटी इस झरने की मोटाई कल 30 मीटर से अधिक है जो कि इसे काफी खतरनाक बनाती है। आपको बता दे दूधसागर जाने पर एक ट्रेन का पुल भी है इस झरने पर बॉलीवुड की कई मशहूर शूटिंग भी की गई है। यह झरना भारत और गोवा के लिए एक अमूल्य धरोहर है।

5. Kynrem Falls, Meghalaya

1224px kynrem falls

किनरेम झरना चेरापूंजी से केवल 12 किलो मीटर की दूरी पर बना भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में से एक है। चेरापूंजी के करीब होने के कारण इस झरने के जल स्रोतों में बारिश का बड़ा योगदान है।

आप शायद ये बात ना जानते हो लेकिन यह झरना काफी ज्यादा खास है क्योंकि क्योंकि इस झरना के तीन स्तर है और इस झरने की ऊंचाई कल 305 मीटर यानी की 1001 फिट है। यह झरना टूरिस्ट के लिए हमेशा खुला रहता है अगर आप कभी मेघालय घूमने जाएं तो यहां पर भी जरूर जाएं।

6. Meenmutty Falls, Kerala

Meenmutty falls scaled

सफेद पानी से बने मीनमुट्टी झरने को अगर हम भारत का सबसे खूबसूरत झरना कहें तो गलत नहीं होगा केरल के वायनाड जिले में बना यह झरना 984 फीट यानी की 300 मीटर लंबा है। यह दक्षिण भारत के सबसे बड़े झरनों में से एक है इस कारण यहां पर टूरिस्ट की भीड़ देखने को मिल जाती है।

रात के समय इस झरने का पानी चांद की रोशनी के कारण चमकता है और वह नजारा हद से ज्यादा लुभावना होता है। इस झरने तक पहुंचने के लिए वायनाड के जंगलों में 2 से 3 किलोमीटर तक की ट्रैकिंग करनी होती है, झरने के पास बने इस जंगलों में कई तरह के अद्भुत जानवर देखे जा सकते हैं।

7. Thalaiyar Falls, Tamil Nadu

Rat tail falls 20180209120218
Image source: holidify

अगर दुनिया के सबसे खौफनाक झरना की लिस्ट बनाई गई तो थलैयार झरने का नाम उस लिस्ट में जरूर आएगा 974 फीट यानी की 297 मी लंबा ये झरना एशिया की सबसे लंबे झरनों में से एक है। आपको बता दे यह आसमान से देखने पर किसी चूहे की पूछ जैसा नजर आता है इस कारण इसे रेडटेल फॉल्स भी कहते हैं यह तमिलनाडु के एक जिले में स्थित है। शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस झरने तक बहुत ही कम लोग पहुंच पाते हैं।

इसके पीछे का कारण है इसके आसपास के जंगल यह जंगल काफी खौफनाक और डरावने हैं इस जंगल में छोटी-छोटी नदियां, अंधेरी गुफाएं और खूंखार जानवर रहते हैं। इस जंगल के कारण ही कोई भी इस झरने तक पहुंच पाया है नहीं यहां जाने का कोई भी तरीका ढूंढा जा सका है लेकिन आप अगर इसे देखना चाहे तो जंगलों के रास्ते जा सकते हैं।

8. Barkana Falls, Karnataka

1279px viewing barkana falls 16168205456

सीता नदी द्वारा बनाया गया बरकाना झरना कर्नाटक के सबसे उंचे झरनों में से एक है इसकी ऊंचाई 850 फीट यानी की 259 मीटर से भी ज्यादा है। आपको बता दे यह जिस जगह पर बनाया गया है उसे जगह को दक्षिण का चेरापूंजी कहते हैं। यह झरना भारत के पश्चिमी घाटों पर बना है, और यह काफी खूबसूरत है अगर आप जाॅग फॉल्स घूमने जाते हैं तो यहां पर भी जरूर जाएं क्योंकि इन दोनों के बीच की दूरी बस कुछ ही किलोमीटर है।

9. Jog Falls, Karnataka

Sharad bhat jfblkvs ste unsplash
Image source unsplash

जाॅग फॉल्स की ऊंचाई 850 फिट है यानी की 259 मीटर है, यह केरल में स्थित है इस झरने की खूबसूरती देखकर कोई भी पूरी तरह हैरान हो सकता है। यह झरना शरावती नदी का बनाया हुआ है और नदी को इतनी ऊंचाई से इतनी खौफनाक तरीके से गिरते देखना काफी ज्यादा खूबसूरत और शांतिपूर्ण होता है। यह झरना सूरज की रोशनी पड़ने पर काफी ज्यादा चमकता है जाॅग फॉल्स की यह लोकेशन फोटोशूट और वीडियो ग्राफी के लिए बेस्ट है।

10. Khandadhar Falls – Sundergarh

Khandadhar falls
Image source: tripadvisor

उड़ीसा में स्थित खंडाधर फाल्स, उड़ीसा के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। भारत में यह दसवें स्थान पर आने वाला सबसे ऊंचा झरना है। यह झरना 801 फीट यानी की 244 मी की ऊंचाई पर स्थित है घोड़े की पूंछ जैसा होने के कारण इसे हॉर्स टेल फाल भी कहते हैं यह झरना काफी खूबसूरत है‌।

लेटेस्ट पोस्ट: जानिए फ़िल्म ‘बड़े मियाँ छोटे मियाँ’ और ‘मैदान’ में अब तक सबसे ज्यादा किसने की कमाई?

इसे भी देखें: Most Dangerous Carnivorous Plants: ऐसे खतरनाक पौधे जो मांस खाकर रहते हैं ज़िंदा ?

Image Source: Wikipedia 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल