TheRapidKhabar

Top 10 Beautiful Places to Visit in India- भारत में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें।

Top 10 Beautiful Places to Visit in India- भारत में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें।

top 10 beautiful places in india

Top 10 Beautiful Places to Visit in India- भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, इतिहास, विविध संस्कृति, और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण जाना जाता है। हर साल हमारे देश में दुनिया भर से लाखों पर्यटक भारत के शानदार और खूबसूरत जगह पर घूमने आते हैं।

उन्हें हमारे देश की खूबसूरत वादियां और ऐतिहासिक जगहें इतनी पसंद आती हैं कि वह हर साल भारत घूमने आना चाहते हैं। आइए आज हम ऐसे ही कुछ भारत के 10 खूबसूरत जगहों के बारे में चर्चा करते हैं।

Top 10 Beautiful Places to Visit in India- भारत में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

भारत एक ऐसा देश है जहां अनेकों प्राकृतिक सौंदर्य स्थल है जो लोगों को किसी न किसी रूप में आकर्षित करता रहता है। कभी अपने धार्मिक स्थलों को लेकर, कभी अपनी संस्कृति को लेकर, तो कभी ऐतिहासिक विरासत को लेकर।

1. Taj Mahal: ताज महल

ताज महल भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसे दुनिया के सात अजूबे में से एक हैं। ताज महल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत है जो संगमरमर पत्थर से बनाया गया है।

Top 10 beautiful places to visit in india

इसे मुग़ल सम्राट शाह जहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में साल 1653 में बनवाया था। ताज महल की सुन्दरता का एक खास पहलू यह भी है कि इसका निर्माण सफेद रंग के पत्थर से किया गया है।

इतना ही नहीं ताज महल के पास एक बाग-ए-ताज नाम का एक बाग भी है, जो पर्यटक केंद्र का एक आकर्षण है। ताज महल एक बेहद ही खबसूरत पर्यटन स्थल है जहां हर रोज लाखों लोग इसको देखने के लिए आते हैं।

2. Leh-Ladakh: लेह-लद्दाख

लेह लद्दाख, उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित है। लद्दाख जम्मू-कश्मीर का ऐसा खूबसूरत हिस्सा है, जो हर हिंदुस्तानी घूमने की इच्छा रखता है।

Top 10 Beautiful Places to Visit in India- यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है हिमालय की वादियां, खूबसूरत झीलें, बर्फीले पहाड़ और मन को शांति देने वाला वातावरण, इसे भारत के 10 खूबसूरत जगह में से एक बनता है।

लद्दाख में स्थित पैंगोंग लेक दुनिया की सबसे ऊंची झील है जो लगभग 4,350 मीटर की ऊंचाई पर है और 160 किलोमीटर लंबी है।

Beautiful places in india

लेह लद्दाख की संस्कृति और लोक नृत्य यहां के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां के लोग अपने परंपराओं और धार्मिक विचारों को बहुत महत्व देते हैं और यहां पर अनेकों त्यौहार मनाया जाते हैं ,जो लोगों को आकर्षित करता है।

3. Uttarakhand: उत्तराखंड

उत्तराखंड भारत का ऐसा राज्य है जिसे “देवभूमि” के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के प्रमुख धार्मिक राज्यों में से एक है यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है।

Uttarakhand
Auli, uttarakhand

यहां के खूबसूरती को बयां कर पाना बेहद मुश्किल है लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ प्रमुख स्थलों के बारे में बताते हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

  • ऋषिकेश: गंगा नदी के किनारे स्थित ऋषिकेश एक आध्यात्मिक स्थल है, यहां पर आपको त्रिवेणी घाट और परमार्थ निकेतन आश्रम मिल जाएंगे जहां पर गंगा आरती के खूबसूरत दर्शन आपको मिलेंगे।
  • हरिद्वार: गंगा नदी के किनारे स्थित हरिद्वार भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। हर की पौड़ी, गंगा आरती, मनसा देवी मंदिर यहां के प्रमुख स्थल है।
  • मसूरी: हिमालय के पहाड़ियों में स्थित ”क्वीन ऑफ़ हिल्स” के नाम से मशहूर मसूरी उत्तराखंड का एक खूबसूरत आकर्षण है।
  • ⁠नैनीताल: हिमालय के कुमाऊं पहाड़ियों में स्थित नैनीताल उत्तराखंड का एक छोटा सा शहर है। यहां पर स्थित “नैनी झील” एक बेहद खूबसूरत और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। नैनीताल को भारत का “लेक डिस्ट्रिक्ट” भी कहा जाता है क्योंकि यह पूरी जगह झीलों से गिरी हुई है।
  •  वैले ऑफ़ फ्लावर्स नेशनल पार्क: वैले ऑफ़ फ्लावर नेशनल पार्क एक भारतीय फूलों की घाटी का नाम है जो की उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है और इसे साल 1982 में स्थापित किया गया था। हिमालय पर्वतों और फूलों से घिरा हुआ यह क्षेत्र पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है और भ्रमण करने के लिए फूलों की घाटी सबसे सर्वोत्तम जगह है।
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है जो कि बंगाल के बाघों की रक्षा के लिए साल 1936 में स्थापित किया गया था। वन्य प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण आकर्षण है यहां आपको बाघ, हाथी, हिरण और अनेकों प्रकार के जानवर देखने को मिलते हैं।
  • औली: औली, भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित एक नगर है यह औली बुग्याल नाम से भी प्रसिद्ध है और गढ़वाली भाषा में बुग्याल का अर्थ घास से ढाका मैदान होता है।
  • बद्रीनाथ और केदारनाथ: बद्रीनाथ चार धामों में प्रसिद्ध पहला धाम है। इसके अलावा यहां केदारनाथ धाम भी है जो की धार्मिक दृष्टि से भारत का प्रसिद्ध धाम है।

4. Jaipur: जयपुर

भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे पिंक सिटी नाम से भी जाना जाता है। यह शहर भारत के महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है।

Jaipur india

यह शहर अपनी खूबसूरती, इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको घूमने के लिए हवा महल, आमेर फोर्ट, जल महल, जयपुर सिटी वॉल, बिरला मंदिर और जंतर मंतर जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मिलेंगे।

5. Darjeeling: दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित एक खूबसूरत नगर है। हिमालय पहाड़ की चोटी पर स्थित इस शहर को चाय की राजधानी भी कहा जाता है क्यूकी यह चाय के बगीचे के लिए प्रसिद्ध है।

Darjeeling, india

6. Shimla: शिमला

भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला अत्यंत खूबसूरत प्रकृति और शिखर से भरी हुई है। शिमला के हर कोने में चलने वाली सुखद हवाएं और बर्फ से ढकी खूबसूरत पहाड़ियां आकर्षित करती हैं।

Shimla, india

7. Kerala: केरल

भारत के सबसे खूबसूरत और आंखों को सुकून देने वाले राज्यों में से एक केरल अपने खूबसूरत पहाड़ियों, मनमोहक समुद्री तटों से घिरा हुआ है। यह भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र है, यहां आए इको टूरिज्म और खूबसूरत बैकवॉटर्स देखने को मिलते हैं।

Kerala, india

8. Goa: गोवा

गोवा भारत के प्रमुख टूरिस्ट स्थलों में एक है जहां घूमने के लिए आपको खूबसूरत बीच और वाइब्रेंट नाइट्स के लिए जाना जाता है। यहां की खूबसूरत गोल्डन रेत बीच केवल भारत की नहीं बल्कि दुनिया भर के टूरिस्ट को आकर्षित करते है।

Goa, india

9. Manali: मनाली

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली भारत का एक बेहद ही खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हिल स्टेशन है। यह हिमालय के शिखरों, बेहतरीन मौसम, और पहाड़ों को खूबसूरती के मशहूर है।

Manali, india

यहां पर सोलंग वैली और रोहतांग पास की ताजगी, स्कीइंग और स्नो एक्टिविटी के लिए बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा मनाली कि हदिंबा देवी मंदिर और मनु टेंपल धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है।

10. Andaman And Nicobar Islands: ⁠अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

भारत के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह है जो प्राकृतिक और समुद्री सुन्दरता से भरपूर है। इसमें 572 छोटे- बड़े द्वीप सामिल है।

Andaman and nicobar islands, india

इस क्षेत्र में आपको सुंदर बीचे, समुद्री झीलें और कई वन्य जीव देखने को मिलेंगे जो सुन्दरता के कई मायनों में अहम योगदान देता है। इसके अलावा यहां राधानगर बीच, सेल्यूलर जेल, रॉस आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड यहां के प्रमुख स्थल हैं।

भारत में कहाँ कहाँ घूम सकते हैं ?

वैसे तो भारत में घूमने के अनेकों स्थान हैं लेकिन आगरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, केरल के अलावा राजस्थान, उत्तराखंड की कई जगहों पर घूमा जा सकता है।

ताज महल क्यों प्रसिद्ध है ?

ताज महल दुनिया के सात अजूबे में से एक हैं। ताज महल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत है जो संगमरमर पत्थर से बनाया गया है।

पैंगोंग लेक भारत में कहाँ मौजूद है ?

लद्दाख में स्थित पैंगोंग लेक दुनिया की सबसे ऊंची झील है जो लगभग 4,350 मीटर की ऊंचाई पर है और 160 किलोमीटर लंबी है।

उत्तराखंड में किन जगहों पर घूम सकते हैं ?

उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, नैनीताल के अलावा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और औली की खूबसूरत वादियों में घूम सकते हैं।

भारत का “लेक डिस्ट्रिक्ट” किसे कहते हैं ?

नैनीताल को भारत का “लेक डिस्ट्रिक्ट” कहा जाता है क्योंकि यह पूरी जगह झीलों से गिरी हुई है।

राजस्थान की पॉपुलर जगहें कौन सी हैं ?

राजस्थान में आपको घूमने के लिए हवा महल, आमेर फोर्ट, जल महल, जयपुर सिटी वॉल, बिरला मंदिर और जंतर मंतर जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मिलेंगे।

भारत में सबसे ज्यादा खूबसूरत बीच कहाँ हैं ?

गोवा भारत के प्रमुख टूरिस्ट स्थलों में एक है जहां घूमने के लिए आपको खूबसूरत बीच और वाइब्रेंट नाइट्स के लिए जाना जाता है।


इमेज क्रेडिट: विकिपीडिया 

 कोलेस्ट्रॉल को कम करें इन 5 आसान तरीकों से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल