TheRapidKhabar

Sharda Sinha Death News: मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का एम्स में हुआ निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Sharda sinha death news

Sharda Sinha Death News: छठ के गीतों से पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त करने वाली लोकप्रिय लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। प्रसिद्ध गायिका पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं।

Sharda Sinha Death News: मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का एम्स में हुआ निधन

Sharda sinha death news

चल रही थीं बीमार

बिहार के साथ साथ पूरे देश में लोकप्रिय महापर्व छठ के गीतों को गाने वाली लोकगायिका शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार थीं। दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों के अनुसार वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं।

बेटे ने दी जानकारी

मशहूर गायिका की मृत्यु की जानकारी उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि तबियत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लोकगायिका को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया था। पोस्ट में बेटे ने मां की मृत्यु की दुखद खबर दी।

पूरे बिहार सहित देश में शोक की लहर

लोकगायिका शारदा सिन्हा अपने छठ और मैथिली के लोकगीतों की वजह से लोगों में प्रसिद्ध थीं। आज पूरे देश में छठ के त्यौहार का पहला दिन नहाय खाय मनाया जा रहा है।

Significance of chhath puja vrat
छठ पूजा

लोकगायिका की मृत्यु की खबर मिलते ही बिहार के लोगों के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। छठ के पावन त्यौहार के बावजूद लोगों के चेहरे पर दुःख दिखाई पड़ रहा है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि शारदा जी के द्वारा गाए गए लोकप्रिय गीत सदैव लोगों की यादों में रहेंगे। शारदा जी के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति…

शारदा सिन्हा को था ब्लड कैंसर

डॉक्टरों के अनुसार शारदा जी को वर्ष 2018 में ही मल्टीपल मायलोमा जैसे घातक कैंसर की जानकारी हुई थी। बेहद घातक किस्म के कैंसर से कई सालों से लड़ते हुए अंत में शारदा जी की मृत्यु हो गई। उन्हें इसी साल अक्टूबर में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

आईसीयू से रिलीज कराया छठ का नया गाना

लोकगायिका शारदा सिन्हा जी ने वेंटिलेटर पर रहते हुए अपने बेटे से आज छठ पर्व के पहले दिन छठ पूजा को समर्पित एक गाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर रिलीज कराया। छठ पर्व और लोकगीत के प्रति यह उनके अनन्य भाव को दर्शाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

बिहार कोकिला की मिली थी उपाधि

शारदा जी ने मैथिली और भोजपुरी समेत बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। 90 के दशक में उन्होंने कई लोकगीत गाए। उन लोकगीतों को लोगों द्वारा भरपूर प्यार मिला। इसके अलावा छठ पर्व पर उन्होंने कई प्रसिद्ध गीत गाए। उनके गीत आज भी छठ पूजा के दौरान सुनाई देते हैं। अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों की वजह से ही इन्हें बिहार कोकिला भी कहा जाता था।

Significance of chhath puja vrat
छठ पूजा

पद्मश्री और पद्म भूषण से हुई है सम्मानित

मैथिली और भोजपुरी में लोकगीतों को गाने से शारदा जी बेहद प्रसिद्ध हुई। इसी लोकप्रियता की वजह से उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए।

Sharda sinha death news

बिहार समेत देश के कई राजनेताओं ने जताया शोक

छठ पर्व के पहले दिन ही मिली इस दुखद खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। शारदा सिन्हा जिनकी मृत्यु की खबर मिलते ही बिहार समेत देश के कई बड़े नेताओं और संगीत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Sharda sinha death news

इनमें गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, बिहार के नेता चिराग पासवान, तेजस्वी यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

द रैपिड खबर की टीम की तरफ से शारदा सिन्हा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

ओम शांति…


इमेज सोर्स: Twitter & Instagram

घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें