TheRapidKhabar

Things To Keep Outside in Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दे ये कुछ चीजें।

Things To Keep Outside in Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दे ये कुछ चीजें।

Things To Keep Outside in Shardiya Navratri 2024

Things To Keep Outside in Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। और इस वर्ष Shardiya Navratri 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर को होगी। नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। हर दिन देवी मां के एक अलग रूप की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Things to keep outside in shardiya navratri 2024

इस पर्व के दौरान लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के का संकल्प लेते हैं।और बुरी आदतों या नकारात्मक को छोड़ने की कोशिश करते हैं। नवरात्रि में घर की साफ सफाई न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें घर से निकाल देना शुभ होता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। तो आईए जानते हैं वो कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें Shardiya Navratri 2024 में साफ़ सफाई के दौरान घर से निकाल देनी चाहिए।

Things To Keep Outside in Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर निकाले ये कुछ चीजें।

Things to keep outside in shardiya navratri 2024

1.खंडित मूर्तियां

अगर आपके घर के मंदिर में खंडित या टूटी हुई मूर्तियां रखी है। तो शारदीय नवरात्रि से पहले ही उन्हें बाहर कर दे क्योंकि खंडित मूर्तियां दुर्भाग्य का कारण बनती है। इसलिए इन्हें किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए।

2. पुराने अखबार और पत्रिकाएं

Things to keep outside in shardiya navratri 2024

पुराने अखबार और पत्रिकाएं घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है।इन्हें घर में जमा करके रखना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इसलिए इन्हें नियमित रूप से फेंक देना चाहिए।

3.बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। खास तौर पर पूजा पाठ व मंगल कार्यों में बंद घड़ी का होना अशुभ माना जाता है। इसलिए बिना देर किए बंद घड़ी में या तो सेल डलवा ले या फिर इसे हटा दे क्योंकि इसकी वजह से आपकी तरक्की में रुकावट आ सकती है।

4.कबाड़

Things to keep outside in shardiya navratri 2024

घर में बेकार या कबाड़ सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है। इसे नियमित रूप से हटाकर घर को स्वच्छ बनाए रखना चाहिए।

5. टूटी हुई झाड़ू।

झाड़ू को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है लेकिन टूटी हुई झाड़ू घर में रखना अशुभ होता है, इसलिए इसे तुरंत बदल देना चाहिए। इन चीजों को घर से निकाल कर हम नवरात्रि के दौरान अपने घर को शुद्ध कर सकते हैं और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

6.फटे पुराने जूते।

Things to keep outside in shardiya navratri 2024

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फटे पुराने जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक आती है। और शारदीय नवरात्रि आने से पहले घर की सफाई करते समय यदि फटे पुराने जूते चप्पल मिले तो उन्हें तुरंत बाहर कर दे।

क्योंकि शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा धरती पर आती है। और ऐसे में उनके स्वागत के लिए घर से खराब चीजें बाहर कर देना चाहिए।

7. लहसुन प्याज व शराब

Things to keep outside in shardiya navratri 2024

सनातन धर्म में लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन माना गया है।इसलिए पूजा पाठ के किसी कार्य में लहसुन प्याज का उपयोग नहीं किया जाता, खास तौर पर नवरात्रि में इस बात का ध्यान रखें।

क्योंकि इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा का पूजन किया जाता और सुबह शाम उन्हें भोग लगाया जाता है। इसलिए अगर आपके घर में लहसुन प्याज है, तो उन्हें नवरात्रि से पहले बाहर कर दे क्योंकि ये तामसिक भोजन की श्रेणी में आते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट: ईरान ने इजराइल पर 200 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला

इसे भी देखें: लग गया है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या है प्रभाव ?

Image: Freepik 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल