Top 10 Longest Train Route in India- दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेल नेटवर्क के लिए पूरी दुनिया में मशहूर भारतीय रेलवे कई लंबी दूरी की यात्राओं के लिए फेमस है। लंबी दूरी की इन यात्राओं में भारतीय रेल अलग अलग राज्यों की खूबसूरत जगहों और संस्कृतियों की झलक दिखाता है।
Top 10 Longest Train Route in India- भारत के कुछ सबसे लंबे रेल मार्ग
हजारों किलोमीटर की ये रेल यात्रा थकाने वाली तो होती है, लेकिन खूबसूरत दृश्यों, संस्कृतियों के साथ एक अलग रोमांचक अनुभव का अहसास भी कराती है।
इस पोस्ट में हम भारत की 10 सबसे लंबे ट्रेन रूट के बारे में बता रहे हैं, जो अपने साथ खूबसूरत दृश्यों, अनोखे रास्तों और रोमांच का अनुभव कराती हैं।
संतरागाछी मंगलौर एक्सप्रेस
पश्चिम बंगाल से दक्षिण भारत के मंगलौर तक चलने वाली यह ट्रेन हफ्ते में एक बार चलती है। अलग अलग राज्यों जिनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के अनेक जिलों से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन से लगभग 3,300 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय की जाती है।
देश के एक कोने से दक्षिण भारत के दूसरे कोने में पहुंचाने वाली इस रेल यात्रा के दौरान आप कई राज्यों की अलग अलग संस्कृतियों का आनंद ले सकते हैं। (Top 10 Longest Train Route in India)
तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में इस ट्रेन को 55 घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है। सफर के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा के समुद्री किनारों के साथ साथ आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के खूबसूरत जंगलों के बीच से होकर यह ट्रेन गुजरती है।
ओखा तूतीकोरिन विवेक एक्सप्रेस
गुजरात के समुद्र किनारे स्थित ओखा से दक्षिण भारत के तमिलनाडु के तूतीकोरिन तक जाने वाली यह ट्रेन एक रोमांचक सफर का अनुभव कराती है। 2,700 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी को पूरा करने में इस ट्रेन को 50 घंटों से भी ज्यादा का समय लगता है।
भारतीय रेल की इस ट्रेन से आप गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक के साथ साथ तमिलनाडु के खूबसूरत नजारों का आनन्द ले सकते हैं। सफर की शुरुआत ओखा या तूतीकोरिन कहीं से भी कीजिए, आपको जंगलों के साथ साथ समुद्र के भी आकर्षक दृश्य देखने को मिल जायेंगे।
राप्तीसागर एक्सप्रेस ( एर्नाकुलम से बरौनी )
बिहार के बरौनी से केरल के एर्नाकुलम तक लगभग 3,200 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय करने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की प्रमुख ट्रेन में से एक है। इतनी लंबी दूरी तय करने में इस ट्रेन को 4 दिन का समय लग जाता है।
उत्तर भारत, मध्य भारत के साथ दक्षिण भारत को जोड़ने वाली यह ट्रेन बिहार से होते हुए गोरखपुर, लखनऊ, झांसी, भोपाल, इटारसी, नागपुर, वारंगल, विजयवाड़ा, कोयंबटूर होते हुए केरल के एर्नाकुलम तक जाती है।
इस बेहद ही लंबे सफर में उत्तर भारत के मौसम का लुत्फ उठाते हुए आप मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों के साथ साथ दक्षिण के जंगलों की खूबसूरती भी देख सकते हैं।
शालीमार तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस
पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल से होकर चलने वाली इस ट्रेन से एक बार सफर जरूर करना चाहिए। हुगली नदी के किनारे एक छोटे स्टेशन से शुरू हुआ इस ट्रेन का सफर दक्षिण भारत के खूबसूरत दृश्यों के बीच से होकर पूरा होता है।
कई राज्यों की अलग अलग संस्कृति को जानने के लिए सबसे बेहतरीन सफर रेल का ही होता है। यह ट्रेन 30 से ज्यादा स्टेशनों पर रुकते हुए 2,500 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर पूरा करती है। इस यात्रा को पूरा करने में 40 घंटों से भी ज्यादा का समय लगता है।
डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर भारत के असम में स्थित डिब्रूगढ़ से दक्षिण भारत के कन्याकुमारी तक की यात्रा इस ट्रेन से की जाती है। 4 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी वाली इस ट्रेन यात्रा के दौरान असम के चाय के बागानों के साथ साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा के समुद्र तटों आनंद लिया जाता है।
Top 10 Longest Train Route in India- ओडिशा के बाद यह ट्रेन आंध्र के जंगलों के बीच घुसती है। जिससे हरे भरे प्राकृतिक दृश्यों को देखकर आंखों को सुकून मिलता है। केरल की हरियाली से सफर का मजा कई गुना बढ़ जाता है।
अपने इतने लंबे सफर में यह ट्रेन 55 से ज्यादा स्टेशनों पर रुकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसे विश्व की कुछ प्रमुख लंबी दूरी वाली ट्रेनों में से एक माना जाता है।
तिरूवनंतपुरम सिलचर एक्सप्रेस
असम के सिलचर से तिरूवनंतपुरम तक चलने वाली इस ट्रेन को अरोनाई एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलावा दक्षिण के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल से गुजरने वाली यह ट्रेन अपने लंबे सफर में लगभग 3,900 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी को पूरा करती है।
इतने लंबे सफर से एक बार में ही 7 से 8 राज्यों की अलग अलग संस्कृति की झलक हमें देखने को मिलती है। हजारों किलोमीटर की इस यात्रा को पूरा करने में इस ट्रेन को 70 से 80 घंटों का समय लग जाता है।
अमृतसर कोचुवेली एक्सप्रेस
पंजाब के अमृतसर से दक्षिण भारत के कोचुवेली तक जाने वाली ये ट्रेन 3,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करती है। अपनी इस यात्रा में यह पंजाब, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के साथ कर्नाटक से होते हुए केरल के एर्नाकुलम के बीच से जाती है।
इस सफर में आप उत्तर भारत के शहरी इलाकों के साथ साथ मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों और दक्षिण की हरियाली के बीच से जाकर गुजरती है। अगर आप शहरों की खूबसूरती के साथ साथ हरे भरे जंगलों की खूबसूरती को देखने का शौक है तो अमृतसर से चलने वाली इस ट्रेन के सफर का मजा आप ले सकते हैं।
नवयुग एक्सप्रेस
हफ्ते में एक दिन चलने वाली नवयुग एक्सप्रेस कर्नाटक के मंगलौर सेंट्रल से जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाती है। दक्षिण से उत्तर तक जाने वाली यह ट्रेन 3,600 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी को 72 घंटों में पूरा करती है। (Top 10 Longest Train Route in India)
हालांकि इतनी अधिक दूरी होने की वजह से इसके लेट होने की संभावना ज्यादा होती है। इससे इस ट्रेन को सफर पूरा करने में कभी कभी ज्यादा समय लग जाता है।
हिमसागर एक्सप्रेस
कन्याकुमारी से जम्मू के कटरा जाने वाली हिमसागर एक्सप्रेस देश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाते हुए तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर की खूबसूरत वादियों का सफर तय करती है।
3,700 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाली हिमसागर एक्सप्रेस भारत के कई प्रमुख राज्यों की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराती है।
इस ट्रेन से सफर के दौरान आप दक्षिण भारत को संस्कृति, हरे भरे जंगलों के साथ साथ मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों और फिर कश्मीर की सुंदर बर्फीली घाटियों के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं। यह ट्रेन अपनी यात्रा को पूरा करने में 70 घंटे से भी ज्यादा का समय लेती है।
विवेक एक्सप्रेस
भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन किसी को माना जाता है तो वो है विवेक एक्सप्रेस। यह असम के डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक लगभग 4,000 किलोमीटर लंबे सफर को पूरा करती है।
View this post on Instagram
भारत में कई ऐसी ट्रेनें हैं जिनके नाम के साथ विवेक एक्सप्रेस भी लगा हुआ है। लेकिन डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक अनेक राज्यों के बीच से होकर गुजरने वाली यह ट्रेन भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन मानी जाती है।
55 से ज्यादा स्टेशनों पर रुकने वाली यह ट्रेन अपने बेहद रोमांचक सफर को 75 घंटे से भी ज्यादा समय में पूरा करती है। इस ट्रेन से आप असम के चाय के बागानों के साथ साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल होते हुए कन्याकुमारी तक का सफर पूरा करते हैं।
हालांकि इतने लंबी यात्रा के दौरान थकान बहुत ज्यादा हो जाती है, लेकिन अलग अलग राज्यों से होते हुए कई संस्कृति को जानने का यह एक बढ़िया विकल्प है। (Top 10 Longest Train Route in India)
ट्रेन से इतनी लंबी यात्राएं बहुत ज्यादा थकाने वाली होती है। लेकिन सफर के दौरान मिले रोमांचक अनुभवों, बेहतरीन यादों, प्राकृतिक खूबसूरती को देखने का जो मजा रेल यात्रा के दौरान मिलता है। वो अन्य किसी यात्रा में नहीं मिलता।
अलग अलग राज्यों से होते हुए सफर करने पर भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ कई भाषाओं को भी जानने का अवसर मिलता है। हजारों किलोमीटर लंबी इन रेल यात्रा से जो यादें बनती हैं, वो जीवन में एक रोमांच का अनुभव कराती हैं। इसलिए आज ही भारतीय ट्रेनों के इन लंबे सफर पर जाने की तैयारी शुरू कर दीजिए।
इमेज क्रेडिट: Wikipedia & Unsplash
एप्पल ने लांच किया नया ‘Surveyor’ ऐप, पहले से बेहतर बनेगा एप्पल मैप
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।