TheRapidKhabar

दुनिया के Top 10 Biggest Glaciers और उनकी विशेषतायें

दुनिया के Top 10 Biggest Glaciers और उनकी विशेषतायें

Malaspina-Seward Glacier

दुनिया के Top 10 Biggest Glaciers के बारे में जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि ये ग्लेशियर्स क्या होते हैं और ये हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। ये ग्लेशियर्स हमारे जीवन और प्रकृति के बीच एक अद्भुत तालमेल बना कर रखते हैं।

इन ग्लेशियर्स की वजह से ही पृथ्वी पर जीवन बचा हुआ है। बर्फ से ढके हुए ये ग्लेशियर्स अगर बहुत तेजी से पिघल जाए तो मानव जीवन खतरे में आ जायेगा। आइये हम पहले ये जान लें कि एक Glacier क्या होते हैं।

Top 10 biggest glaciers

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/

 

Glaciers क्या हैं ?

ग्लेशियर बर्फ के बहुत बड़े बड़े और लगातार तैरते हुए पहाड़ होते हैं। यह इतने बड़े होते हैं कि हमें ये पता भी नहीं चलता कि ये तैरते पहाड़ हैं। ग्लेशियर को बनने में बहुत लंबा समय लगता है। बड़े-बड़े ग्लेशियर को बनने में कभी-कभी सदियों का समय लग जाता है।

ग्लेशियर इसलिए ख़ास होते हैं क्यूकि वे तैरते रहते हैं और धीरे-धीरे जब वे पिघलते हैं तो एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। इस दुनिया में छोटे और बड़े दोनों प्रकार के ग्लेशियर मौजूद हैं, लेकिन इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के Top 10 Biggest Glaciers के बारे में बतायेंगें।

कुछ ग्लेशियर की लम्बाई जहाँ सैकड़ों किलोमीटर लंबी होती है तो कुछ एक फुटबॉल के मैदान जितने बड़े ही होते हैं। पृथ्वी का लगभग 10% हिस्सा ग्लेशियरों से मिल कर बना है। अधिकतर ग्लेशियर ग्रीनलैंड, अंटार्कटिका और कनाडाई आर्कटिक में मौजूद हैं।

ये ग्लेशियर अंतिम हिमयुग के अवशेष हैं। मनुष्यों, जानवरों और पौधों के लिए पानी की जरूरत को एक ग्लेशियर बहुत ही आसानी से पूरा कर देते हैं। ग्लेशियरों से पिघला हुआ पानी महासागरों और नदियों के माध्यम से बहता रहता है।

दुनिया के Top 10 Biggest Glaciers और उनकी विशेषतायें:

यहां दुनिया के top 10 largest glaciers के बारे में रोचक जानकारी दी गई है :

Sellers Glacier  – यह ग्लेशियर अंटार्कटिक में स्थित है। यह लगभग 7,018 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अंटार्कटिक के आसपास के क्षेत्र के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह ग्लेशियर कई जीवों की दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का एक महत्वपूर्ण ठिकाना भी है।

Thurston Island Glacier – यह ग्लेशियर भी अंटार्कटिक में थर्स्टन द्वीप पर स्थित है। यह लगभग 5,261 वर्ग किमी के बड़े और विशालकाय क्षेत्र में फैला हुआ है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है। इस ग्लेशियर पर भी कई प्रकार के जीवों की दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

Glacier

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/

Alexander Island Glacier – यह ग्लेशियर लगभग 4,766 वर्ग किमी से भी बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह ग्लेशियर अंटार्कटिक में अलेक्जेंडर द्वीप पर स्थित है।

यह क्षेत्रफल की दृस्टि से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है। अंटार्कटिक में पाये जाने वाले अधिकतर ग्लेशियर में विभिन्न प्रकार की लुप्तप्राय प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

Malaspina-Seward Glacier – लगभग 3,363 वर्ग किमी के एक बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ यह ग्लेशियर अलास्का के साउथ-ईस्ट में स्थित है। यह ग्लेशियर दुनिया का सबसे बड़ा पीडमोंट ग्लेशियर है।

यह ग्लेशियर आस-पास के क्षेत्रों में पानी की कमी को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Thurston island glacier

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/

Wykeham Glacier South – लगभग 3,176 वर्ग किमी जितना बड़ा यह ग्लेशियर कनाडा के आर्कटिक क्षेत्र में स्थित है। यह कनाडा का सबसे बड़ा ग्लेशियर है। इस ग्लेशियर में ज्यादातर दुर्लभ और लुप्तप्राय जीव ही पाए जाते हैं।

Vatnajökull Ice Cap – यह ग्लेशियर आइसलैंड में स्थित है और इसे यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर माना जाता है। यह आसपास के क्षेत्र के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह ग्लेशियर लगभग 3,100 वर्ग किमी के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है। 

Hubbard Glacier – यह 3,900 वर्ग किमी के एक विशालयकाय क्षेत्र में फैला है। यह ग्लेशियर अलास्का के दक्षिणपूर्व में स्थित है। इसे उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़े टाइडवाटर ग्लेशियर के रूप में जाना जाता है।

इस ग्लेशियर में कई प्रकार की वनस्पतियों के अलावा अत्यंत दुर्लभ और लुप्तप्राय जीव पाए जाते हैं।

Seller-glacier

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/

Bering Glacier – यह ग्लेशियर लगभग 3,900 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह ग्लेशियर भी दक्षिणपूर्वी अलास्का में स्थित है। उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े ग्लेशियर में इसकी पहचान होती है।

North Ellesmere Island Ice Cap – यह कनाडा के उत्तरी एलेस्मेरे द्वीप में लगभग  2,600 वर्ग किमी के बड़े क्षेत्र में स्थित है। यह ग्लेशियर आर्कटिक में सबसे बड़ा आइस कैप है। यह जीवों की दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का एक महत्वपूर्ण ठिकाना है।

Thurston island glacier

इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/

Barnes Ice Cap Glacier – यह ग्लेशियर लगभग 5,772 वर्ग किमी के एक विस्तृत क्षेत्र को ढके रहता है। यह कनाडा के बाफिन द्वीप पर स्थित है और यह आर्कटिक का सबसे बड़ा ग्लेशियर है। इस ग्लेशियर पर कनाडा में पाई जाने वाली सबसे पुरानी बर्फ की चादरें फैली हुई हैं। जिसमे से कुछ तो लगभग 20,000 साल से भी अधिक पुरानी है।

यह लॉरेंटाइड बर्फ की चादर के पुराने अवशेष है, जिसने पृथ्वी के अंतिम हिमयुग में कनाडा के अधिकांश हिस्से को ढक लिया था।

 

इस पोस्ट में ग्लेशियरों की जो रैंकिंग दी गई है वो अलग-अलग हो सकती है। हमने सिर्फ दुनिया के top 10 biggest glaciers के बारे में बताने का प्रयास किया है। आगे के लेख में हम भारत के प्रमुख ग्लेशियर्स के बारे में चर्चा करेंगें। सभी इमेजेज के द्वारा सिर्फ ग्लेशियर्स के बारे में बताने का प्रयास किया गया है। मूल ग्लेशियर चित्र से भिन्न हो सकते हैं।


इमेज क्रेडिट: All Images by https://www.freepik.com/

और पढ़ें: 7 Places in India To Visit This March Month: जानिए ऐसे 7 जगहों के बारे में जहां आप मार्च के महीने में घूम सकते हैं

लेटेस्ट पोस्ट्स: Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Marriage: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल