TheRapidKhabar

TikTok Banned In America: भारत के बाद अब अमेरिका में भी बैन हुआ टिकटॉक ऐप।

TikTok Banned In America: भारत के बाद अब अमेरिका में भी बैन हुआ टिकटॉक ऐप।

TikTok Banned In America

TikTok Banned In America: भारत के बाद अब अमेरिका ने भी लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी यूजर्स को अब ऐप पर “टिकटॉक उपलब्ध नहीं है” का संदेश दिख रहा है। इससे टिकटॉक के प्रशंसकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Tiktok banned in america

टिकटॉक यूजर्स अपने अनुभव और असंतोष को व्यक्त करने के लिए अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

हालांकि, यूजर्स का कहना है कि यह कदम उनके मनोरंजन और क्रिएटिव फ्रीडम को प्रभावित कर रहा है। इस फैसले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।

TikTok Banned In America: क्या है पूरा मामला?

Tiktok banned in america

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो शनिवार देर रात, अमेरिका में टिकटॉक ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे यूजर्स में हलचल मच गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, न केवल यह ऐप उपयोग के लिए बंद हो गया है, बल्कि यह गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से भी हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि अब अमेरिकी यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकते।

यह कदम अमेरिका में लागू होने वाले एक नए कानून से पहले उठाया गया है, जिसके तहत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक माना गया था। गौरतलब है कि इस ऐप के करीब 17 करोड़ अमेरिकी उपयोगकर्ता हैं, जो इसे अमेरिका में सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टिकटॉक को 90 दिन की मोहलत।

Tiktok banned in america

हाल ही में, अमेरिका में चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को संचालन जारी रखने के लिए 90 दिनों की मोहलत दी है। इसके साथ ही, टिकटॉक ने ट्रंप प्रशासन के साथ चर्चा करने का निर्णय लिया है। ऐसे में संभावना है कि डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के बाद, अमेरिका में टिकटॉक की सेवाएं एक बार फिर से बहाल हो सकती हैं।

चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक संदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून अब लागू हो गया है, जिससे ऐप का उपयोग फिलहाल संभव नहीं है।

हालांकि, हमें इस बात की खुशी है कि नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे टिकटॉक को फिर से बहाल करने के लिए हमारे साथ काम करने को तैयार हैं। ऐसे में, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारे साथ जुड़े रहें और समर्थन बनाए रखें।

करोड़ों यूजर्स को लगा बड़ा झटका।

आपको बता दे की टिकटोक में बड़ी संख्या में अमेरिकी युवाओं को आकर्षित किया है अमेरिका के करीब आदि इस ऐप पर है जो छोटे वीडियो शेयर करने का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। पिछले साल लागू किए गए एक कानून के तहत इस प्रतिबंध का फैसला लिया गया था, जिसे हाल ही में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है।

टिकटॉक पर प्रतिबंध का कारण राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे बताए गए हैं। अब यह देखना होगा कि आने वाला प्रशासन, विशेषकर ट्रंप प्रशासन, इस मामले में क्या कदम उठाता है और टिकटॉक के भविष्य पर क्या निर्णय लिया जाता है।

Image:Twitter

क्या होता है महाकुंभ का कल्पवास, जानें नियम और अद्भुत लाभ !

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल