TheRapidKhabar

Top 5 Tourist Places To Visit in Winters in India: अगर आप भी सर्दियों में घूमने जाने का प्लान बना रहे तो इस 5 जगह जरूर जाए।

Top 5 tourist places to visit in winters in india

Top 5 Tourist Places To Visit in Winters in India: दिसंबर का महीना आते ही सभी लोग बेसब्री से आने वाले छुट्टियों का इंतजार करते हैं ताकि अपने परिवार या दोस्त के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सके। कुछ लोगों को सर्दियों में बर्फीली जगह पर जाना बेहद पसंद है। जहां वो स्नोफॉल और उससे जुड़े स्पोर्ट्स का मजा उठा सके।

वहीं कुछ लोग ठंड से बचने के लिए ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं। जहां सर्दियों में मौसम सुहाना हो लेकिन सर्दी ना हो। तो आज हम जानेंगे ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में जहां इस सर्दियों में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

Top 5 Tourist Places To Visit in Winters in India: सर्दी के लिए टॉप 5 बेहतरीन जगहें

1.गोवा (Goa)

Top 5 tourist places to visit in winters in india

भारत में गोवा सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट जगहों में से एक हैं। गोवा का तापमान सर्दियों में और जगहों की अपेक्षा सामान्य रहता है। यहां पर दिसंबर से लेकर मार्च तक मौसम (Tourist Places To Visit in Winters) बेहद खूबसूरत रहता है। समुद्र की किनारे बसा गोवा कई सारे पर्यटक स्थलों को अपने अंदर समाएं हुए हैं।

यहां पर आप अलग-अलग बीचों पर अलग-अलग अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा क्रूज ,पैराग्लाइडिंग,और अलग अलग वाटर स्पोर्ट का मजा भी ले सकते हैं। बेशक गोवा की ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होगी।

2.कोच्ची (Kochi)

Top 5 tourist places to visit in winters in india

कोच्चि , जिसे कोचिंन के नाम से भी जाना जाता है।ये केरल का एक खूबसूरत शहर है। जो अरब सागर के किनारे बसा हुआ है।ये शहर अपनी समृद्धि ऐतिहासिक ,वाइब्रेट संस्कृति और खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

कोच्चि सर्दियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। ये लगभग 600 साल से ये शहर भारत का एक मुख्य बंदरगाह है।केरल की संस्कृति के बारे में जानने और उसके खाने का मजा लेने के लिए कोच्चि सबसे उपयुक्त जगह है।कहां जाता है,कि यहां पर कथकली प्रदर्शन सबसे बेहतर होता है ।

3.लक्षद्वीप (Lakshadeep)

Top 5 tourist places to visit in winters in india

लक्षद्वीप एक स्वर्गिक द्वीप समूह है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। ये द्वीप समूह पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य है। जो शांति और सुंदरता के लिए जाना जाता हैं।

सर्दियों से बचने और छुट्टियों का भरपूर मजा लेने के लिए (Tourist Places To Visit in Winters) लक्षद्वीप एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। केरल से 300 किलोमीटर स्थित लक्षद्वीप अरब सागर में छोटे-छोटे और बेहद खूबसूरत द्वीपों से मिलकर बना है।अगर आपको साफ नीले पानी और सफेद रेत वाले समुद्र किनारे भरपूर मजा लेना है तो लक्षद्वीप आपके के लिए परफेक्ट जगह है।

4.मैसूर (Mysuru)

Top 5 tourist places to visit in winters in india

मैसूर कर्नाटक का एक प्रमुख शहर है,जो अपनी समृद्ध संस्कृति ,ऐतिहासिक स्थलों और सुंदर वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह शहर कर्नाटक की संस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यह दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। मैसूर घूमने के लिए अक्टूबर से लेकर मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

इस दौरान मौसम सुहाना रहता है। मैसूर चंदन और चमेली की खुशबू से महकता हुआ ये शहर इतिहास की धरोहर है। जो अपने स्वतंत्रता से पहले की कुछ बेहद खूबसूरत इमारतों को अपने अंदर समाएं हुए हैं। मैसूर का किला यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा ये अंतरराष्ट्रीय योग का भी केंद्र है।

5.अलेप्पी (Alleppey)

Top 5 tourist places to visit in winters in india

अलेप्पी केरल का एक प्रमुख जलनगर है। जो अपने सुंदर जलमार्गों, प्रकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। ये शहर केरल के अलप्पुझा जिले में स्थित है। इसे भारत का वेनिस कहा जाता है। अलेप्पी घूमने के लिए अक्टूबर से फरवरी माह के बीच के समय को सबसे अच्छा माना जाता है।

आपके लिए सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए (Tourist Places To Visit in Winters) सबसे अच्छा जगह है।वही मानसून के शौकीन लोग यहां जुलाई और अगस्त में आते हैं। अलेप्पी पानी से घिरा हुआ एक छोटा सा स्थान है। यह नावों से जुड़े खेलों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर खूबसूरत हाउसबोट्स भी हैं। जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

Image: Wikipedia

जानिए मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 कब है?