Rudraprayag Accident Latest News: देवभूमि उत्तराखंड जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। हर मौसम में यहाँ टूरिस्ट की भारी भीड़ घूमने के लिए आती रहती है। आज उसी उत्तराखंड में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे पर टूरिस्ट से भरी एक ट्रैवलर हाईवे के किनारे बहने वाली अलकनंदा नदी में गिर गई। इसमें कुछ टूरिस्ट की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और कुछ बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Rudraprayag Accident Latest News: रुद्रप्रयाग के पास अलकनंदा नदी में गिरी ट्रैवलर, 12 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत
क्या है पूरी घटना
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से बद्रीनाथ की मनोरंजक यात्रा पर लगभग 23 से ज्यादा यात्री निकले एक ट्रैवलर में निकले थे। ट्रैवलर जैसे ही रुद्रप्रयाग से कुछ किलोमीटर आगे बढ़ी तो ड्राइवर की थोड़ी सी लापरवाही से ट्रैवलर हाईवे के बगल में बह रही अलकनंदा नदी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाईवे से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस, स्थानीय लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।@RudraprayagPol @DIPR_UK pic.twitter.com/gkavJqgBhl
— DM Rudraprayag (@DmRudraprayag) June 15, 2024
इस हादसे में समाचार मिलने तक 12 यात्रियों की मौत हो चुकी थी और बाकी यात्री गंभीर अवस्था में घायल हो गए थे। इस हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर को झपकी आना बताई जा रही है।
बचाव कार्य में लगी टीमें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ये भी कहा कि बचाव और राहत के लिए स्थानीय पुलिस और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी।
रुद्रपयाग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
हम घायलों की हर संभव सहायता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। pic.twitter.com/AgoICpWGIm
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2024
इसके साथ ही उन्होंने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भेजने का इंतजाम स्थानीय पुलिस से करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के लिए शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ सभी घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।
एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
साथ ही घायलों के परिजनों से भी संपर्क कर सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।
इस दौरान चिकित्सकों से घायलों के उपचार… pic.twitter.com/d2DjPK3Uno
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2024
समाचार लिखे जाने तक बचाव टीमों ने सभी घायलों को एयर लिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश इलाज के लिए भर्ती करा दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। वे इस समय इटली में G 7 समिट में भाग लेने गए हुए थे।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा…
— PMO India (@PMOIndia) June 15, 2024
इसे भी देखें: हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड की टॉप 10 खूबसूरत टूरिस्ट जगहें
लेटेस्ट पोस्ट: जाने इस साल कब मनाया जायेगा फादर्स डे और इसका महत्व
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।