TheRapidKhabar

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में अभी जारी रहेगा ठंड का दौर, कैसा रहेगा गणतंत्र दिवस का मौसम।

Uttar pradesh weather update

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। जनवरी का महीना इस बार उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड दोबारा अपना असर दिखा सकती है। वर्तमान में राज्य में कभी तेज धूप, तो कभी बारिश, और कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोगों को मौसम के इस बदलते मिजाज के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा रही है।

Uttar pradesh weather update

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी!

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हाल ही में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। हालांकि, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और नोएडा जैसे क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह और रात के वक्त ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है, जिससे हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह और शाम के समय ठंड का यह सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।

जाने कब तक जारी रहेगा ठंड का कहर।

Uttar pradesh weather update

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आने वाले चार से पाँच दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंड और घने कोहरे को देखते हुए विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विशेष रूप से, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, बलिया और मऊ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में दृश्यता कम होने और ठंड में वृद्धि के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सावधानीपूर्वक ड्राइव करने की सलाह दी गई है। साथ ही, आम जनता को गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवाओं से बचाव करने और आवश्यकतानुसार ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा गणतंत्र दिवस का मौसम!

Uttar pradesh weather update

26 जनवरी, यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर, उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिज़ाज बदलता हुआ दिखाई देगा। सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता में कमी आ सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिलने लगेगी, जिससे ठंड के असर में थोड़ी कमी महसूस की जा सकेगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जनवरी को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जिससे सुबह और शाम के वक्त ठंड और बढ़ जाएगी। यह स्थिति ठंड के मौजूदा दौर को और अधिक ठिठुरन भरा बना सकती है। इसके अलावा, 27, 28 और 29 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इन दिनों भी सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव बरकरार रहेगा।

Image: Twitter

 दुनिया के सबसे खतरनाक हाईवे जिन पर सफर करना है बेहद खतरनाक!

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट।

Uttar pradesh weather update 1

Uttar Pradesh Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी से उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Uttar pradesh weather update

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, आगरा, मथुरा और कई अन्य जिलों में कोहरे के साथ बारिश की संभावना है।

Uttar Pradesh Weather Update: पश्चिमी यूपी में बारिश का अनुमान।

Uttar pradesh weather update

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार 21 जनवरी से प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। साथ ही साथ 22 जनवरी को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। तो वही 18 से 20 जनवरी के बीच कुछ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

बारिश के साथ ठंड बढ़ने की भी संभावना।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं चल रही है। आसार यह है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना।

Uttar pradesh weather update

मौसम विभाग के माने तो 21 से 23 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

तो वही 21 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और हिमाचल प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 17 से 19 जनवरी तक तमिल नाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ भागों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी वहीं 19 जनवरी को केरल में बरसात की संभावना है।

Image: Twitter

क्या होता है महाकुंभ का कल्पवास, जानें नियम और अद्भुत लाभ !

Uttar Pradesh Weather Update: नए साल पर और बढ़ सकती है ठंड, जारी हुआ ठंड का येलो अलर्ट!

Uttar pradesh weather update

Uttar Pradesh Weather Update: नए साल के साथ-साथ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत में शीत लहर ने दस्तक दे दी है। इसका असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी-पछुआ हवाओं के चलते यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है।

Delhi ncr cold weather forecast

बता दें पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा अब आम हो गया है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक ही रह गई है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि नए साल पर उत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा।

Uttar Pradesh Weather Update: नए साल पर भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत।

मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर भी ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी के अनुसार 31 दिसंबर को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, संभल, बरेली, बदायूं, रामपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, जालौन, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, कुशीनगर, बांदा, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और बलिया में घने कोहरे के छाए रहने का अनुमान है।

नए साल पर और बढ़ सकती है ठंड।

Uttar pradesh weather update

बता दे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 6 जनवरी तक एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का उत्तर भारत पर असर पड़ेगा। इसके चलते तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

जाने कैसा रहा सोमवार का तापमान।

बता दे सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई थी जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस कम था। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

इसी दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वही न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा की बात करें तो आगरा में दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

कानपुर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मेरठ में दिन का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा और रात का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी की बात करें तो अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Image: Twitter

नए साल पर बदल रहे हैं कई नियम, जाने पूरी खबर!!

Uttar Pradesh Weather Alert: 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी।

Pexels johannes plenio 1118869 scaled

Uttar Pradesh Weather Alert: उत्तर भारत के मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर मैदानिक क्षेत्र में भी देखने को मिला। दिल्ली एनसीआर में अचानक ठंड बढ़ गई।मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जतायी है वही प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भारी जारी है।

वही मौसम विभाग ने कई जिलों में बादल गरजने बिजली गिरने के साथ-साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बीती रात 1 मार्च दिन शुक्रवार लखनऊ में तेज हवा गरज चमक के साथ बारिश हुई। वहीं 2 मार्च शनिवार के दिन भी मौसम साफ नहीं हुआ। कई दिनों में बादल का जमाव देखने को मिले।

Uttar Pradesh Weather Alert: जानिए कितने दिनों तक हो सकती है बारिश।

Uttar pradesh weather alert

 

IMD के अनुसार भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। पश्चिम भारत में 1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक।बारिश के साथ ही बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। अनुमान यह है उत्तर भारत के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पंजाब ,हरियाणा ,दिल्ली ,चंडीगढ़ एनसीआर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 4 मार्च तक बारिश की संभावना है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 1 से लेकर 4 मार्च के बीच आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएँ चलेंगी IMD के अनुसार 4 मार्च तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पढ़ने की संभावना जतायी गई है।

बारिश से फसलों को भी हो सकते हैं भारी नुकसान।

मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में भारी बारिश तूफान ओलावृष्टि खेतों के फसलों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ओलावृष्टि गेहूं, सब्ज़ी ,फल के फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Uttar Pradesh Weather Alert: जानिए उत्तर प्रदेश लखनऊ का हाल।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल 1 मार्च से ही बारिश जारी है बीते दिन शुक्रवार 1 मार्च को लखनऊ में भारी बारिश देखने को मिली वही लखनऊ में आज यानी 2 मार्च की तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं जानकारी के हिसाब से आज भी लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रही वहीं मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक़ 3 मार्च यानी रविवार को भी लखनऊ में गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जतायी गई हैं ।

Uttar Pradesh Rain Alert जानिए, उत्तर प्रदेश के किन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

Uttar pradesh weather alert

चित्रकूट ,फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज,कानपुर देहात, कानपुर नगर कासगंज में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश होने के असार है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत, कबीर, नगर, बारिश, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा में बदल के गरजने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है।

बलरामपुर, यूनिवर्सिटी बहराइच, लखीमपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, देहात, कानपुर, नगर उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में भी बारिश के साथ गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट है।

इसके अलावा मेरठ ,गाजियाबाद हापुड़ ,गौतमबुद्ध नगर , अलीगढ़ ,मथुरा हाथरस ,कासगंज , आगरा, फ़िरोज़ाबाद , बीजनौर,अमरोहा, रामपुर,बरेली जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जतायी गई हैं ।

और पढ़ें: MWC Barcelona 2024: जाने क्या नया हुआ बार्सिलोना में

Upcoming Car Launches In March 2024: मार्च के महीने भारत में लांच होगी ये नई गाड़ियां

Image Credit: Pexels