River Overflow in Bihar: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात सहित देश के कुछ राज्यों में हो रही बारिश से वहां की नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। इसका सीधा असर आवागमन के साधन पर पड़ा है।खबर है कि बिहार में बाढ़ के चलते कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है। इसका असर आम जनता के आवागमन पर पड़ा है।
River Overflow in Bihar: बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ के हालात
गंगा नदी भी उफान पर
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश से उत्तर प्रदेश के बनारस और प्रयागराज में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली है। इससे बनारस और प्रयागराज के कई घाट डूब गए। घाट के किनारे होने वाली गंगा आरती को भी दूसरे स्थान पर आयोजित कराना पड़ा।
बताया जा रहा है कि गंगा नदी का पानी हर 3 घंटे में 1 सेंटीमीटर बढ़ता जा रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से करीब 80 हजार लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। इसके लिए 70 से ज्यादा नावों से लोगों को प्रभावित इलाकों से बाहर निकाला जा रहा है।
बिहार में भी बारिश का कहर जारी
पिछले कई दिनों से मौसम विभाग लगातार भयंकर बारिश की चेतावनी जारी कर रहा है। इस बारिश से बिहार के पटना, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय जिलों के पास बहने वाली नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
Bihar Flood Update: भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर परिचालन प्रभावित pic.twitter.com/hh3zPzLyTL
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) September 22, 2024
सड़क और रेल की पटरियां पानी में डूबी
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कोसी, गंडक, घाघरा और सोन नदी के अलावा गंगा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
भागलपुर में सबसे गंभीर हालात हैं। यहां कई इलाकों में पानी भरने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक NH–80 पर भी कई जगहों पर पानी भरने की खबर मिल रही है।
12 से ज्यादा जिले प्रभावित
बिहार में बाढ़ से 12 से ज्यादा जिले काफी प्रभावित हैं। इनमें पटना, वैशाली, भागलपुर, बक्सर, मुंगेर और कटिहार के अलावा बेगूसराय प्रमुख हैं। इन सभी जिलों में बढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की स्पेशल टीमें लगाई गई है।
अनेक राहत शिविरों में खाने पीने के सामान का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करके डीएम को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
इधर आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश होने की चेतावनी दी है। जिससे नदियों के जलस्तर में कमी होने की संभावना कम ही है।
Image: Twitter
लेटेस्ट पोस्ट: पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये विशेष उपाय
इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है बेटी दिवस, और क्या है इसका महत्व
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।