TheRapidKhabar

Three Reasons Why We Celebrate Diwali: आखिर क्यों मनाया जाता है दीपावली का त्यौहार, जाने दीपावली मनाये जाने के पीछे की तीन प्रमुख कथाएं।

Three Reasons Why We Celebrate Diwali: आखिर क्यों मनाया जाता है दीपावली का त्यौहार, जाने दीपावली मनाये जाने के पीछे की तीन प्रमुख कथाएं।

Kartik Amavasya 2024 Subh Muhurat

Three Reasons Why We Celebrate Diwali: दीपावली एक ऐसा पावन पर्व है जिस दिन हम दियों की रोशनी और पटाखे जलाकर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। ऐसी बहुत सी कहानी है जो बताती है कि दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है लेकिन इनमें सबसे प्रसिद्ध नरकासुर की कथा है। दीवाली, जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे देश में बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Three reasons why we celebrate diwali

 

दीपावली‘ का अर्थ है ‘दीपों की पंक्ति’ और यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। लेकिन दीवाली केवल रोशनी, मिठाइयों और पटाखों तक ही सीमित नहीं है। इसके पीछे कई ऐतिहासिक और धार्मिक कारण जुड़े हैं जो इसे इतना विशेष बनाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएँगे कि दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है आज हम आपको दीपावली मनाने से जुड़े तीन कथाएं बताएंगे जो आप सबको जरूर पता होनी चाहिए।

Three Reasons Why We Celebrate Diwali: क्यों मनाया जाता है दीपावली का त्यौहार?

1. भगवान राम की अयोध्या वापसी

Three reasons why we celebrate diwali

सबसे लोकप्रिय कथा के अनुसार, दीपावली का त्यौहार मनाने का मुख्य कारण भगवान राम की अयोध्या वापसी से जुड़ा हुआ है। रामायण के अनुसार, भगवान राम ने 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद और रावण का वध करने के उपरांत अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।

उनकी वापसी पर अयोध्या के लोगों ने पूरे नगर को दीपों से सजाया और उत्सव मनाया। तब से दीवाली पर दीप जलाने की परंपरा प्रारंभ हुई, जो आज भी उत्साह और श्रद्धा से निभाई जाती है।

2. लक्ष्मी पूजन का महत्व

Three reasons why we celebrate diwali

दीपावली का त्यौहार मनाने का संबंध माँ लक्ष्मी से भी है, जिन्हें धन, समृद्धि और खुशहाली की देवी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान माँ लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, और इस अवसर पर उनका स्वागत करने के लिए दीप जलाए जाते हैं।

इसी कारण दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजन की विशेष परंपरा होती है, ताकि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

3. नरक चतुर्दशी और भगवान कृष्ण की विजय

Three reasons why we celebrate diwali

 

दक्षिण भारत में दीपावली का त्यौहार मनाने का एक और सबसे प्रसिद्ध कारण है – भगवान कृष्ण द्वारा राक्षस नरकासुर का वध। नरकासुर ने देवताओं और लोगों को बहुत सताया था, और उसकी क्रूरता को खत्म करने के लिए भगवान कृष्ण ने उसे मार गिराया।

इसी दिन को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है, और इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग तेल मालिश और स्नान करके नकारात्मकता को दूर करते हैं।

चीजे जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2024

Image: Wallpapers

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल