TheRapidKhabar

President Murmu Takes Holy Dip At Sangam- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया संगम में पवित्र स्नान, अक्षयवट और श्री लेटे हनुमान मंदिर में की पूजा

President murmu takes holy dip at sangam

President Murmu Takes Holy Dip At Sangam- प्रयागराज संगम में आज एक साथ कई वीवीआईपी लोगों ने संगम के दर्शन किए। इनमें देश की प्रथम नागरिक और भारत की राष्ट्रपति भी शामिल रहीं।

आज 10 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया।

President Murmu Takes Holy Dip At Sangam- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया संगम में पवित्र स्नान

President murmu takes holy dip at sangam

संगम में किया पवित्र स्नान

सनातन आस्था के इस महापर्व में आज 10 फरवरी सोमवार को संगम पर भारत की राष्ट्रपति पवित्र स्नान करने के लिए पहुंची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र स्नान किया।

इस अद्भुत क्षण के दर्शन हजारों लोगों ने किए। राष्ट्रपति के इस प्रयागराज दौरे के समय उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।

अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर का दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पवित्र स्नान करने के दौरान पूजा अर्चना भी की। संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति बेहद पवित्र अक्षयवट और श्री लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन करने पहुंची। अक्षयवट पर दूध और फूलों से अभिषेक करने के साथ साथ हनुमान मंदिर में आरती करके सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

सुरक्षा व्यवस्था रही हाइ अलर्ट पर

भारत की प्रथम नागरिक के प्रयागराज यात्रा के दौरान पूरे महाकुंभ में सुरक्षा एकदम हाइ अलर्ट पर थी। चारों ओर सेना और राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे जवान ही दिखाई दे रहे थे।

हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ के डिजिटल अनुभूति केंद्र का भी दौरा किया।

President murmu takes holy dip at sangam

8 घंटे तक रहीं प्रयागराज में

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में 8 घंटे तक रहीं। संगम स्नान के अलावा अक्षयवट दर्शन के साथ उन्होंने हर व्यवस्था को देखा। संगम में जेटी से यात्रा के दौरान उन्होंने सीएम योगी, राज्यपाल सहित पक्षियों को दाना भी खिलाया।


पवित्र स्नान और मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेहद अभिभूत दिखाई दी। हालांकि राष्ट्रपति की इस यात्रा के कारण आम नागरिकों को कई जगहों पर रोकना भी पड़ गया। वहीं प्रयागराज से बाहर के रास्तों पर अभी भी जाम की स्थिति बनी हुई है।


इमेज सोर्स: Twitter

प्रयागराज महाकुंभ के रास्तों पर भयंकर जाम, घंटों से फंसे हुए हैं श्रद्धालु