TheRapidKhabar

Tulsi Vivah 2024 Ke Upay: तुलसी विवाह पर जरूर करें ये उपाय बनी रहेगी सुख समृद्धि।

Tulsi vivah 2024 ke upay

Tulsi Vivah 2024 Ke Upay: तुलसी विवाह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है।जो विशेष रूप से तुलसी के पौधे की पूजा और विवाह के रूप में मनाया जाता है। तुलसी विवाह का आयोजन विशेष रूप से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। क्योंकि तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

Tulsi vivah 2024 ke upay

इसके अलावा तुलसी के पौधे से भगवान श्री हरि विष्णु का विवाह होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी का विवाह शालिग्राम से किया जाता है शालिग्राम भगवान विष्णु का प्रतीक है।

Tulsi vivah 2024 ke upay

साल 2024 में 13 नवंबर की शाम को तुलसी विवाह मनाया जाएगा।इसके अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है जिन उपायों को तुलसी विवाह 2024 के दिन करने से माता लक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। और साधक को अन्न धन के भंडार भर जाते हैं। तो आईए जानते हैं तुलसी विवाह 2024 पर कौन से उपाय करने से अन्न धन के भंडार भर जाते हैं

Tulsi Vivah 2024 Ke Upay: तुलसी विवाह पर जरूर करें ये उपाय बनी रहेगी सुख समृद्धि।

Tulsi vivah 2024 ke upay

1.मीठा पान

तुलसी विवाह 2024 के दिन माता को मीठा पान,खीर और फल अर्पित करना चाहिए। भगवान श्री हरि विष्णु जी को भी यह सभी चीज अर्पित करें।और पूजा समाप्त होने के बाद परिवार के सदस्यों के बीच वितरित करें। ऐसा करने से साधक को मनमंचित फल की प्राप्ति होती है।

2.तिलक लगाए

वैसे तो तुलसी के पौधे की हर रोज पूजा अर्चना करनी चाहिए लेकिन खासकर तुलसी विवाह के दिन तुलसी की पूजा जरूर करें।और तुलसी के जड़ की मिट्टी माथे पर तिलक के रूप में लगाए।

तुलसी माता से अपनी मनोकामना बताएं ऐसा करने से ग्रह नक्षत्र शुभ फल देते हैं और विवाह में आ रही समस्याओं के योग हटते हैं। इसके अलावा मिट्टी को माथे पर लगाने से भाग्य साथ देता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

3. तुलसी के पानी से स्नान करना

तुलसी विवाह के दिन आपको तुलसी के पानी से नहाना चाहिए।इसके लिए आपको नहाने के पानी में तुलसी की 7 पत्ती डालनी चाहिए।तुलसी के पानी से स्नान करना आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

साथ ही आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को भी मिलते हैं। इसके अलावा तुलसी विवाह के दिन तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर इस जल से पूरे घर पर छिड़काव जरूर करें। ऐसा करने से घर पर मौजूद सारी नकारात्मकता दूर होती है।

4.लाल रंग की चुनरी।

पति-पत्नी के बीच में मन मुटाव हो तो तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाने चाहिए और पूजा के बाद चुनरी को किसी सुहागन स्त्री को दान दे दें।

इस उपाय से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।और घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है।

5. तुलसी का दान।

अगर आप हर क्षेत्र में कामयाब होना चाहते हैं जीवन की बुलंदियों को छूना चाहते हैं तो तुलसी विवाह 2024 के दिन भगवान विष्णु की मूर्ति और तुलसी के पौधे की पूजा करके उन्हें मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से आप हर क्षेत्र में कामयाब होंगे और जीवन की बुलंदियों को छुएंगे।

Image: Unsplash 

15 या 16 नवंबर कब है, कार्तिक पूर्णिमा?

 

 

Tulsi Vivah 2024 Date And Shubh Muhurat: तुलसी विवाह कब है, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में।

Tulsi vivah 2024 date and shubh muhurat:

Tulsi Vivah 2024 Date And Shubh Muhurat: सनातन धर्म में तुलसी जी की बड़ी महत्ता है शास्त्रों के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। इसलिए तो कहा जाता है कि बिना तुलसी जी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में प्रतिदिन तुलसी पूजा कर जल दिया जाता है।

Tulsi vivah 2024 date and shubh muhurat

उस घर में कभी भी दरिद्रता और दुर्भाग्य का वास नहीं होता है।उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। वैसे तो साल भर तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए। लेकिन कार्तिक माह में तुलसी पूजन के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

इस माह में श्री हरि विष्णु के विग्रह स्वरुप शालिग्राम जी और देवी तुलसी का विवाह संपन्न कराया जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में तुलसी विवाह कब किया जाएगा, तुलसी विवाह मुहूर्त, घर पर तुलसी विवाह की सही विधि ,मंत्र और महत्व के बारे में।

Tulsi Vivah 2024 Date And Shubh Muhurat: तुलसी विवाह कब है 2024

शास्त्रों के अनुसार देव उठान के बाद भगवान विष्णु के स्वरुप शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह कराया जाता है। बहुत से लोग कार्तिक मास की एकादशी के दिन तुलसी विवाह कराते हैं और बहुत से लोग द्वादशी के दिन तुलसी विवाह कराते हैं।

अगर आप एकादशी या द्वादशी के दिन किसी भी कारणवश तुलसी विवाह नहीं कर पाते हैं। तो कार्तिक पूर्णिमा तक किसी भी दिन आप तुलसी विवाह करा सकते हैं।

एकादशी Tulsi Vivah 2024 शुभ मुहूर्त

इस साल तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2024 Date) 12 नवंबर मंगलवार एकादशी और 13 नवंबर बुधवार द्वादशी के दिन किया जाएगा दोनों दिन तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

वहीं 14 नवंबर को भी Tulsi Vivaah 2024 का मुहूर्त है लेकिन 14 नवंबर को सुबह 7:04 मिनट तक ही तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Tulsi Vivah 2024 -विधि।

Tulsi vivah 2024 date and shubh muhurat

देवउठनी एकादशी या फिर द्वादशी तिथि इनमें से आप जिस भी तिथि को तुलसी विवाह करेंगे उस दिन सबसे पहले प्रातः स्नान के बाद व्रत व पूजा का संकल्प जरूर करें और पूजा शुरू करने से पहले तुलसी के आसपास गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध कर ले। घर के आंगन में रखे तुलसी के गमले को गेरू से रंगे तुलसी के पौधे के पास ही गन्ने का मंडप बनाकर उसे तोरण से सजा ले।

तुलसी के पौधे के दूसरी चौकी पर आसान बिछाएं और उस पर शालिग्राम को स्थापित करें। एक कलश में जल भर और उसमें पांच या फिर सात आम के पत्ते लगाकर तुलसी के पौधे के पास रखें। अब घी का दीपक प्रज्वलित कर तुलसी माता व शालिग्राम भगवान का तिलक करें। इसके बाद तुलसी के पौधे को लाल रंग की चुनरी व श्रृंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करें।

Tulsi vivah 2024 date and shubh muhurat:

दूध व हल्दी भी उन्हें समर्पित करें। तुलसी विवाह के समय मंगलाष्टक का पाठ जरूर करें और वहीं बैठकर व्रत कथा पढ़े या सुने। अब शालिग्राम को हाथ में लेकर तुलसी के पौधे के साथ परिक्रमा करें। फिर शालिग्राम भगवान को तुलसी जी के बाई ओर रख दे। अंत में आरती कर भगवान के चरणों का स्पर्श कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए तुलसी विवाह संपन्न करें।

तुलसी जी के मंत्र।

“महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते !”

तुलसी विवाह का महत्व।

Tulsi vivah 2024 date and shubh muhurat

देवउठनी एकादशी की अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके बाद से शुभ विवाह के मुहूर्त शुरू होने लगते हैं। क्योंकि देवउठनी एकादशी से चातुर्मास का समापन हो जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह होता है।

इस दिन व्रत रखने और तुलसी का भगवान शालिग्राम के साथ विवाह कराने का विधान है। कहते हैं, कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। क्योंकि पद्म पुराण के अनुसार तुलसी जी लक्ष्मी जी का ही रूप है और भगवान विष्णु ने शालिग्राम का रूप लिया था।

तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह करने से घर में समृद्धि और सुख आता है। इसलिए सनातन धर्म में देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने की परंपरा है। कहते हैं,की तुलसी विवाह से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और उनकी कृपा से धन,वैभव, सुख समृद्धि घर में आती है।

वो अपनी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2024 Date)कराने से व्यक्ति को 1000 अश्वमेध यज्ञ कराने के समान फल प्राप्त होता है। यदि दंपति तुलसी विवाह करते हैं तो उन्हें कन्यादान का पुण्य प्राप्त होता है। तुलसी विवाह का आयोजन बिल्कुल वैसा ही किया जाता है जैसे सामान्य वर वधु का विवाह कराया जाता है।

Image: Unsplash 

Chhath Puja 2024 Date And Shubh Muhurat-छठ पूजा शुभ मुहूर्त 2024