TheRapidKhabar

Top 10 EV Bikes in India: भारत की टॉप 10 ईवी बाइक्स

Top 10 EV Bikes in India: भारत की टॉप 10 ईवी बाइक्स

ev bikes

Top 10 EV Bikes in India: वर्तमान में भारत में, इलेक्ट्रिक बाइक की लोकप्रियता बहुत बढ़ रही है क्योंकि ये पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिलों की अपेक्षा अधिक सस्ती, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल हैं। आज के समय में भारत के EV मार्केट में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के हिसाब से अलग-अलग इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल मौजूद हैं।

इलेक्ट्रिक बाइक को हम कीमत, ब्रांड, डिज़ाइन, फीचर्स, रेंज आदि के आधार पर सेलेक्ट करके खरीद सकते हैं। ये बाइक्स हमारे पर्यावरण को कोई हानि नहीं पहुँचाते हैं। इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को घर पर या पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर चार्ज किया जा सकता है और सबसे विशेष बात ये है की इनके रखरखाव में भी ज्यादा खर्चा नहीं होता है।

इस लेख में हम भारत में उपलब्ध कुछ पॉपुलर इलेक्ट्रिक बाइक्स और उनके स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करेंगें।

Top 10 EV Bikes in India – भारत की टॉप 10 ईवी बाइक्स

Revolt RV400

Revolt RV400 एक इलेक्ट्रिक बाइक है। इसकी बॉडी का डिज़ाइन ठोस है। अगर इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 215 mm का Ground Clearance है। इसमें 3.24 Kwh की बेहतरीन बैटरी है जो एक अच्छा पॉवर इंजन को देती है। यह बाइक अलॉय व्हील के साथ आती है जो दिखने में बेहद आकर्षक लगती है।

Top 10 ev bikes in india

रिवोल्ट आरवी400 की बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4. 5 घंटे का समय लगता है। यह बाइक अलग-अलग ड्राइविंग मोड के साथ आती है। कंपनी द्वारा टॉप स्पीड 150 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। बैटरी लीथियम -आयन की बनी हुई है। साथ ही इस बाइक के टायर ट्यूबलेस हैं। यह Top 10 EV Bikes in India की लिस्ट में पहली बाइक है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


Oben Rorr

एक इलेक्ट्रिक बाइक आपको पेट्रोल पम्पों पर जाने की बजाय वाहन का उपयोग करने की आज़ादी देती है। वर्तमान दौर में यह पैसे बचाने का एक अच्छा विकल्प है। Oben Roar बाइक में निचली सीट, एक लंबा व्हीलबेस और बुलेट की स्टाइल वाली रेट्रो और नयी टेक्नोलॉजी से लैस एक अत्याधुनिक गोल हेडलैंप है। अगर इसके अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एक 72V/40Ah की लिथियम-आयन की बैटरी है।

Oben-rorr

क्रूज़ कंट्रोल, की-लेस स्टार्ट, रिवर्स मोड और एंटी-थेफ्ट अलार्म से ये बाइक लैस है। कंपनी के मुताबिक़ इसकी यह 200 किलोमीटर की दुरी एक बार की चार्जिंग में तय कर सकती है। इसकी अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके फीचर्स की वजह से इसको Top 10 EV Bikes in India की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा गया है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


Komaki Ranger

Komaki Ranger एक मजबूत और वर्सटाइल इलेक्ट्रिक बाइक है जो भीड़-भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों और लॉन्ग-ड्राइव दोनों तरह की परिस्तिथियों के लिए एक परफेक्ट इलेक्ट्रॉनिक बाइक है। इस बाइक की बिल्ड क्वालिटी बहुत ही मजबूत है। Top 10 EV Bikes in India की इस लिस्ट में Komaki Ranger अपने आकर्षक फीचर्स के कारण तीसरे नंबर पर आती है। Komaki Ranger के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस बाइक में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े फ्रंट व्हील, डुअल-स्पोर्ट सस्पेंशन का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है।

Komaki ranger

साथ ही इसका डिज़ाइन लुक भी बहुत ही आकर्षक है। Komaki Ranger में 72V/40Ah लिथियम-आयन बैटरी लगी हुई है जो इसकी परफॉरमेंस को बढ़ाती है। एलईडी लाइट्स, डिजिटल स्पीडोमीटर और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स बहुत ही आकर्षक लगते हैं। कंपनी की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक लगभग 250 किलोमीटर की दुरी को तय करने में सक्षम है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


Ultraviolette F77

Ultraviolette F77 एक शानदार बाइक है। इसे भारत में ही तैयार किया गया है। यह बाइक एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है जो आपके सफर के अनुभव को एक रोमांच से भर देती है। इसमें शक्तिशाली 4.2kWh बैटरी लगी हुई है जो इसको एक अच्छी स्पीड देने में मददगार साबित होता है।

Ultraviolette-f77-bike

कंपनी इसकी अधिकतम 307 किलोमीटर की दुरी का दावा करती है। इसकी 140 किमी प्रति घंटे की तेज गति एक अलग रोमांच पैदा करती है। इसकी यह खूबी सफर को एक अलग रोमांच प्रदान करने में सक्षम है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


Tork Kratos R

Torque Kratos R बाइक को अत्याधुनिक तकनीक और बेजोड़ दक्षता के साथ, कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस बाइक की इन्हीं खूबियों की वजह से यह Top 10 EV Bikes in India की लिस्ट में शामिल है। इसकी डिज़ाइन और टेक्निक बेजोड़ है। टॉर्क क्रैटोस आर भविष्य की एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक है। हम इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन को चेक करें तो इसमें सिंगल-साइडेड स्विंग-आर्म और टीएफटी डिस्प्ले मौजूद है।

Tork kratos r

यह बाइक क्लाउड कनेक्टिविटी, बेहतरीन नेविगेशन सिस्टम, ओटीए अपडेट और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स से भी लैस हैं। इसमें एक 6kWh बैटरी है जो 6kW मोटर को चलाता है। कंपनी का दावा है की यह बाइक 180 किलोमीटर की दुरी और मैक्सिमम 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आती है। 5.5 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे और 12 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


Matter Aera

मैटर ऐरा एक आकर्षक और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक है। इस बाइक को मुख्यतया शहरी यात्रियों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। मैटर ऐरा में सिंगल-पीस बॉडी और एक स्मार्ट डिस्प्ले है। इस स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, रिमोट लॉकिंग और स्मार्ट अलर्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं।

Matter aera

यह बाइक 48V/28Ah लिथियम-आयन बैटरी से युक्त है। कंपनी के मुताबिक यह 125 किलोमीटर की दुरी तय कर सकती है। इसकी अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


One Electric Motorcycles Kridn

भारत में बनी यह क्रिडॉन इलेक्ट्रिक कार बेहद सस्ती और उपयोगी है। क्रिडॉन वन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक फ्लैट सीट, एक सामान रैक और एक गोल हेडलाइट है। इस बाइक में 72V/30Ah लिथियम-आयन बैटरी है।

One electric motorcycles kridn

इसमें ट्यूबलेस टायर, डिस्क ब्रेक और एलईडी इंडिकेटर भी शामिल हैं। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी रेंज करीब 110 किलोमीटर है और इसकी अधिकतम गति 95 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


Kabira Mobility KM 3000

स्पोर्टी लुक और बहुत ही एग्रेसिव कबीरा मोबिलिटी KM 3000 कावासाकी निंजा से इंस्पायर्ड है। इसके प्रमुख फीचर्स में जियो-फेंसिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डुअल चैनल एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 4 किलोवाट की बैटरी से युक्त है। एक स्पोर्टी और निंजा इंस्पायर्ड बाइक होने से कबीरा मोबिलिटी Top 10 EV Bikes in India की लिस्ट में मौजूद है।

Kabira mobility km 3000

कंपनी द्वारा यह बताया गया है कि यह 100 किमी/घंटा की तेज़ गति से 120 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। यह 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसका डिज़ाइन और लुक बहुत ही आकर्षक है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


Cyborg Bob

भारत वर्तमान में साइबोर्ग बॉब के नाम से मशहूर भविष्य की बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक के डिज़ाइन और मैन्युफैक्चरिंग का एक प्रमुख हब बन चूका है। साइबोर्ग बॉब की बॉडी, फ्लोटिंग सीट और घुमावदार फ्रेम इसे एक अद्वितीय और आकर्षक लुक देते हैं। इस बाइक में फेस अनलॉक, जेस्चर रिकग्निशन और वॉयस कंट्रोल जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

Cyborg bob

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह बाइक पुश बटन स्टार्ट, अलॉय व्हील और ट्युब-लेस टायर के साथ आती है। कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार इस बाइक की टॉप स्पीड 85 km/hr बताई गई है। इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 -5 घंटे का समय लगता है। इस बाइक की मैक्सिमम रेंज 110 किलोमीटर एक बार चार्ज करने पर है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/


Odysse Evoqis

ओडिसी इलेक्ट्रिक इवोकिस एक इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमे आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक है। यह बाइक पाँच तरह के शानदार रंगों में उपलब्ध है। इवोकिस रिवोल्ट आरवी400 का एक मजबूत प्रतियोगी है। इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो इनमें इसका यूनिक रिमोट स्टार्ट (पुश बटन स्टार्ट के साथ), सुन्दर डिजिटल स्पीडोमीटर, आकर्षक अलॉय व्हील, ट्युब-लेस टायर प्रमुख हैं।

Odysse evoqis

इसके साथ ही इसका ग्राउंड से क्लीयरेंस 170 mm है जो इसे चलाने में आरामदायक बनाता है। कंपनी के अनुसार ओडिसी इवोकिस की टॉप स्पीड 80 km/hr की बताई गई है और इसके बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लग जाता है।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/

 

हमने इस लेख में आपको ईवी बाइक्स की कुछ प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताने का प्रयास किया है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।


 

यह लेख लेखक के खुद के विचार हैं। किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर हमें contact us पेज से संपर्क करें।

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.zigwheels.com/

और पढ़ें: https://therapidkhabar.com/10-unknown-facts-about-tigers/

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल