Sikkim Landslide Damages NHPC Power Project: पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत राज्य है सिक्किम। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए यह बेहद मशहूर है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहाँ रुक रुक कर लैंडस्लाइड हो रही है। इसके कारण यहाँ भारी नुकसान हुआ है। इसमें NHPC (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) द्वारा बनाया गया तीस्ता पॉवर स्टेशन पूरी तरह से तबाह हो गया।

Sikkim Landslide Damages NHPC Power Project: सिक्किम में भारी लैंडस्लाइड से तीस्ता पॉवर स्टेशन हुआ तबाह
जून से ही हो रहा है भूस्खलन
पूर्वोत्तर भारत के खूबसूरत राज्य सिक्किम में जून महीने से ही लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही थीं। इससे यहाँ बहने वाली तीस्ता नदी खतरे के निशान के ऊपर आ गयी थी। तीस्ता नदी के पानी से बंगाल के भी कुछ हिस्से पानी में डूब गए थे। वहीं पानी भरने के कारण सड़क मार्ग को भी रोकना पड़ा था।
#WATCH: A major landslide struck the NHPC Teesta Stage V Power House in #Sikkim.#ViralVideo #Viral #Landslide pic.twitter.com/XfwDvmSSpu
— TIMES NOW (@TimesNow) August 20, 2024
खाली कराया गया था पॉवर स्टेशन
लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण तीस्ता नदी पर बने पॉवर स्टेशन को कुछ दिन पहले ही NHPC के अधिकारियों ने खाली कराया था। यहाँ रहने वाले सभी कर्मचारी एक सुरक्षित जगह पर रह रहे थे। पॉवर स्टेशन के कर्मचारियों के मुताबिक आज एक बड़ा पत्थर पॉवर स्टेशन के ऊपर गिरा जिसके कारण पॉवर स्टेशन का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।
In Pics: Massive landslide at NHPC’s 510 MW Teesta-V Power Station In Sikkim#Sikkim #landslide #northeast #northeastlive pic.twitter.com/k4AapagCkp
— Northeast Live (@NELiveTV) August 20, 2024
इस घटना के बाद तीस्ता पॉवर स्टेशन से जुड़ी सभी इकाइयों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। NHPC के अधिकारी सिक्किम के हालात पर नज़र रखे हुए हैं। आपको बता दें कि तीस्ता पॉवर प्रोजेक्ट से पूरे पूर्वोत्तर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। पॉवर स्टेशन के बंद होने से पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है।
इसे भी पढ़ें: बागेश्वर धाम छतरपुर के पास हुआ भीषण हादसा, ऑटो हुआ दुर्घटनाग्रस्त
500 मेगावॉट से ज्यादा का था पॉवर स्टेशन
तबाह हुए तीस्ता पॉवर स्टेशन NHPC का स्टेज-5 का पॉवर प्रोजेक्ट था। लगभग 510 मेगावॉट की क्षमता वाले इस पॉवर स्टेशन से पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की जा रही थी। फिलहाल सभी पॉवर स्टेशनों के बंद होने से यहाँ बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं भारी बारिश और भूस्खलन रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
Landslide hit Sikkim’s Singtam on Tuesday morning.
The landslide took place in Balutar area.
Major portions of a power station by Teesta-V was damaged. However, there are no report of any casualties.#sikkim #landslide #powerstation #RTV pic.twitter.com/jzxBbB197s
— RTV (@RTVnewsnetwork) August 20, 2024
किसी के घायल होने की खबर नहीं
Sikkim Landslide Damages NHPC Power Project: तीस्ता पॉवर स्टेशन के नष्ट होने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। भारी भूस्खलन के बीच एनएचपीसी के अधिकारियों द्वारा इस पॉवर स्टेशन के कर्मचारियों को एक हफ्ते पहले ही जगह खाली करने को बोल दिया गया था। ऐसे में आज कोई भी कर्मचारी पॉवर स्टेशन में मौजूद नहीं था। जब पॉवर स्टेशन तबाह हुआ तो दूर से कर्मचारियों ने इसका वीडियो बना लिया।
अधिकारियो ने स्थिति सामान्य होने तक सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके अलावा सभी को सुरक्षित स्थानों पर जाने को भी कहा गया है।
इमेज सोर्स: Twitter
लेटेस्ट पोस्ट: दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश जहाँ महिलायें घूम सकती हैं बिना रोकटोक के
इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के टेक टायकून कहे जाने वाले माइक लिंच समेत कई लोग इटली में हुए लापता

ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।