TheRapidKhabar

President Droupadi Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, रामलला के दर्शन के साथ सरयू आरती में हुई शामिल

President droupadi murmu visit ayodhya

President Droupadi Murmu Visit Ayodhya: अयोध्या एक ऐसी नगरी जो अपनी प्राचीन संस्कृति के कारण ही नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली होने के कारण भी हिंदुओं में पूजनीय है। जब से प्रभु श्रीरामलला मंदिर में विराजमान हुए हैं, देश – विदेश से दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

इस लोकसभा चुनाव और आईपीएल के बीच भी अनेक राजनेता और आईपीएल टीमों ने अयोध्या जाकर श्रीरामलला के चरणों में मत्था टेका है। अयोध्या में रोज ही लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन को रोज ही पहुँच रहे हैं। इसी बीच भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अयोध्या पहुंची और प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किये।

President droupadi murmu visit ayodhya
Image: shriramteerth instagram

President Droupadi Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या

राष्ट्रपति कब पहुंची अयोध्या

जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग 7 बजे विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। उनके इस कार्यक्रम की सुचना कुछ मुख्य लोगों को ही थी। राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचते ही सबसे पहले राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने गई। रामलला के दर्शन के बाद वह रोज शाम होने वाली संध्या आरती में भी शामिल हुई। (President Droupadi Murmu Visit Ayodhya)

हनुमान गढ़ी के अलावा सरयू आरती में हुई शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन के बाद पूरे विश्व में प्रसिद्ध अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन करने भी गई। हनुमान गढ़ी में दर्शन करने के साथ -साथ उन्होंने हनुमान जी के प्रति लायी अपनी भेंट हनुमान गढ़ी के पुजारी को सौंपे। (President Droupadi Murmu Visit Ayodhya)

इनमें चांदी की गदा और राम दरबार के अलावा चांदी की ही गाय की प्रतिमूर्ति भी शामिल थी। हनुमान गढ़ी में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति सरयू नदी के किनारे होने वाली महाआरती में भी शामिल हुई।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के नव-निर्मित वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंची जहाँ उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया। इस दौरान पूरे अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे।


और देखें: जानिए कोम्बुचा चाय के जबरदस्त फ़ायदे के बारे में

लेटेस्ट पोस्ट: सेगमेंट की सबसे बड़ी सनरूफ के साथ भारत में लांच हुई महिंद्रा की XUV 3XO, मिलेंगे ये शानदार फ़ीचर्स

इमेज सोर्स: Twitter