TheRapidKhabar

Western Disturbance To Bring Heavy Rain- आ रहा है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Western disturbance to bring heavy rain

Western Disturbance To Bring Heavy Rain- बसंत पंचमी के बाद आम तौर पर उत्तर भारत में ठंड का असर कम होने लगता है। हल्की धूप होने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता है, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए देश के कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जताई है।

Western Disturbance To Bring Heavy Rain- आ रहा है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Uttar pradesh weather update

भारी बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इनमें उत्तर भारत के अलावा पहाड़ी राज्य जैसे जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी भी हो सकती है।

तापमान में हो रहा है बदलाव

IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों में ही देश के कई राज्यों में चल रही तेज पछुआ हवा की रफ्तार कम हो गई है। दिल्ली सहित यूपी के कई जिलों में भी दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिली है।


दिल्ली में जहां टेम्परेचर 27 से 28 डिग्री तक दर्ज किया गया तो यूपी के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार हो गया। इससे मौसम में गर्मी और उमस को महसूस किया गया।

IMD ने 19 फरवरी के बाद दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

पछुआ हवाओं के साथ तेज धूप का असर

अभी मौसम में तेज धूप और पछुआ हवाओं का मिला जुल असर देखने को मिल रहा है। अभी दिन में हवा चलने के साथ धूप भी खिली हुई है जिसका असर तापमान पर भी दिख रहा है। रात में भी आसमान साफ होने से कोहरे का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है।

Western disturbance to bring heavy rain

हिमाचल में बर्फबारी तो राजस्थान में पड़ रही गर्मी

IMD के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जहां हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और ठंडी हवाएं चल रही थी तो राजस्थान में तापमान 30 डिग्री के ऊपर चला गया। पहाड़ों में अभी बर्फबारी होने की पूरी संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में उमस के कारण बारिश हो सकती है।

Western disturbance to bring heavy rain

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश होने के आसार जताए हैं। इनमें पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख के अलावा यूपी, बिहार और राजस्थान के भी कुछ जिले शामिल हैं।


इमेज सोर्स: Twitter

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 18 की मौत, कई घायल