TheRapidKhabar

Top 10 Famous Hindu Temples in India: भारत के 10 प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर, जहाँ आते हैं हर रोज लाखो श्रद्धालु।

Top 10 Famous Hindu Temples in India: भारत के 10 प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर, जहाँ आते हैं हर रोज लाखो श्रद्धालु।

Top 10 Famous Hindu Temples in India

Top 10 Famous Hindu Temples in India: भारत एक ऐसा देश है जो अपने धार्मिक महत्व और प्राचीन सभ्यताओं के लिए जाना जाता है। वैसे तो भारत में हजारों ऐसे मंदिर हैं, जिनकी काफी मान्यता है और पौराणिक महत्व भी। जहां हर रोज लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आज के इस लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में हम भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे जिनका अपना एक विशिष्ट स्थान और महत्व है। इतना ही नहीं इनमें से ज्यादातर मंदिर हजारों साल से अपने अस्तित्व में है। तो चलिए जानते हैं भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध मंदिरों और उनसे जुड़े मान्यताओं के बारे में।

Top 10 Famous Hindu Temples in India: जाने भारत के 10 प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर कौन-कौन से हैं?

1. जगन्नाथ मंदिर

Top 10 famous hindu temples in india
Top 10 famous hindu temples in india

उड़ीसा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर भारत की सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर चार धामों में से एक है जो भगवान कृष्ण, बलदाऊ और उनकी बहन सुभद्रा को समर्पित है। इतना ही नहीं इस मंदिर में होने वाली हर साल की रथ यात्रा पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है, इस रथ यात्रा में लाखों भक्त देश-विदेश से आते हैं। इस रथ यात्रा में भगवान श्री कृष्ण, बलदाऊ और बहन सुभद्रा की
रथ सजाकर यात्रा निकाली जाती है।

2. तिरुपति बालाजी मंदिर

1080px tirumala 090615
Top 10 famous hindu temples in india

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भारत की सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर को भारत के सबसे धनी मंदिरों में से भी एक माना जाता है यहां हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और इस मंदिर में लोगों की अपार श्रद्धा है। यह मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है इस मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को अपने पूरे बाल कटवा कर आना होता है चाहे फिर वह स्त्री हो या पुरुष।

3. वैष्णो देवी मंदिर

Vaishno devi
Top 10 famous hindu temples in india

जम्मू कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर हिंदुओं के लिए पवित्र स्थान है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, यहां पर माता वैष्णो की पवित्र गुफा भी है। यह मंदिर 5200 फीट की ऊंची पहाड़ी पर स्थित है और यहां तक पहुंचाने के लिए 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा भी करनी पड़ती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार हजारों साल पहले देवी दुर्गा ने यहां कन्या रूप में एक राक्षस का वध किया था तभी से लोग यहां की गुफा और मंदिर की दर्शनों के लिए आते हैं।

4. काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित, हिंदुओं का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को विश्वनाथ या विश्वेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां पर मंदिर में दर्शनों के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं यह मंदिर पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है इस कारण या आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में जाकर गंगा नदी में स्थान करने का लाभ भी मिल जाता है।

5. सोमनाथ मंदिर

Top 10 famous hindu temples in india
Top 10 famous hindu temples in india

गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव का एक पवित्र मंदिर है इसके अलावा इसलिए मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है वेद और पुराणों में भी इस मंदिर के महत्व को बताया गया है यह मंदिर तीन नदियों के संगम पर स्थित है कपिल, हिरण और सरस्वती इन तीनों नदी के संगम पर स्थित है इतिहास में कई मुगल शासको ने कई बार इसको लूटा है और इसका पुनर्निर्माण भी हुआ है।

6. रामनाथ स्वामी मंदिर

Top 10 famous hindu temples in india
Top 10 famous hindu temples in india

तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम को ही रामनाथ स्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है यह मंदिर भारत के चार धामों में से एक है और भगवान शिव को समर्पित है। रामायण काल में भगवान राम ने भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए यहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी और यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है इसलिए यह मंदिर हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र और धार्मिक महत्व का स्थान है।

7. सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर एक प्रतिष्ठित मंदिर है जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 1801 में लक्ष्मण बिट्टू और देव भाई पाटिल ने करवाया था इस मंदिर को मुंबई के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है और हर रोज भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शनों के लिए आते हैं महाराष्ट्र के लोगों की इसमें बहुत अधिक आस्था है

8. ब्रह्मा जी मंदिर

Top 10 famous hindu temples in india

भारत के राज्य राजस्थान के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा जी मंदिर, पूरी दुनिया में एकमात्र भारत में स्थित है आपको बता दे इसके अलावा ब्रह्मा जी का पूरी दुनिया में कोई भी मंदिर नहीं है। यह मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है और इस मंदिर के पीछे एक पौराणिक कथा भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर पुष्कर झील के किनारे पर स्थित है यहां पर हर साल प्रसिद्ध पुष्कर मेला भी लगता है जिसमें लाखों लोग आते हैं और यहां पर स्थित पुष्कर झील में स्नान करने का भी विशेष महत्व है।

9. कामाख्या देवी मंदिर

960px kamakhya temple guwahati
Top 10 famous hindu temples in india

कामाख्या देवी मंदिर माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक है यह मंदिर असम के गुवाहाटी में स्थित है वैसे तो माता सती के पूरे देश में कई शक्ति पीठ हैं लेकिन इसका अपना अलग ही महत्व है तांत्रिक समुदाय के लोग कामाख्या देवी मंदिर पर अपना काफी विश्वास रखते हैं। कहते हैं कि कामाख्या देवी सभी इच्छाओं की पूर्ति करती है इसलिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पर आते हैं।

10. बद्रीनाथ मंदिर

Top 10 famous hindu temple in india

बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड में स्थित है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। यह धाम भारत के चार धाम में से भी एक है, लेकिन यह मंदिर साल में केवल 6 महीने ही भक्तों के लिए खुलता है। क्योंकि यह धाम हिमालय की गोद में बसा हुआ है। इसलिए 6 महीने यहां पर भारी बर्फ पड़ती है, जिस कारण केवल 6 महीने ही यहां पर यात्रा हो पाती है। लेकिन इन 6 महीनों के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां पर आते हैं यह मंदिर काफी प्राचीन है और इस मंदिर का निर्माण लगभग सातवीं और आठवीं शताब्दी के आसपास हुआ था।

लेटेस्ट पोस्ट: भारत में गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें,जो देंगे आपको चिलचिलाती गर्मी से रहत
इसे भी देखे: How to Prevent Mosquitoes in Summer: गर्मियों में मच्छरों से बचने के कुछ आसान उपाय

Image Source: Wikipedia

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल